Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Satellite imagery suggests India's missile hit Pakistan's nuclear-hub Kirana Hills | India News ज़ेलेंस्की ने रूस को फिर दी शांति वार्ता की पेशकश, कहा- अब फैसलों से भागने का वक्त नहीं Bihar: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को मिलेगी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी Municipal Worker Hanged Himself After Writing Suicide Note On Suspension Letter - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: कुदेसिया पार्क में स्वच्छता के लिए किया साइक्लोथॉन Masaya Solar Plant Sealed Due To Forceful Occupation Of Tribal Land - Khandwa News Jalore News: Kathavachak Abhaydas Maharaj Begins Hunger Strike Demanding Entry Into Bayosa Mata Temple - Amar Ujala Hindi News Live Bijli Mahadev : बंद नहीं हैं बिजली महादेव मंदिर के कपाट, मुख्य द्वार से होंगे दर्शन; जानें क्या बोले कारदार मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने कब खेला था आखिरी मैच, विराट समेत 6 बल्लेबाज हुए थे 0 पर आउट, ऐसा रहा था मैच का नतीजा यूट्यूब पर 9 महीने पुराने गाने का 'हल्ला बोल', देवऋषि ने सोनू निगम संग मचाया तहलका, क्यों हो रही चर्चा?

WTC Final में पहुंचते ही ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस की कप्तानी में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत को पछाड़ा


IND vs AUS

Image Source : GETTY
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 हारने के साथ टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सफर समाप्त हो गया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया 10 साल के लंबे इंतजार के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहा। सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ना केवल BGT पर कब्जा जमाया बल्कि टीम इंडिया का सपना तोड़ते हुए WTC 2023-25 के फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की कप्तानी में टीम इंडिया को पीछे छोड़ते हुए बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया अब सबसे ज्यादा ICC फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। WTC फाइनल में कदम रखते ही ऑस्ट्रेलिया ने 14वीं बार ICC फाइनल का टिकट हासिल किया और भारत को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा ICC फाइनल खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत 13-13 ICC फाइनल के साथ बराबरी पर थे। 

सबसे ज्यादा ICC फाइनल खेलने वाली टीमें

  • 14 – ऑस्ट्रेलिया*
  • 13 – भारत
  • 9 – इंग्लैंड
  • 8 – वेस्टइंडीज
  • 7 – श्रीलंका
  • 6 – न्यूजीलैंड
  • 6 – पाकिस्तान
  • 3 – साउथ अफ्रीका

पैट कमिंस की कप्तानी में बना नया रिकॉर्ड

वहीं, पैट कमिंस ने भी अपनी कप्तानी में ट्रॉफी की झड़ी लगाने का बड़ा कारनामा किया। पैट कमिंस ने अपनी कप्तानी में साल 2023 के बाद से ऑस्ट्रेलिया को 7वीं बड़ी ट्रॉफी जिताई। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को फाइनल में हराकर WTC 2021-23 का खिताब जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर टीम इंडिया को फाइनल में हराया और 2023 वनडे वर्ल्ड कप अपनी झोली में डाला। दिलचस्प बात ये रही कि इस ट्रॉफी को भी ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की कप्तानी में जीता।

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज और पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पैट कमिंस बतौर कितनी शानदार फॉर्म में हैं। अब कमिंस का सपना लगातार दूसरी बार WTC फाइनल जीतने का होगा। WTC 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। 

साल 2023 के बाद से पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जीती ट्रॉफी 

  • ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023
  • ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023
  • एशेज 2023 (2-2 बनाम इंग्लैंड, 2023)
  • फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी (1-1 बनाम वेस्टइंडीज, 2024)
  • चैपल-हैडली ट्रॉफी (2-0 बनाम न्यूजीलैंड, 2024)
  • बेनाड-कादिर ट्रॉफी (3-0 बनाम पाकिस्तान, 2023/24)
  • बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (3-1 बनाम भारत, 2024/25)

Latest Cricket News





Source link

2183060cookie-checkWTC Final में पहुंचते ही ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस की कप्तानी में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत को पछाड़ा
Artical

Comments are closed.

Satellite imagery suggests India’s missile hit Pakistan’s nuclear-hub Kirana Hills | India News     |     ज़ेलेंस्की ने रूस को फिर दी शांति वार्ता की पेशकश, कहा- अब फैसलों से भागने का वक्त नहीं     |     Bihar: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को मिलेगी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी     |     Municipal Worker Hanged Himself After Writing Suicide Note On Suspension Letter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: कुदेसिया पार्क में स्वच्छता के लिए किया साइक्लोथॉन     |     Masaya Solar Plant Sealed Due To Forceful Occupation Of Tribal Land – Khandwa News     |     Jalore News: Kathavachak Abhaydas Maharaj Begins Hunger Strike Demanding Entry Into Bayosa Mata Temple – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bijli Mahadev : बंद नहीं हैं बिजली महादेव मंदिर के कपाट, मुख्य द्वार से होंगे दर्शन; जानें क्या बोले कारदार     |     मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने कब खेला था आखिरी मैच, विराट समेत 6 बल्लेबाज हुए थे 0 पर आउट, ऐसा रहा था मैच का नतीजा     |     यूट्यूब पर 9 महीने पुराने गाने का ‘हल्ला बोल’, देवऋषि ने सोनू निगम संग मचाया तहलका, क्यों हो रही चर्चा?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088