50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Jodhpur: Illegal Sand Miner's Property To Be Seized, Police File A Complaint; Black Earnings Of 1.35 Crore - Jodhpur News हिसार पहुंचेंगे एएआई के चेयरमैन: PM की रैली स्थल का करेंगे निरीक्षण, पार्किंग एरिया में साफ-सफाई का काम शुरू Himachal Pradesh Preparations To Build A Three-km-long Bridge Over Kangra Poung Lake - Amar Ujala Hindi News Live बेंगलुरु में शुभमन गिल के पास छक्कों का शतक जड़ने का मौका, खास मुकाम से सिर्फ इतने सिक्स दूर विशाल वीरु देवगन... बॉलीवुड सुपरस्टार जिसने एक्शन से रोमांस तक में उड़ाया धुआं, देशभक्त बनकर भी जीते दिल Free Fire Max Redeem Codes 2 April 2025: भारतीय रीजन के नए रिडीम कोड्स, मुफ्त मिलेंग कई आइटम्स मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 और निफ्टी 27 अंक उछला Four People Including Sho And Asi Of Guruharsahai Suspended In Case Of Illegal Detention - Amar Ujala Hindi News Live History will blame Nitish Kumar more than BJP: Prashant Kishor on Waqf bill | India News क्या आपकी लव लाइफ हिट होगी या फ्लॉप? यह ऑप्टिकल इल्यूजन खोल देगा सारी पोल

Cm Sukhvinder Sukhu Felicitated International Medal Winning Players, Said Stadiums Will Be Built In 68 Assembl – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:सीएम सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नवाजा, बोले


CM sukhvinder Sukhu felicitated international medal winning players, said stadiums will be built in 68 assembl

सीएम सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नवाजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को एक भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को 14.77 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने जिला ऊना से संबंध रखने वाले निषाद कुमार को 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक 2022 में रजत पदक, पेरिस पैरालंपिक 2024 में रजत पदक, पैरा एशियन गेम्स चीन-2023 में स्वर्ण पदक तथा वर्ल्ड गेम्स पुर्तगाल 2022 में रजत पदक हासिल किया था।  मुख्यमंत्री ने मंडी जिले से संबंध रखने वाले अजय कुमार को 2.50 करोड़ रुपये की नकद राशि प्रदान की। अजय कुमार ने पैरा एशियन गेम्स चीन 2023 में रजत पदक जीता था। सीएम ने सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को 33.32 लाख रुपये प्रदान किए। रितु नेगी ने एशियन गेम्स चीन 2023 में भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान होते हुए स्वर्ण पदक जीता था। रितु नेगी ने एशियन गेम्स जकार्ता 2018 में भी रजत पदक जीता था।

Trending Videos

 उन्होंने सिरमौर जिले की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी पुष्पा को भी 33.32 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। कुमारी पुष्पा एशियन गेम्स चीन 2023 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा थीं। सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी सुषमा शर्मा को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। बिलासपुर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी निधि शर्मा को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये प्रदान किए गए। सोलन जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी ज्योति को भी 33.32 लाख रुपये प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे ऊना जिला के कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज को 33.32 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने शिमला जिला की फेंसिंग खिलाड़ी ज्योतिका दत्ता को एशियन गेम्स चीन 2023 और एशियन गेम्स 2018 जकार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3 लाख रुपये प्रदान किए। उन्होंने बिलासपुर जिला की हैंडबाल खिलाड़ी कुमारी दीक्षा, कुमारी शालिनी ठाकुर, कुमारी प्रियंका ठाकुर, कुमारी निधि शर्मा, सोलन जिला की कुमारी मिताली शर्मा, कुमारी भावना और कुमारी मेनका को एशियन गेम्स 2023 में हैंडबाल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3-3 लाख रुपये प्रदान किए। 

 

#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 21 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों पर कहा, “यह हिमाचल प्रदेश सरकार की बहुत अच्छी पहल है…यह आने वाले समय में और भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा…हम प्रयास करेंगे कि आने वाले समय में उन्हें सरकारी नौकरी… pic.twitter.com/WLP7bDLfPm

उन्होंने मंडी जिले से संबंध रखने वाली कुमारी अंजलि देवी को पैरा एशियन गेम्स 2023 में बोशिया पैरा खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने जिला शिमला की क्रिकेट खिलाड़ी कुमारी रेणुका सिंह ठाकुर को  राष्ट्रमंडल खेलों 2022 बर्मिंघम (इंग्लैंड) में रजत पदक हासिल करने के लिए 13.32 लाख रुपये प्रदान किए। हमीरपुर जिले के विकास ठाकुर को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारोत्तोलन एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए 2 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने मंडी जिले के आशीष कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने के लिए पांच लाख रुपये तथा हमीरपुर जिले के विजय कुमार ओलंपियन (शूटिंग खिलाड़ी) को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पदमश्री अजय ठाकुर तथा खेल जगत से जुड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया।





Source link

2010210cookie-checkCm Sukhvinder Sukhu Felicitated International Medal Winning Players, Said Stadiums Will Be Built In 68 Assembl – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:सीएम सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नवाजा, बोले
Artical

Comments are closed.

Jodhpur: Illegal Sand Miner’s Property To Be Seized, Police File A Complaint; Black Earnings Of 1.35 Crore – Jodhpur News     |     हिसार पहुंचेंगे एएआई के चेयरमैन: PM की रैली स्थल का करेंगे निरीक्षण, पार्किंग एरिया में साफ-सफाई का काम शुरू     |     Himachal Pradesh Preparations To Build A Three-km-long Bridge Over Kangra Poung Lake – Amar Ujala Hindi News Live     |     बेंगलुरु में शुभमन गिल के पास छक्कों का शतक जड़ने का मौका, खास मुकाम से सिर्फ इतने सिक्स दूर     |     विशाल वीरु देवगन… बॉलीवुड सुपरस्टार जिसने एक्शन से रोमांस तक में उड़ाया धुआं, देशभक्त बनकर भी जीते दिल     |     Free Fire Max Redeem Codes 2 April 2025: भारतीय रीजन के नए रिडीम कोड्स, मुफ्त मिलेंग कई आइटम्स     |     मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 और निफ्टी 27 अंक उछला     |     Four People Including Sho And Asi Of Guruharsahai Suspended In Case Of Illegal Detention – Amar Ujala Hindi News Live     |     History will blame Nitish Kumar more than BJP: Prashant Kishor on Waqf bill | India News     |     क्या आपकी लव लाइफ हिट होगी या फ्लॉप? यह ऑप्टिकल इल्यूजन खोल देगा सारी पोल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088