Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
EPFO, LPG, CNG, Credit Card से जुड़े नियमों में होने वाला है बदलाव, 1 जून से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर RBI की बड़ी कार्रवाई, इस बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना, एक कंपनी का लाइसेंस रद्द, लगा ताला, जानें नाम और वजह Bihar News: 19-year-old Youth Committed Suicide By Hanging Himself News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Up: Setback To Rahul Gandhi In Comment On Army, High Court Refuses To Give Relief; Relief Petition Rejected - Amar Ujala Hindi News Live Kotdwar Double Murder: Attacked With An Iron Pipe, Seriously Injured Uncle Also Died, Aunt Had Already Died - Amar Ujala Hindi News Live Mp News Woman Falls From Train In Shivpuri Husband Rushes Her To Hospital Declared Dead On Arrival - Amar Ujala Hindi News Live Corona Cases Rajasthan: New Corona Variants Xfg And Lf.7.9 Found In The State - Amar Ujala Hindi News Live Kaithal: 17 साल के लड़के का नहर में मिला शव, 29 मई की शाम से था लापता, पुलिस कर रही जांच Himachal News: एचपीयू में बिना अनुमति के ही नियुक्त कर दिए पांच एचओडी, सूचना आयोग ने उजागर किया मामला RCB का मास्टरस्ट्रोक, इस घातक गेंदबाज की एंट्री से विरोधियों की टेंशन हाई!

Ujjain Mahakal: Baba Mahakal Gave Darshan After Applying Ash On Ekadashi – Amar Ujala Hindi News Live


Ujjain Mahakal: Baba Mahakal gave darshan after applying ash on Ekadashi

उज्जैन महाकाल।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में शामिल है। यहां श्रद्धालु दूर-दूर से भगवान शिव की पूजा और दर्शनों के लिए आते हैं। मंदिर से संबंधित कई रहस्य हैं, जिसकी वजह से यह मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान महाकाल प्रतिदिन भस्म से शृंगार करते हैं ऐसी मान्यता है कि उनके दर्शनों से प्रत्येक श्रद्धालुओं का जीवन-मृत्यु का चक्र खत्म हो जाता है और वह अकाल मृत्यु के भय से भी मुक्त हो जाता है।

Trending Videos

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान सुबह 4 बजे बाबा महाकाल का भांग से आलौकिक स्वरूप में शृ्ंगार किया गया। भस्म आरती मे चारों और जय श्री महाकाल की गूंज भी गुंजायमान हुई। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि गुरुवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का ॐ  नमः शिवाय लिखे आभूषण से आलौकिक शृ्ंगार किया गया। उसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा शृ्ंगार देख सभी अभिभूत हो गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

मुंबई के दानदाता द्वारा बाबा श्री महाकालेश्वर को चवर भेंट किए

श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र के मुंबई से दर्शन हेतु पधारें दानदाता गीतेश्री मालवीय द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को रजत मंडित पूजन में उपयोग होने वाले चवर को भेट किया। कोठार प्रभारी मनीष पांचाल ने बताया कि 2 नग चवंर चांदी में मढ़े हुए चवंर का बाल सहित वजन 1879.600  ग्राम है। दानदाता द्वारा विधिवत पूजन के बाद चवंर श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किए गए। उसको मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक मूलचन्द जूनवाल द्वारा प्राप्त किया गया और दानदाता को समिति की कोठार शाखा द्वारा विधिवत रसीद प्रदान की गई। इस दौरान अनुराग चौबे आदि उपस्थित थे। 

मन्दिर को भेंट किया उच्च गुणवत्ता का प्रिन्टर

भगवान श्री महाकाल की सेवा में भक्त गण अनेक अवसरों पर स्वर्ण-रजत, अन्न-दान,आभूषण आदि के साथ ही मन्दिर के उपयोग में आने वाली अनेक वस्तुएं, सामग्री आदि भी भेंट करते हैं। साथ ही मन्दिर के पुजारीगण, पुरोहित गण, आदि द्वारा भी श्रद्धालुओं को भेंट आदि हेतु प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में नई-दिल्ली से पधारे श्रद्धालु राजेन्द्र प्रसाद जी द्वारा उच्च गुणवत्ता का HP LASER, HFP 1188 NW, नेटवर्क रेडी, वायरलेस मल्टी फंक्शन प्रिन्टर मन्दिर को भेंट किया गया। सहा. प्रशासनिक अधिकारी आर. के. तिवारी ने दानदाता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान दिया

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को महाराष्ट्र के सांगली से पधारे सम्पत राव माने द्वारा 1 नग चांदी का मुकुट भेट किया। जिसका वजन 1344.00 ग्राम है। पूजन पुरोहित सुभाष शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति  द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।



Source link

2131470cookie-checkUjjain Mahakal: Baba Mahakal Gave Darshan After Applying Ash On Ekadashi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

EPFO, LPG, CNG, Credit Card से जुड़े नियमों में होने वाला है बदलाव, 1 जून से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर     |     RBI की बड़ी कार्रवाई, इस बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना, एक कंपनी का लाइसेंस रद्द, लगा ताला, जानें नाम और वजह     |     Bihar News: 19-year-old Youth Committed Suicide By Hanging Himself News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Setback To Rahul Gandhi In Comment On Army, High Court Refuses To Give Relief; Relief Petition Rejected – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kotdwar Double Murder: Attacked With An Iron Pipe, Seriously Injured Uncle Also Died, Aunt Had Already Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News Woman Falls From Train In Shivpuri Husband Rushes Her To Hospital Declared Dead On Arrival – Amar Ujala Hindi News Live     |     Corona Cases Rajasthan: New Corona Variants Xfg And Lf.7.9 Found In The State – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kaithal: 17 साल के लड़के का नहर में मिला शव, 29 मई की शाम से था लापता, पुलिस कर रही जांच     |     Himachal News: एचपीयू में बिना अनुमति के ही नियुक्त कर दिए पांच एचओडी, सूचना आयोग ने उजागर किया मामला     |     RCB का मास्टरस्ट्रोक, इस घातक गेंदबाज की एंट्री से विरोधियों की टेंशन हाई!     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088