Bharatpur: Youth Arrested For Posting Against Cm And A Particular Caste – Amar Ujala Hindi News Live

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा गेट थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और एक जाति विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक अरविंद फौजदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर जातीय सौहार्द बिगाड़ने और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है। इस मामले की शिकायत लाखन सिंह नामक व्यक्ति ने दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।


Comments are closed.