Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Woman's Dead Body Found Hanging In Room Suicide Case Muzaffarpur Bihar Police Husband Wife - Amar Ujala Hindi News Live आगरा में दुस्साहस: भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर बुआ को जूते से पीटा...शर्म भी न आई Chardham Yatra 2025: यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने की पहल, इस खास अभियान की हुई शुरुआत Ujjain News: Singer Shreya Ghoshal Arrived To Visit Baba Mahakal - Madhya Pradesh News Eid-ul-fitr 2025 Eid Prayers Begin In Jaipur At 7 Am Mosques In City Are Decorated Know Program - Amar Ujala Hindi News Live पहली जीत के साथ ही रियान पराग के लिए आई बुरी खबर, IPL ने ठोका तगड़ा फाइन 'आवाज चली गई', टीवी एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं भर्ती, बताया अब कैसी है तबीयत सावधान! इन वित्तीय कार्यों के लिए आपके पास सिर्फ आज है मौका, चूके तो पड़ेगा भारी Video : Three Accused Of Bank Robbery In Moga Sentenced To Five Years Imprisonment - Amar Ujala Hindi News Live 'Read history from books not WhatsApp': Raj Thackeray on row over Aurangazeb's tomb | India News

Kekri News: Sp Vandita Rana Visited Kekri District Headquarters – Amar Ujala Hindi News Live


Kekri News: SP Vandita Rana visited Kekri district headquarters

बैठक करतीं अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने शनिवार को केकड़ी जिला मुख्यालय का दौरा किया। केकड़ी जिले का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला दौरा है। एसपी वंदिता राणा ने अजमेर रोड स्थित एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया और पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने केकड़ी जिले के सभी थाना अधिकारियों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

Trending Videos

केकड़ी जिला मुख्यालय पर अजमेर रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में राणा ने जिले के सभी थानाधिकारियों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

उन्होंने आदतन बदमाशों के साथ सख्ती बरतने तथा चोरी-नकबजनी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाने की बात कही। इससे पहले केकड़ी पहुंचने पर एसपी वंदिता राणा का एएसपी रामचन्द्र सिंह और डीवाईएसपी हर्षित शर्मा सहित अन्य थानाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एसपी राणा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

ये दिए निर्देश

बैठक में एसपी वंदिता राणा ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, महिला अत्याचार और एससी-एसटी एक्ट के मामलों का त्वरित गति से निस्तारण करने, गंभीर अपराधों एवं चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ करने, अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की रोकथाम करने, यातायात एवं सड़क दुर्घटना मे निरन्तर कमी लाने, बीट क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने, लंबित मामलों एवं मालखाना के माल का निस्तारण अतिशीघ्र करने, निरन्तर गश्त करने एवं बदमाशों की निगरानी करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, सदर थानाधिकारी भंवरलाल, भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश, सावर थानाधिकारी सुमन चौधरी, सराना थानाधिकारी विजय मीणा, मोर थानाधिकारी राधेश्याम चौधरी, सरवाड़ थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी, टोडाराय सिंह थानाधिकारी हरिराम चौधरी आदि मौजूद रहे। एसपी ऑफिस में क्राइम मीटिंग के बाद वंदिता राणा ने सिटी थाने का निरीक्षण किया व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



Source link

2066610cookie-checkKekri News: Sp Vandita Rana Visited Kekri District Headquarters – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Woman’s Dead Body Found Hanging In Room Suicide Case Muzaffarpur Bihar Police Husband Wife – Amar Ujala Hindi News Live     |     आगरा में दुस्साहस: भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर बुआ को जूते से पीटा…शर्म भी न आई     |     Chardham Yatra 2025: यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने की पहल, इस खास अभियान की हुई शुरुआत     |     Ujjain News: Singer Shreya Ghoshal Arrived To Visit Baba Mahakal – Madhya Pradesh News     |     Eid-ul-fitr 2025 Eid Prayers Begin In Jaipur At 7 Am Mosques In City Are Decorated Know Program – Amar Ujala Hindi News Live     |     पहली जीत के साथ ही रियान पराग के लिए आई बुरी खबर, IPL ने ठोका तगड़ा फाइन     |     ‘आवाज चली गई’, टीवी एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं भर्ती, बताया अब कैसी है तबीयत     |     सावधान! इन वित्तीय कार्यों के लिए आपके पास सिर्फ आज है मौका, चूके तो पड़ेगा भारी     |     Video : Three Accused Of Bank Robbery In Moga Sentenced To Five Years Imprisonment – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Read history from books not WhatsApp’: Raj Thackeray on row over Aurangazeb’s tomb | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088