Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
West Bengal clashes: Cops injured, vehicles set on fire, security heightened- what triggered the outrage? | India News Sasaram: Bride Absconds With Rs 2.5 Lakh Cash-jewellery Just Hours After Marriage, Mp Youth Cheated In Bihar - Bihar News मध्य प्रदेश मौसम: आज 15 जिलों में मेघगर्जन-आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में हीटवेव, अगले हफ्ते आएगा मानसून, पढ़े IMD का नया अपडेट बलिया में गर्मी का असर: डायरिया से तीन की मौत, 24 घंटे में 104 भर्ती; जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बढ़े मरीज Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन छह अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर Delhi In The Grip Of Severe Heat And Heat Wave - Amar Ujala Hindi News Live Damoh News: The Nurse Stopped The Bus And Beat Up The Pregnant Woman's Husband - Damoh News Liquor Salesman Murder Case Police Arrests Two Accused In 6 Hours Search Continues - Rajasthan News इंद्रप्रस्थ से सीधा जुड़ेगा बहादुरगढ़: ग्रीन लाइन मेट्रो का होगा विस्तार, इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे इंग्लैंड की धरती पर इस टीम से खेलेगा युवा भारतीय बल्लेबाज, BCCI से मिल चुकी हरी झंडी

Mp News: First The Live-in Partner Was Strangled, Then The Body Was Kept Hidden In The Freezer For 11 Months – Amar Ujala Hindi News Live


MP News: First the live-in partner was strangled, then the body was kept hidden in the freezer for 11 months

देवास में हत्या के बाद शव 11 महीने तक फ्रिज में छिपाया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश के देवास जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लिव इन में रह रहे पार्टनर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर लगभग 11 महीने पहले हत्या की और शव फ्रिज में छिपा दिया। इतने महीनों तक शव रखा रहा, पर जब आसपास बदबू फैलने लगी तक पुलिस तक मामला पहुंचा और दिल दहला देने वाले मामले से पर्दा उठ सका। 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देवास पुलिस को सूचना मिली कि वृंदावन धाम कॉलोनी में एक घर से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने घर की जांच की तो फ्रिज से बदबू आने का अंदेशा हुआ, अंदर देखा कि फ्रिज में लाश पड़ी है।

घर खाली कर भागा आरोपी

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था। इसमें एक फ्रिज भी है। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी ने बताया कि महिला का शव काफी पुराना है। 

उज्जैन से धराया आरोपी

पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला संजय पाटीदार के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। उसकी पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी संजय को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जो बताया, पुलिस को भी यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

मामूली विवाद में 11 महीने पहले कर दी हत्या

आरोपी संजय ने बताया कि वह पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के साथ करीब पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में था। वह शादी का दबाव बना रही थी और इसे लेकर विवाद करती थी। इसी विवाद में बीते साल मार्च में पिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या में उसका एक साथी विनोद दवे भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि आरोपी संजय महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि उसका पिंकी से किसी बात पर विवाद हो गया था, गुस्से में उसने पिंकी की हत्या कर दी।

शव पड़ चुका था काला

पुलिस जब पहुंची और फ्रिज में शव देखा तो चौंक गई। शव पूरी तरह काला पड़ चुका था। मकान मालिक ने बताया कि संजय कमरे में ताला लगा कर गया था। किराया भी नहीं दे रहा था। बार-बार कहने पर बहाने बना देता था। कभी कहता मेरे ससुर को हार्टअटैक आ गया, तो कभी बताता कि मेरे चाचा का लड़का मर गया। लेकिन लौटा नहीं। 

साथी फरार

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद का कहना है कि हत्याकांड चौंकाने वाला है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी संजय पाटीदार उज्जैन जिले के इंगोरिया का रहने वाला है। उसे टीम भेजकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना कबूल कर लिया। पता चला है कि उसने अपने साथी विनोद दवे के साथ मिलकर पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। विनोद दवे राजस्थान के टोंक जिले की जेल में किसी अपराध में बंद है। राजस्थान पुलिस से संपर्क किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगा जाएगा ताकि और भी तथ्य सामने आ सकें। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में हत्या के कारणों का और स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 

 



Source link

2215610cookie-checkMp News: First The Live-in Partner Was Strangled, Then The Body Was Kept Hidden In The Freezer For 11 Months – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

West Bengal clashes: Cops injured, vehicles set on fire, security heightened- what triggered the outrage? | India News     |     Sasaram: Bride Absconds With Rs 2.5 Lakh Cash-jewellery Just Hours After Marriage, Mp Youth Cheated In Bihar – Bihar News     |     मध्य प्रदेश मौसम: आज 15 जिलों में मेघगर्जन-आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में हीटवेव, अगले हफ्ते आएगा मानसून, पढ़े IMD का नया अपडेट     |     बलिया में गर्मी का असर: डायरिया से तीन की मौत, 24 घंटे में 104 भर्ती; जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बढ़े मरीज     |     Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन छह अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर     |     Delhi In The Grip Of Severe Heat And Heat Wave – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: The Nurse Stopped The Bus And Beat Up The Pregnant Woman’s Husband – Damoh News     |     Liquor Salesman Murder Case Police Arrests Two Accused In 6 Hours Search Continues – Rajasthan News     |     इंद्रप्रस्थ से सीधा जुड़ेगा बहादुरगढ़: ग्रीन लाइन मेट्रो का होगा विस्तार, इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे     |     इंग्लैंड की धरती पर इस टीम से खेलेगा युवा भारतीय बल्लेबाज, BCCI से मिल चुकी हरी झंडी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088