Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Husband Arrested For Murdering Married Woman For Dowry - Amar Ujala Hindi News Live Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा लंबी दूरी की 10 नई ट्रेनें, इनमें छह इज्जतनगर मंडल की; देखें डिटेल Cloud Burst In Uttarkashi Yamunotri Highway Many Workers Swept Away In Heavy Floods Photos - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग समेत तीन धरे Mp News: A Heartless Mother From Tikamgarh Threw Her Eight-day-old Baby In A Pond - Madhya Pradesh News Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Last Date To Apply For 3705 Posts; Know Eligibility And Vacancy Details - Amar Ujala Hindi News Live Panipat Crime: महिला की खून से लथपथ लाश मिली, पति की मौत... युवक के साथ लिव इन में रहती थी ऊषा नंबर-1 बन गईं स्मृति मंधाना, तोड़ा हरमनप्रीत का कीर्तिमान; सभी भारतीय प्लेयर्स को छोड़ा पीछे पंचतत्व में विलीन हुईं शेफाली जरीवाला, पति नहीं बुजुर्ग पिता ने कांपते हाथों से दी चिता को आग, पराग ने की गुजारिश अश्लेषा नक्षत्र में बन रहा सिद्धि योग का संयोग, 5 राशियों को जमकर मिलेगा धन लाभ, पूरी होगी मनोकामना

Bihar News Protest Against Drinking Water Crisis Nalanda Badi Pahadi Garbage Dumping On Panchane River Banks – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News Protest against drinking water crisis Nalanda Badi Pahadi garbage dumping on Panchane river banks

प्रदर्शन में मौजूद लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नालंदा शहर में बड़ी पहाड़ी वार्ड संख्या 19 और 20 में पेयजल संकट और पंचाने नदी के किनारे पिछले कई महीने से किया जा रह कूड़ा डंपिंग के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नगर निगम के समीप धरना दिया। भाकपा नेता शिवकुमार यादव ने बताया कि बड़ी पहाड़ी के वार्ड संख्या 19 और 20 में नल जल का पाइप बिछा दिया गया है। मगर उसमें पानी नहीं आ रहा है।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि लोग इस भीषण ठंड में भी पानी के लिए पसीना बहा रहे हैं। जो भी लोग हिरण्य पर्वत घूमने के लिए आते हैं, उन्हें खरीद कर पानी पीना पड़ता है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों का क्या हालत होता होगा, यह तो सोचने वाली बात है। वहीं, पंचाने नदी के किनारे कूड़ा कचरा डंप किया जा रहा है। इस संबंध में डीएम समेत कई अधिकारियों को आवेदन दिया गया था। फरवरी महीने में डीएम ने नगर निगम को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का आदेश दिया था। मगर 10 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक आदेश का पालन नहीं हुआ है। अभी भी कूड़ा और मरे हुए जानवर यहां फेंके जा रहे हैं।

कोसूक, राणा बिगहा, सिपाह, पचौड़ी और लखरावा समेत दर्जनों गांव के आसपास पंचाने नदी के किनारे कूड़ा डंपिंग किया जा रहा है। बार-बार जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया, मगर कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाकपा के जिला मंत्री राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कूड़े से निकल रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कूड़ा जलने से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए जहर बन गया है। आसपास के कई गांवों की करीब 10 हजार आबादी इससे प्रभावित हो रही है।

फरवरी महीने में डीएम ने आदेश दिया था कि एजेंसी के माध्यम से कूड़े का उपचार कर ग्रामीणों को इस समस्या से मुक्ति दिलाई जाए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी भी आबादी के बीच कूड़ा गिराया जा रहा है। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में डॉ. मनोज कुमार, उमेश चंद्र चौधरी, विष्णुदेव पासवान, साधु पासवान, किशोरी साह, महेंद्र ठाकुर, गुड्डू केवट, रामदेव मंडल और राजीव रंजन कुमार के अलावा कई लोग मौजूद रहे।



Source link

2178930cookie-checkBihar News Protest Against Drinking Water Crisis Nalanda Badi Pahadi Garbage Dumping On Panchane River Banks – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Husband Arrested For Murdering Married Woman For Dowry – Amar Ujala Hindi News Live     |     Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा लंबी दूरी की 10 नई ट्रेनें, इनमें छह इज्जतनगर मंडल की; देखें डिटेल     |     Cloud Burst In Uttarkashi Yamunotri Highway Many Workers Swept Away In Heavy Floods Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग समेत तीन धरे     |     Mp News: A Heartless Mother From Tikamgarh Threw Her Eight-day-old Baby In A Pond – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Last Date To Apply For 3705 Posts; Know Eligibility And Vacancy Details – Amar Ujala Hindi News Live     |     Panipat Crime: महिला की खून से लथपथ लाश मिली, पति की मौत… युवक के साथ लिव इन में रहती थी ऊषा     |     नंबर-1 बन गईं स्मृति मंधाना, तोड़ा हरमनप्रीत का कीर्तिमान; सभी भारतीय प्लेयर्स को छोड़ा पीछे     |     पंचतत्व में विलीन हुईं शेफाली जरीवाला, पति नहीं बुजुर्ग पिता ने कांपते हाथों से दी चिता को आग, पराग ने की गुजारिश     |     अश्लेषा नक्षत्र में बन रहा सिद्धि योग का संयोग, 5 राशियों को जमकर मिलेगा धन लाभ, पूरी होगी मनोकामना     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088