Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Mp News: Cm Dr. Yadav Said – The Film “the Sabarmati Report” Brings Out The Dark Pages Of The Past And The Tru – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले


MP News: CM Dr. Yadav said - The film "The Sabarmati Report" brings out the dark pages of the past and the tru

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ देखी द साबरमती रिपोर्ट फिल्म
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” इतिहास के काले अध्याय को सामने लाती है। यह फिल्म वर्ष 2002 में गुजरात के गोधरा में हुई घटना की सत्यता को सामने लाती है। फिल्म वास्तविक तथ्यों पर फिल्माई गई है। फिल्म, उन 59 कारसेवकों के बलिदान की जानकारी देती है, जिसे उस दौर में गलत बताया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फिल्म को मध्य प्रदेश शासन द्वारा करमुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रदेश में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक महत्वपूर्ण स्थान हैं। प्रदेश सरकार की नीतियां भी फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने वाली हैं। फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” के निर्माता साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने इस फिल्म का निर्माण कर आज की पीढ़ी को 22 वर्ष पुरानी घटना की सच्चाई बताने का कार्य किया है।

सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का सराहनीय निर्णय लिया है। फिल्म के निर्माता अंशुल मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म को समर्थन दिया है। इसके लिए फिल्म की पूरी यूनिट उनकी आभारी हैं। फिल्म के नायक विक्रांत मैसी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को इतिहास की जानकारी होना चाहिए। एकता कपूर ने इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय को सामने लाने का कार्य किया है। फिल्म की नायिका राशि खन्ना ने कहा कि मध्य प्रदेश में भोपाल, खजुराहो, पचमढ़ी और कई अन्य महत्वपूर्ण स्थान हैं। मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। मुंबई के बाद मध्य प्रदेश का फिल्म जगत में अहम स्थान बन रहा है। फिल्म प्रदर्शन देखने के लिए प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री सांसद, विधायक और नागरिक उपस्थित थे।



Source link

1922350cookie-checkMp News: Cm Dr. Yadav Said – The Film “the Sabarmati Report” Brings Out The Dark Pages Of The Past And The Tru – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Black Out After Mock Drill Surgical Strike Pahalgam Attack Hanuman Mandir Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Blackout In Kanpur: As Soon As Siren Sounded, Darkness Spread From Road To The Houses – Amar Ujala Hindi News Live     |     Operation Sindoor Tight Security In Uttarakhand Chardham Yatra Badrinath Irb, Anti-bomb Squad Deployed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: एम्स में ट्रांसजेंडर केयर पर हुआ राष्ट्रीय परामर्श     |     Deputy Cm Spoke On Air Strike: Strong Political Will Was Needed For Action – Madhya Pradesh News     |     Banswara News: Police And Other Teams Reached On Information Of Blast In The College, Mock Drill Completed – Banswara News     |     Himachal: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीएम ने रद्द किया कुल्लू दाैरा, उच्चस्तरीय बैठक में ताजा हालात पर की चर्चा     |     India’s space journey not about racing others, it’s about reaching higher together: PM Modi     |     अब रोहित की जगह कौन बनेगा टेस्ट टीम इंडिया का कप्तान, ये खिलाड़ी रेस में सबसे आगे     |     GTA VI Trailer रिलीज़, Jason-Lucía की कहानी में नया मोड़, जानें कब आ रहा है गेम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088