Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

Manmohan Singh Younger Sister Amarjeet Said- Whenever He Came To Amritsar, Call His Relatives To Circuit House – Amar Ujala Hindi News Live – Manmohan Singh:छोटी बहन अमरजीत बोलीं


Manmohan Singh younger sister Amarjeet said- whenever he came to Amritsar, call his relatives to Circuit House

डॉ. मनमोहन सिंह
– फोटो : ANI

विस्तार


कपूरथला में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की छोटी बहन अमरजीत कौर के घर में गमगीन माहौल है। भाई की यादों को संजोए बहन की आंखों से बात-बात पर आंसू छलक आते हैं। वह बताती हैं कि मनमोहन जब भी अमृतसर आते थे, तो वहीं उनसे मुलाकात होती थी। क्योंकि हमारी बहुत बड़ी रिश्तेदारी थी, इसलिए वह सुरक्षा कारणों के चलते सभी के घर नहीं जा पाते थे। जब भी वे अमृतसर आते थे तो रिश्तेदारों को सर्किट हाउस बुलाते थे और वहीं मुलाकात होती थी। अमरजीत कौर के बेटे व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के भांजे कंवरजीत सिंह भी बताते हैं कि वह कहना है कि सुरक्षा कारणों से उनसे वहीं मुलाकात होती थी।

Trending Videos

अमरजीत ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह को मिलाकर वे कुल 10 भाई बहन हैं। अमरजीत कौर पांचवें नंबर में आती हैं। पूर्व पीएम की बहन अमरजीत कौर भी कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उनकी बहन अमरजीत कौर और उनका परिवार इस शोक की घड़ी में भावुक हैं। बहन का परिवार डॉ. मनमोहन सिंह की उपलब्धियों और उनके स्वभाव को याद कर उनको नमन कर रहे हैं। अमरजीत कौर ने बताया कि तीन से चार साल पहले आखिरी बार वह अपने भाई से मिली थी। इसके बाद उनकी मुलाकात नहीं हुई। जब उनके भाई डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब उन्हें भी केंद्र सरकार से सुरक्षा मिली हुई थी। मनमोहन सिंह 10 साल प्रधानमंत्री रहे। इन 10 वर्षों तक उनके घर पर भी सुरक्षा गार्ड तैनात रहते थे।

अंतिम संस्कार में नहीं जा पाने का अफसोस

अमरजीत कौर और उनके बेटे कंवरजीत सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह अपने सरल स्वभाव और जनहित कार्यों के लिए हमेशा देश के लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। वहीं, अमरजीत कौर का कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती। इस वजह से वह भाई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। ऐसे में उनके बच्चे शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज ही दिल्ली जा रहे हैं।



Source link

2140050cookie-checkManmohan Singh Younger Sister Amarjeet Said- Whenever He Came To Amritsar, Call His Relatives To Circuit House – Amar Ujala Hindi News Live – Manmohan Singh:छोटी बहन अमरजीत बोलीं
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Nitish Kumar Pm Narendra Modi Nda Party – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aligarh News: ट्रेन से गिरकर यात्री की माैत, शिनाख्त नहीं, 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया     |     Summer Special Train Will Run Between Yoganagari-yeshwantpur Rishikesh News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Tree Fell On A Dhaba During Rain In Delhi, Two Employees Died Due To Electric Shock – Amar Ujala Hindi News Live     |     Betul Viral Video: Land Dispute Takes Violent Turn, Women And Children Attacked, Video Goes Viral – Betul News     |     Maharashtra: शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट के 167 कर्मचारी हटाए गए; पुणे में 4 अवैध बांग्लादेशी प्रवासी गिरफ्तार     |     Bharatpur: Husband Dies Due To Separation From His Wife, Three Children Left Helpless – Amar Ujala Hindi News Live     |     WTC फाइनल हारते ही स्टीव स्मिथ के माथे पर लगा बड़ा कलंक, उनके नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड     |     Jammu and Kashmir: Two town drainage officials, contractor chargesheeted for graft | India News     |     Bihar News: Aurangabad-patna Highway Will Get New Life, Nitin Gadkari Assured A Quick Solution – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088