Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
29% of posts lying vacant in health & family welfare department | India News Bihar Day Celebration: Nitish Govt's Women Empowerment Schemes Appreciated, Information About Welfare Schemes - Amar Ujala Hindi News Live JS University फर्जी डिग्री प्रकरण: पीएचडी समेत कई कोर्सों में फर्जीवाड़ा...सभी छात्रों की जुटाई जाएगी जानकारी Dehradun Lachhiwala Toll Plaza Accident Mining Dumper Crushed Car Dead Bodies Recovered By Cutter Photos - Amar Ujala Hindi News Live Shahdol News Cyber Cell Promptness In Saving Government Teacher From Digital Arrest Teacher Thanked Team - Madhya Pradesh News 653 Candidates In Mathematics Subject Have Been Provisionally Declared Successful For Interview - Ajmer News Jairam Thakur Said Police Officers Were Put On Surveillance Of Mlas Law And Order Was Disrupted - Amar Ujala Hindi News Live - Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष बोले रवि बिश्नोई ने किया अनोखा काम, अभी तक एलएसजी के लिए कोई नहीं कर पाया ऐसा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ऑफिस और दुकान खरीदने का मौका, 31 मार्च तक करें आवेदन, यहां जानें पूरा प्रॉसेस 'High-handed', fumes HC as Nagpur riot accused's home razed before court stay | India News

Saran Accident: Uncontrolled Car Crushed 2 Bike Riders, One Dead Other Critical; People Created Ruckus On Road – Amar Ujala Hindi News Live


Saran Accident: uncontrolled car crushed 2 bike riders, one dead other critical; people created ruckus on road

शोक में डूबे मृतक के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राम-जानकी पथ (राष्ट्रीय राजमार्ग-227A) पर सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मशरख-डुमरसन मुख्य पथ पर आवागमन बाधित कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Trending Videos

 

बाइक से बाजार जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम बंगरा गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित मारुति वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक बाजार जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बंगरा गांव निवासी मोहित कुमार यादव (पुत्र दिवंगत मनोज कुमार राय) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को मशरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

 

ग्रामीणों का आक्रोश और सड़क जाम

घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मशरख-डुमरसन मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

पुलिस और प्रशासन का हस्तक्षेप

घटना की जानकारी मिलने पर मशरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने और सड़क जाम को हटाने की कोशिश की। हालांकि गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम लगाए रहे और वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इधर, मोहित कुमार यादव के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन और रिश्तेदार घटना के बाद से रो-रो कर बेहाल हैं। वहीं, घायल सुजीत कुमार का बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में प्रयास जारी है।



Source link

2233060cookie-checkSaran Accident: Uncontrolled Car Crushed 2 Bike Riders, One Dead Other Critical; People Created Ruckus On Road – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

29% of posts lying vacant in health & family welfare department | India News     |     Bihar Day Celebration: Nitish Govt’s Women Empowerment Schemes Appreciated, Information About Welfare Schemes – Amar Ujala Hindi News Live     |     JS University फर्जी डिग्री प्रकरण: पीएचडी समेत कई कोर्सों में फर्जीवाड़ा…सभी छात्रों की जुटाई जाएगी जानकारी     |     Dehradun Lachhiwala Toll Plaza Accident Mining Dumper Crushed Car Dead Bodies Recovered By Cutter Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shahdol News Cyber Cell Promptness In Saving Government Teacher From Digital Arrest Teacher Thanked Team – Madhya Pradesh News     |     653 Candidates In Mathematics Subject Have Been Provisionally Declared Successful For Interview – Ajmer News     |     Jairam Thakur Said Police Officers Were Put On Surveillance Of Mlas Law And Order Was Disrupted – Amar Ujala Hindi News Live – Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष बोले     |     रवि बिश्नोई ने किया अनोखा काम, अभी तक एलएसजी के लिए कोई नहीं कर पाया ऐसा     |     नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ऑफिस और दुकान खरीदने का मौका, 31 मार्च तक करें आवेदन, यहां जानें पूरा प्रॉसेस     |     ‘High-handed’, fumes HC as Nagpur riot accused’s home razed before court stay | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088