Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
ट्रेन में गाना गाने वाला ये एक्टर आज है करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक, यहां जानिए आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ Bihar News : Brother-in-law Murder Case At In-laws' Place Begusarai Bihar Police Patna Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Question On Electricity Privatization Came Up In Upsssc Exam, Consumer Council Sought Answer From The Governme - Amar Ujala Hindi News Live रुद्रप्रयाग बस हादसा: हरिद्वार से एक और शव मिला, मृतकों की संख्या छह, लापता यात्रियों की तलाश जारी Delhi News: पूर्वी जिला में 83 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े Shillong Police Reached Ratlam In Raja Raghuvanshi Murder Case, Seized Bag From Silom James' In-laws' House - Madhya Pradesh News Rain Worsened The Condition Of The City, - Alwar News Himachal Cm Sukhu Said The State Government Will Soon Launch A Comprehensive Anti-drug Campaign - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले 12 साल पहले डेब्यू, अब जाकर 21वें टेस्ट में 38 साल के बल्लेबाज ने ठोक दिया धमाकेदार शतक हिना खान के शादी के बाद बदले तेवर, ससुराल में कैसा है हाल? एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट कर बताई सच्चाई

Two Real Sisters Died Due To Gas Leaking From Geyser In Jalandhar – Amar Ujala Hindi News Live


Two real sisters died due to gas leaking from geyser in Jalandhar

geyser गीजर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


पंजाब में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। पंजाब के जालंधर में वॉटर हिटर गीजर की गैस लीक होने से दो नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना जालंधर देहात के भोगपुर के गांव लड़ोई की है। यहां बाथरूम में नहाने गई दो सगी बहनों की वॉटर गीजर की गैस लीक से मौत हो गई।  

Trending Videos

मृतक बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय प्रभजोत कौर और 10 वर्षीय शरणजोत के रूप में हुई है। प्रभजोत 7वीं कक्षा की छात्रा थी और शरणजोत कौर 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों ने कहा कि दोनों घर में बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में लगे पानी गर्म करने वाले गीजर से गैस लीक होने के कारण दोनों बच्चियों का दम घुटने से उनकी मौत हो गई। 

सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी दोनों

दोनों बहनें सुबह स्कूल जाने के लिए बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में लगा गीजर ऑन था। बच्चियों को पता नहीं चला कि गीजर की गैस लीक हो रही है। जैसे ही उन्होंने बाथरूम का दरवाजा बंद किया तो गीजर से गैस का रिसाव होने से दोनों वहीं बेसुध हो गई।  

छोटे भाई ने की दरवाजा तोड़ने की कोशिश

काफी देर तक जब दोनों बहनें बाथरूम से बाहर नहीं आई तो कुछ देर बाद जब उसके छोटे भाई ने आवाज लगाई। अंदर से बंद बाथरूम का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इसके बाद छोटे बच्चे ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की पर दरवाजा नहीं टूटा। उसने आसपास के लोगों को बताया और परिवार ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो दोनों बहने बाथरूम में बेहोश पड़ी थीं। जब तक दरवाजा खुला तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों बच्चियों की मौत हो गई थी। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे अस्पताल

परिवार के मुखिया ने बताया कि बच्चों की मां दुबई में रहती थी और सभी बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। घटना का पता चलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं और जांच शुरू कर दी है।



Source link

2075030cookie-checkTwo Real Sisters Died Due To Gas Leaking From Geyser In Jalandhar – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

ट्रेन में गाना गाने वाला ये एक्टर आज है करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक, यहां जानिए आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ     |     Bihar News : Brother-in-law Murder Case At In-laws’ Place Begusarai Bihar Police Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Question On Electricity Privatization Came Up In Upsssc Exam, Consumer Council Sought Answer From The Governme – Amar Ujala Hindi News Live     |     रुद्रप्रयाग बस हादसा: हरिद्वार से एक और शव मिला, मृतकों की संख्या छह, लापता यात्रियों की तलाश जारी     |     Delhi News: पूर्वी जिला में 83 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े     |     Shillong Police Reached Ratlam In Raja Raghuvanshi Murder Case, Seized Bag From Silom James’ In-laws’ House – Madhya Pradesh News     |     Rain Worsened The Condition Of The City, – Alwar News     |     Himachal Cm Sukhu Said The State Government Will Soon Launch A Comprehensive Anti-drug Campaign – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले     |     12 साल पहले डेब्यू, अब जाकर 21वें टेस्ट में 38 साल के बल्लेबाज ने ठोक दिया धमाकेदार शतक     |     हिना खान के शादी के बाद बदले तेवर, ससुराल में कैसा है हाल? एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट कर बताई सच्चाई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088