Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पहलगाम आतंकी हमला: वीरवार को बंद रहेगा पंजाब का ये बड़ा शहर, दुकानदारों ने लिया फैसला, नहीं खुलेगी कोई दुकान उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड जल्द, 4 मई को परीक्षा  Madhubani News: Pm Modi Bihar Visit Tomorrow, But Format Of Program Will Be Changed Due To Pahalgam Attack - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: 10th Class Student Crossing The Track Wearing Earphones Dies After Being Hit By Train - Amar Ujala Hindi News Live Haridwar School Gate Was Closed On Order Of Principal On Day Of Praveshotsav Allegations Found True - Amar Ujala Hindi News Live Delhi: पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, रेलवे-एयरपोर्ट अलर्ट मोड में, विशेष आरक्षित ट्रेन चलाई गई Install Indicators By Making Speed Breakers On The Bridge - Damoh News Upsc Result 2024 Two Youths Of Sapotra In Karauli Got Selected In Upsc Prashant Meena Vikas Meena Got Selected - Karauli News Pahalgam Attack: नेवी के अफसर विनय का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे की अर्थी को मां ने दिया कंधा, बहन ने दी मुखाग्नि Himachal Pradesh: पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार; सोलधा गांव का मामला

Bihar News: Postal Department Released Special Cover Envelope In Memory Of Swar Kokila Sharda Sinha – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News: Postal Department released special cover envelope in memory of Swar Kokila Sharda Sinha

1 of 3

स्वर कोकिला शारदा की स्मृति में जारी लिफाफा
– फोटो : अमर उजाला

बिहार की लोक संस्कृति की धरोहर और पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका दिवंगत शारदा सिन्हा की स्मृति में भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष आवरण लिफाफा जारी किया है। इस लिफाफा का पटना में आयोजित तीन दिवसीय ‘बिहार फिलेटलिक एग्जिबिशन’ के दौरान अनावरण किया गया। इस अनूठे डाक लिफाफे ने बिहारवासियों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ा दी है।

 

लिफाफे का अनूठा डिजाइन और संकल्पना

इस विशेष आवरण लिफाफे के अग्रभाग पर शारदा सिन्हा के दो चित्र प्रकाशित किए गए हैं। साथ ही, उनकी पहचान हारमोनियम का चित्र भी अंकित किया गया है। लिफाफे पर एक विशेष कैंसिलेशन मुहर भी बनाई गई है, जिसमें दिवंगत शारदा सिन्हा का नाम अंकित है। लिफाफे के पृष्ठ भाग पर उनका संक्षिप्त जीवन परिचय हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अंकित है।

विशेष आवरण में पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करते हुए उनका चित्र और गायन मुद्रा भी प्रदर्शित की गई है। यह लिफाफा मात्र ₹25 की कीमत पर उपलब्ध है, जिससे इसे आम जनता भी आसानी से संग्रह कर सकेगी।

 

 




Bihar News: Postal Department released special cover envelope in memory of Swar Kokila Sharda Sinha

2 of 3

स्वर कोकिला शारदा की स्मृति में जारी लिफाफा
– फोटो : अमर उजाला

नॉर्थ बिहार फिलेटलिस्ट सोसाइटी की प्रतिक्रिया

नॉर्थ बिहार फिलेटलिस्ट सोसाइटी के सदस्य आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने बताया कि यह भारतीय डाक विभाग के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी विभूति के दिवंगत होने के एक महीने के भीतर ही विशेष आवरण लिफाफा जारी किया गया हो। इससे पहले ऐसा सम्मान किसी अन्य हस्ती को नहीं मिला था।

 

शारदा सिन्हा का मुजफ्फरपुर से गहरा जुड़ाव

शारदा सिन्हा का जन्म मुजफ्फरपुर जिले के मरवन गांव में हुआ था, जो उनका ननिहाल था। एक अक्तूबर 1952 को जन्मी शारदा सिन्हा ने बिहार की लोक गायिकी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने छठ गीतों से लेकर कई अन्य पारंपरिक गीतों को नई ऊंचाई दी, जिससे वे ‘स्वर कोकिला’ के रूप में मशहूर हुईं।

 


Bihar News: Postal Department released special cover envelope in memory of Swar Kokila Sharda Sinha

3 of 3

स्वर कोकिला शारदा की स्मृति में जारी लिफाफा
– फोटो : अमर उजाला

जनता में खुशी और गर्व

बिहारवासियों ने डाक विभाग के इस कदम की सराहना की है। लोगों का कहना है कि यह लिफाफा शारदा सिन्हा की स्मृति को संजोने का एक अनूठा माध्यम बनेगा। इस पहल ने बिहार के गौरव को एक नया आयाम दिया है। पूर्णिया के निवासी और संगीत प्रेमी रमेश सिंह ने कहा कि शारदा जी हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। यह लिफाफा उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि है।




Source link

2000480cookie-checkBihar News: Postal Department Released Special Cover Envelope In Memory Of Swar Kokila Sharda Sinha – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

पहलगाम आतंकी हमला: वीरवार को बंद रहेगा पंजाब का ये बड़ा शहर, दुकानदारों ने लिया फैसला, नहीं खुलेगी कोई दुकान     |     उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड जल्द, 4 मई को परीक्षा      |     Madhubani News: Pm Modi Bihar Visit Tomorrow, But Format Of Program Will Be Changed Due To Pahalgam Attack – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: 10th Class Student Crossing The Track Wearing Earphones Dies After Being Hit By Train – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar School Gate Was Closed On Order Of Principal On Day Of Praveshotsav Allegations Found True – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi: पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, रेलवे-एयरपोर्ट अलर्ट मोड में, विशेष आरक्षित ट्रेन चलाई गई     |     Install Indicators By Making Speed Breakers On The Bridge – Damoh News     |     Upsc Result 2024 Two Youths Of Sapotra In Karauli Got Selected In Upsc Prashant Meena Vikas Meena Got Selected – Karauli News     |     Pahalgam Attack: नेवी के अफसर विनय का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे की अर्थी को मां ने दिया कंधा, बहन ने दी मुखाग्नि     |     Himachal Pradesh: पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार; सोलधा गांव का मामला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088