Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Wife Was Strangled To Death In Front Of Children - Amar Ujala Hindi News Live UP: डीम्ड विश्वविद्यालय बना केंद्रीय हिंदी संस्थान, क्या होगा फायदा; यहां विस्तार से समझें Mussoorie Accident Swift Car Fell Into Ditch Four People Badly Injured With Driver - Amar Ujala Hindi News Live Khelo India Youth Games 2025 Divya-rudra Pair Of Bihar Defeated Up In Close Contest Defeated Them 16-14 - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: When He Was Not Successful In Committing The Crime, He Was Strangled To Death - Madhya Pradesh News Rajasthan News: Bap Mla's Case Sent To Ethics Committee, Bribe Was Demanded In Exchange For Question - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: रोडवेज ने पाकिस्तान बॉर्डर इलाकाें में जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक किया बंद, यात्री परेशान Operation Sindoor: सीमा पर तनाव, हिमाचल में मंदिरों, पर्यटन स्थलों, बिजली प्रोजेक्टों की सुरक्षा बढ़ी भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच फंसे 2 क्रिकेटर भाई, कैसे हो पाएगी दोनों की घर वापसी? कौन हैं अमिताभ बच्चन की बेस्ट फ्रेंड? फिल्मों से पहले शुरू हुई दोस्ती रिश्तेदारी में बदली, इस एक्टर की हैं सास

Madhepura Crime: Criminals Shot A Farmer Who Had Gone To Fetch Fodder, Killed In Land Dispute – Amar Ujala Hindi News Live


Madhepura Crime: Criminals shot a farmer who had gone to fetch fodder, killed in land dispute

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक किसान की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने किसान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर गंगोरा वार्ड-1 निवासी रामसागर महतो (62) के रूप में हुई है। घटना ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Trending Videos

 

घर से 500 मीटर दूर हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, रामसागर महतो सोमवार सुबह लगभग छह बजे खेत से मवेशी का चारा लाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन घर से लगभग 500 मीटर दूर अपराधियों ने घेरकर उन पर हमला कर दिया। मृतक के बेटे मिथिलेश कुमार ने बताया कि अपराधी पांच-छह की संख्या में थे। उन्होंने रामसागर महतो को पकड़कर उनके सिर, मुंह और पेट पर छह गोलियां मारीं।

 

गोलियों की आवाज सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

मिथिलेश कुमार ने हत्या के पीछे जमीन विवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि छह साल पहले उनके पिता ने मानिक सिंह से 16 कट्ठा जमीन खरीदी थी। लेकिन गांव के ही विद्यानंद मेहता और उनके भाई इस जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन आरोपी पक्ष ने पंचायत के फैसले को अनसुना कर दिया। मिथिलेश ने स्पष्ट आरोप लगाया कि विद्यानंद मेहता और उनके परिवार ने ही उनके पिता की हत्या की साजिश रची।

 

घटनास्थल और पुलिस कार्रवाई

हत्या की खबर मिलते ही उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है, ताकि अपराधियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा सकें। एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

गांव में दहशत और परिवार का हाल

घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा था, लेकिन किसी को इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी।



Source link

2154780cookie-checkMadhepura Crime: Criminals Shot A Farmer Who Had Gone To Fetch Fodder, Killed In Land Dispute – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News Wife Was Strangled To Death In Front Of Children – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: डीम्ड विश्वविद्यालय बना केंद्रीय हिंदी संस्थान, क्या होगा फायदा; यहां विस्तार से समझें     |     Mussoorie Accident Swift Car Fell Into Ditch Four People Badly Injured With Driver – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khelo India Youth Games 2025 Divya-rudra Pair Of Bihar Defeated Up In Close Contest Defeated Them 16-14 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: When He Was Not Successful In Committing The Crime, He Was Strangled To Death – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News: Bap Mla’s Case Sent To Ethics Committee, Bribe Was Demanded In Exchange For Question – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: रोडवेज ने पाकिस्तान बॉर्डर इलाकाें में जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक किया बंद, यात्री परेशान     |     Operation Sindoor: सीमा पर तनाव, हिमाचल में मंदिरों, पर्यटन स्थलों, बिजली प्रोजेक्टों की सुरक्षा बढ़ी     |     भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच फंसे 2 क्रिकेटर भाई, कैसे हो पाएगी दोनों की घर वापसी?     |     कौन हैं अमिताभ बच्चन की बेस्ट फ्रेंड? फिल्मों से पहले शुरू हुई दोस्ती रिश्तेदारी में बदली, इस एक्टर की हैं सास     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088