Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Strawberry Moon : बुधवार को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, पूर्णिमा पर स्‍ट्राबेरी मून बिखेरेगा चांदनी, जानें क्यों है खास Stay Protected on the Go: TATA AIG's Travel Insurance Gets a Holiday Upgrade Manipal's American University of Antigua (AUA) College of Medicine Launches New Trimester to Expand Entry Options Egis Announces New Regional Leadership Appointments to Drive Strategic Growth and Transformation CloudThat Wins Google Cloud New Training Partner of the Year Award 2025 'Will not tolerate illegal entry': US embassy amid Indian student handcuffing row; warns on visa misuse | India News Muzaffarpur Bihar News :two Women Arrest With Drug Consignment After Father Went Jail Police Investigate - Bihar News मौलाना शहाबुद्दीन बोले: हिंदू-मुस्लिम नफरत के माहौल को खत्म कराएं पीएम मोदी, मुसलमान बढ़ाएं दोस्ती का हाथ Will Delhi Get Flying Bus Union Minister Nitin Gadkari Outline Future Of Indian Transport System - Amar Ujala Hindi News Live Mp: Chief Minister Sugam Bus Scheme Will Be Launched In The State, Cm Said – 50% Subsidy On Setting Up Agricul - Amar Ujala Hindi News Live - Mp:प्रदेश में होगी मुख्यमंत्री सुगम बस योजना की शुरूआत, Cm...

‘Chak De India’ गाने पर अस्पताल में नाचते दिखे विनोद कांबली, स्टाफ के साथ खूब लचकाई कमर


पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली डांस करते हुए

Image Source : TWITTER SCREEN GRAB
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली डांस करते हुए

Vinod Kambli Dance Video: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर के ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जम गए थे और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें शरीर में ऐंठन हो रही थी। अब कांबली की हालत में तेजी के साथ सुधार हुआ है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। अस्पताल से ही कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कांबली ने गाना भी गाया 

विनोद कांबली जिस अस्पताल में भर्ती थे। वहां से अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिर्फ नाच ही नहीं रहे। बल्कि चक दे-चक दे इंडिया गाना भी गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नाचते हुए वह कुछ क्रिकेट शॉट भी लगाते हुए देखे जा सकते हैं और उनके चेहरे पर नाचते समय एक ही अलग ही मुस्कान नजर आ रही है। कांबली की हालत सुधर रही है और इससे क्रिकेट फैंस को खुशखबरी मिली है। पूर्व क्रिकेटर के साथ एक लड़की भी डांस करते हुए दिखाई दे रही है। 

अस्पताल से जारी किया था वीडियो

इससे पहले अस्पताल से ही विनोद कांबली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कहते हैं कि मैं यहां के डॉक्टर्स की वजह से जिंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि सर (डॉक्टर) मुझसे जो भी कहेंगे, मैं वही करूंगा। लोग देखेंगे कि मैं उन्हें क्या सीख दूंगा। सचिन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह लंदन चले गए थे, लेकिन उन्हें पता चलेगा और आप लोग ही उन्हें बताओगे। 

भारत के लिए बनाए 2000 से ज्यादा वनडे रन

विनोद कांबली क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। अभी कुछ दिन पहले वह कोच रमाकांत आचरेकर के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर से मिले थे। वह सचिन को अपने पास बैठने के लिए कहते हैं, लेकिन सचिन आगे बढ़ जाते हैं। इसके बाद उनका सचिन के साथ वीडियो खूब वायरल हुआ था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे मैचों में उनके नाम पर 2477 रन दर्ज हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर का आखिरी मैच साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।  

यह भी पढ़ें: 

रवि शास्त्री की रोहित शर्मा को एकदम खरी बात, कहा-उसे फैसला लेना होगा; इस ओर किया इशारा

यशस्वी जायसवाल ने मेलबर्न में किया बड़ा करिश्मा, 60 साल बाद बना ऐसा सुनहरा कीर्तिमान

Latest Cricket News





Source link

2153150cookie-check‘Chak De India’ गाने पर अस्पताल में नाचते दिखे विनोद कांबली, स्टाफ के साथ खूब लचकाई कमर
Artical

Comments are closed.

Strawberry Moon : बुधवार को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, पूर्णिमा पर स्‍ट्राबेरी मून बिखेरेगा चांदनी, जानें क्यों है खास     |     Stay Protected on the Go: TATA AIG’s Travel Insurance Gets a Holiday Upgrade     |     Manipal’s American University of Antigua (AUA) College of Medicine Launches New Trimester to Expand Entry Options     |     Egis Announces New Regional Leadership Appointments to Drive Strategic Growth and Transformation     |     CloudThat Wins Google Cloud New Training Partner of the Year Award 2025     |     ‘Will not tolerate illegal entry’: US embassy amid Indian student handcuffing row; warns on visa misuse | India News     |     Muzaffarpur Bihar News :two Women Arrest With Drug Consignment After Father Went Jail Police Investigate – Bihar News     |     मौलाना शहाबुद्दीन बोले: हिंदू-मुस्लिम नफरत के माहौल को खत्म कराएं पीएम मोदी, मुसलमान बढ़ाएं दोस्ती का हाथ     |     Will Delhi Get Flying Bus Union Minister Nitin Gadkari Outline Future Of Indian Transport System – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp: Chief Minister Sugam Bus Scheme Will Be Launched In The State, Cm Said – 50% Subsidy On Setting Up Agricul – Amar Ujala Hindi News Live – Mp:प्रदेश में होगी मुख्यमंत्री सुगम बस योजना की शुरूआत, Cm बोले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088