Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

काव्या मारन की SRH टीम नहीं बवाल है, IPL 2025 के लिए देखिए पूरा स्क्वाड


Sunrisers Hyderabad Team Full Squad For IPL 2025- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2025 के लिए फुल स्क्वाड।

Sunrisers Hyderabad Full Squad IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आईपीएल 2024 के सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन देखने को मिला था, उससे बाकी की सभी टीमों के अंदर एक अलग तरह का खौफ देखने को मिला था, हालांकि फाइनल में पहुंचने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम खिताब को अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो सकी थी। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कुल 5 प्लेयर्स को रिटेन किया था, जिसमें उन्होंने कप्तान पैट कमिंस के अलावा अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड का नाम शामिल था। इसके बाद ऑक्शन में भी उनकी यही आक्रामक रणनीति देखने को मिली जहां वह ईशान किशन को अपनी टीम का हिस्सा बनाने में सफल रहे।

ईशान किशन और शमी के लिए हैदराबाद ने किया सबसे ज्यादा खर्च

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने जिन 2 प्लेयर्स को लेकर अपने पर्स से सबसे ज्यादा खर्च किया वह ईशान किशन और मोहम्मद शमी रहे। ईशान को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 11.25 करोड़ रुपए खर्च करने के साथ अपनी टीम में शामिल किया, ईशान पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया था। वहीं इसके अलावा मोहम्मद शमी जो पहले गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे वह अब अगले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। शमी को काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने 10 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

राहुल चाहर और हर्षल पटेल भी दिखेंगे हैदराबाद की जर्सी में

हर्षल पटेल जिनको आईपीएल में पर्पल पटेल के नाम से भी पहचाना जाता है वह भी आईपीएल 2025 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में दिखाई देने वाले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्षल पटेल को 8 करोड़ रुपए खर्च करते हुए अपनी टीम का हिस्सा बनाया। वहीं इसके अलावा लेग स्पिनर राहुल चाहर जिनका पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था उनको भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

यहां पर देखिए सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2025 के लिए फुल स्क्वाड:

पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, एडम जम्पा, सिमरजीत सिंह, ईशान मलिंगा, ब्रेंडन कार्से, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अथर्व तायडे, सचिन बेबी।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट जीतते ही तय हुआ टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा? ये आंकड़े दे रहे गवाही

तो क्या बिना कप्तानी के पूरा IPL खेलेंगे केएल राहुल? दिल्ली कैपिटल्स ने इस प्लेयर को खरीदकर चौंकाया

Latest Cricket News





Source link

1965160cookie-checkकाव्या मारन की SRH टीम नहीं बवाल है, IPL 2025 के लिए देखिए पूरा स्क्वाड
Artical

Comments are closed.

Patwari Arrested Red Handed While Taking A Bribe Of 20 Thousand Rupees For Registering The Transfer – Rajasthan News     |     HP Cloud Burst: बादल फटने के बाद 56 लोग अभी लापता, मरने वालों की संख्या 22 पहुंची, 370 को सुरक्षित बचाया     |     शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय     |     Ramayana First Glimpse: राम और रावण की टक्कर, सीता का त्याग, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक है ग्रैंड     |     ‘Tagging Digha shrine as Jagannath Dham unconstitutional’: VHP moves HC | India News     |     Bihar News : Aimim Party With Mahagathbandhan For Bihar Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Father Misappropriate Behaviour His Daughter In Kasganj – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rahul Gandhi Statement Shortage Of Essential Fertilizers Dap Urea Government Not Taking Steps For Farmers – Amar Ujala Hindi News Live – Politics:राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले     |     18-month-old Boy Crushed To Death By Taxi While Playing In Seoni – Madhya Pradesh News     |     Claim That 83600 People Have Risen Above The Poverty Line In Banswara – Banswara News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088