Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Family Dispute Became The Reason For Murder, 3 Arrested Including The Watchman Of Iit Police Station - Amar Ujala Hindi News Live MP Police का नवाचार व जानें IMD का नया अपडेट सहित सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर Plan To Make Heritage Zone Encroachment Free In Lucknow Remained Stuck In Files - Amar Ujala Hindi News Live Kotdwar News Car Coming From Jaipur To Attend A Wedding Met With An Accident, One Child Dead Six Injured - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal: Women Are Earning Lakhs From Regional Art, Prime Minister Visited The Exhibition Held In Bhopal - Amar Ujala Hindi News Live ऑपरेशन शील्ड: राजस्थान में युद्ध जैसे हालात का अभ्यास, सीमावर्ती जैसलमेर समेत सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल Himachal Weather: मई में सामान्य से दो फीसदी अधिक बरसे बादल, प्रदेश के कई भागों में इतने दिन जारी रहेगी बारिश क्वालीफायर-2 में शतक जड़ चुके 4 बल्लेबाज, पंजाब के खिलाड़ी ने 11 साल पहले किया कमाल Sharmistha Panoli कौन हैं? इस वजह से हुई गिरफ्तार, अब सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत 'Fog of war lifting': Kharge attacks Modi govt after remarks by CDS Anil Chauhan on Operation Sindoor | India News

केन विलियमसन ने सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने


kane williamson- India TV Hindi

Image Source : GETTY
केन विलियमसन ने सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

इस वक्त पूरी दुनिया का फोकस भारत और ऑस्ट्रेलिया पर है, लेकिन इस बीच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भी टेस्ट मुकाबला जारी है। इस मैच में भी कई रिकॉर्ड बन रहे हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने भी एक नया कीर्तिमान बना दिया है। ये रिकॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे पहले न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है। 

केन विलियमसन ने अपने घर पर पूरे किए पांच हजार रन

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जा रही है। अब केन विलियमसन ने अपने घर यानी न्यूजीलैंड में 5000 से ज्यादा टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। वे न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। केन ने अब तक अपनी टीम के लिए न्यूजीलैंड में 52 मुकाबले खेले हैं और इसमें 5142 रन बना लिए हैं। उनका औसत अपने घर पर 66.77 कर है। उन्होंने अपने घर पर अब 20 शतक लगा दिए हैं, वहीं उनके नाम 21 अर्धशतक भी हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ खेली 156 रनों की तगड़ी पारी 

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले की पहली पारी में केन विलियमसन का बल्ला ज्यादा नहीं चल पाया था। वे 87 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन उन्होंने असली बल्लेबाजी तो दूसरी पारी में की। उन्होंने 204 बॉल खेलकर पूरे 156 रन बना दिए। उनकी पारी कितनी सधी हुई थी, ये बात इससे समझी जा सकती है कि उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया। इसी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 453 रन बनाने में कामयाब हो पाई। अब ये देखना है कि मैच का रिजल्ट क्या होता है। 

इंग्लैंड के लिए मैच जीत पाना काफी ज्यादा मुश्किल 

इंग्लैंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 640 और यहां से बनाने हैं। जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ तो इंग्लैंड ने अपने दो विकेट केवल 18 रन पर ही गवां दिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम अब मैच पर काफी मजबूत पकड़ बना चुकी है। लेकिन क्या इंग्लैंड की टीम यहां से बाजी मार सकती है, कहना मुश्किल है, लेकिन ये काम है काफी ज्यादा दिक्कत वाला। अगर इंग्लैंड को यहां से जीतना है तो बड़ा करिश्मा ही करना होगा। अभी मैच में दो दिन बाकी हैं। हालांकि जीत हार का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इन दोनों टीमें की सेहत पर कुछ असर नहीं होगा, क्योंकि फाइनल की रेस से ये पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 

यशस्वी जायसवाल से हुई ऐसी नादानी, अब ऐसे बुरे फंसे कि निकल ही नहीं पा रहे

टीम इंडिया की हार से बचने की एक ही उम्मीद, बाकी 2 दिन कैसा रहेगा ब्रिस्बेन का मौसम

Latest Cricket News





Source link

2075810cookie-checkकेन विलियमसन ने सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Artical

Comments are closed.

Family Dispute Became The Reason For Murder, 3 Arrested Including The Watchman Of Iit Police Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP Police का नवाचार व जानें IMD का नया अपडेट सहित सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर     |     Plan To Make Heritage Zone Encroachment Free In Lucknow Remained Stuck In Files – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kotdwar News Car Coming From Jaipur To Attend A Wedding Met With An Accident, One Child Dead Six Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: Women Are Earning Lakhs From Regional Art, Prime Minister Visited The Exhibition Held In Bhopal – Amar Ujala Hindi News Live     |     ऑपरेशन शील्ड: राजस्थान में युद्ध जैसे हालात का अभ्यास, सीमावर्ती जैसलमेर समेत सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल     |     Himachal Weather: मई में सामान्य से दो फीसदी अधिक बरसे बादल, प्रदेश के कई भागों में इतने दिन जारी रहेगी बारिश     |     क्वालीफायर-2 में शतक जड़ चुके 4 बल्लेबाज, पंजाब के खिलाड़ी ने 11 साल पहले किया कमाल     |     Sharmistha Panoli कौन हैं? इस वजह से हुई गिरफ्तार, अब सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत     |     ‘Fog of war lifting’: Kharge attacks Modi govt after remarks by CDS Anil Chauhan on Operation Sindoor | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088