Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
VIDEO: ऋषभ पंत के सामने मुंह ताकते रह गए इंग्लिश बॉलर्स, गेंद को गोली की रफ्तार से भेजा बाउंड्री पार HC junks 300 defence ministry pleas opposing disability pension | India News Politics Heated Up Over The Murder Of Businessman Gopal Khemka, Tejashwi Yadav Said- Bihar Has Turned Into A - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर सियासत गर्म, तेजस्वी ... Kanpur Dehat Accident: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत MP News: जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी, 200 से अधिक इंजीनियरों को नोटिस की तैयारी, विरोध में आंदोलन की चेतावनी Rajasthan News: Panther Hunting Peacock In Jaipur Died Due To Electric Shock - Amar Ujala Hindi News Live शुभमन गिल का प्रचंड फॉर्म जारी, जड़े बैक टू बैक शतक, तोड़ा सुनील गावस्कर का कीर्तिमान Man & wife die by suicide due to mistrust & fights, 3 kids orphaned | India News Rabri Devi Got Angry On Voter Revision, Said - Conspiracy To Snatch Votes From The Poor - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा RMPSU: परिसर में एडमिशन के लिए पहली बार प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को, आवेदन 10 जुलाई तक

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल की चारों टीमें हुईं तय, जानिए कब किसके बीच होगा मुकाबला


रुतुराज गायकवाड़, मयंक अग्रवाल और करुण नायर

Image Source : TWITTER
रुतुराज गायकवाड़, मयंक अग्रवाल और करुण नायर

Vijay Hazare Trophy 2024-25 Semifinal: विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का रण अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। अब हरियाणा, कर्नाटक, विदर्भ और महाराष्ट्र की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विदर्भ की टीम ने राजस्थान को 9 विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट बुक किया है। वहीं हरियाणा ने गुजरात की टीम को 2 विकेट से पटखनी देकर सेमीफाइनल में एंट्री ली है। 

पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 जनवरी को हरियाणा और कर्नाटक के बीच होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन यानी के 16 जनवरी को विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले वडोदरा के मैदान पर होंगे। चारों टीमों में से जो भी टीमें सेमीफाइनल मुकाबला जीत जाएंगी। वह फाइनल में एंट्री कर लेंगी। विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला वडोदरा के मैदान पर ही 18 जनवरी को होगा। 

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल का शेड्यूल: 

  • हरियाणा बनाम कर्नाटक-15 जनवरी 
  • विदर्भ बनाम महाराष्ट्र- 16 जनवरी
  • फाइनल मुकाबला- 18 जनवरी

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के कप्तान: 








टीम कप्तान
हरियाणा अंकित कुमार
विदर्भ  करुण नायर
महाराष्ट्र रुतुराज गायकवाड़
कर्नाटक मयंक अग्रवाल

हरियाणा ने मुश्किल से सेमीफाइनल में बनाई जगह

हरियाणा को गुजरात के खिलाफ जीत के लिए मिले 197 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। गुजरात के लिए हेमांग पटेल ने सबसे ज्यादा 54 रन का योगदान दिया। उन्होंने 62 गेंद की पारी में दो चौके और पांच छक्के जड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमांशु राणा ने 89 गेंद में 66 रन की पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। टीम 35वें से 43वें ओवर के बीच 20 रन के अंदर चार विकेट गंवा कर मुश्किल में थी लेकिन कंबोज (नाबाद सात) ने 44वें ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। रवि बिश्नोई (46 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के कारण हरियाणा को मैच जीतने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

गुजरात के कप्तान अक्षर पटेल रहे फ्लॉप

इससे पहले अनुज ठुकराल (39 रन पर तीन विकेट) और निशांत सिंधू (40 रन पर तीन विकेट) और अंशुल कंबोज (36 रन पर दो विकेट) ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाते हुए गुजरात के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा। गुजरात के लिए कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका और सिर्फ हेमांग पटेल ही अर्धशतक लगा सके।  इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की करने वाले अक्षर पटेल हालांकि इस मैच में गुजरात के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे सके। गुजरात के कप्तान ने सिर्फ तीन रन बनाए जबकि अपने 10 ओवर में 41 रन खर्च कर एक भी सफलता हासिल करने में नाकाम रहे। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें: 

IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

भारतीय महिला टीम ने ODI क्रिकेट में बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान, पहली बार किया ऐसा कमाल

Latest Cricket News





Source link

2226360cookie-checkविजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल की चारों टीमें हुईं तय, जानिए कब किसके बीच होगा मुकाबला
Artical

Comments are closed.

VIDEO: ऋषभ पंत के सामने मुंह ताकते रह गए इंग्लिश बॉलर्स, गेंद को गोली की रफ्तार से भेजा बाउंड्री पार     |     HC junks 300 defence ministry pleas opposing disability pension | India News     |     Politics Heated Up Over The Murder Of Businessman Gopal Khemka, Tejashwi Yadav Said- Bihar Has Turned Into A – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर सियासत गर्म, तेजस्वी यादव बोले     |     Kanpur Dehat Accident: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत     |     MP News: जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी, 200 से अधिक इंजीनियरों को नोटिस की तैयारी, विरोध में आंदोलन की चेतावनी     |     Rajasthan News: Panther Hunting Peacock In Jaipur Died Due To Electric Shock – Amar Ujala Hindi News Live     |     शुभमन गिल का प्रचंड फॉर्म जारी, जड़े बैक टू बैक शतक, तोड़ा सुनील गावस्कर का कीर्तिमान     |     Man & wife die by suicide due to mistrust & fights, 3 kids orphaned | India News     |     Rabri Devi Got Angry On Voter Revision, Said – Conspiracy To Snatch Votes From The Poor – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा     |     RMPSU: परिसर में एडमिशन के लिए पहली बार प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को, आवेदन 10 जुलाई तक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088