Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Chirag Paswan Grand Rally In Rajgir Slogan Of Bihar First, Bihari First Echoed - Amar Ujala Hindi News Live Way For Keshari Khera Flyover Has Been Cleared In Lucknow After Land Dispute Is Over Land Measured - Amar Ujala Hindi News Live Rishikesh: पूर्व पति के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेत्री ईशा देओल, गंगा पूजन और आरती कर लिया आशीर्वाद Two Elderly People Died Of Corona In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Sagar News: Food Minister Govind Rajput Gave Instructions To Inspect All Petrol Pumps In The State - Madhya Pradesh News Jhunjhunu News: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद मचा हड़कंप Seminar Organised By Indian Army At Artrac Shimla Claude Arpi On China Reincarnation Of Dalai Lama - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Pradesh:क्लॉड अर्पी बोले केशव महाराज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर Bigg Boss Telugu 9: क्या आपको भी बनना है बिग बॉस कंटेस्टेंट? नागार्जुन ने फैंस को दी खुशखबरी, ऐसे करें अप्लाई क्या आप भी टन देखकर खरीद रहें हैं AC? न करें ये गलती, बिजली का बिल बिगाड़ देगा बजट

Darbhanga: Uncontrolled Truck Ran Over 3 Students Riding A Bike On Highway, Two Died; People Blocked Road – Amar Ujala Hindi News Live


Darbhanga: Uncontrolled truck ran over 3 students riding a bike on highway, two died; people blocked road

ग्रामीणों ने गुस्से में लगाया सड़क जाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में SH-88 बहेड़ा-बहेड़ी मार्ग में हाई स्कूल और कॉलेज के बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद दिया। इससे मौके पर ही दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

 

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना सहित और भी थानों की पुलिस जाम खुलवाने में जुट गई। घटना के चार घंटे बाद भी पुलिस सड़क जाम खुलवाने के प्रयास में लगी रही, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशानिक अधिकारियों की बात मानने से इनकार कर दिया। 

 

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी बाजार में हाई स्कूल और कॉलेज के बीच बाइक से दवा लेकर दोहट नारायण गांव वापस आ रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र को गंभीर स्थिति में पीएचसी बहेड़ी ले जाया गया। जहां पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दोहट नारायण गांव के छपकी टोला के शंभू लालदेव के 18 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी कुमार के रूप में की गई। दूसरा मृतक गंगा राम के 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार उनका पड़ोसी ही था। वहीं, उनका तीसरा साथी दौलत नद्दाफ का 16 वर्षीय पुत्र सलामत नद्दाफ संभावित दुर्घटना को भांपते हुए कुछ क्षण पहले ही कूद गया था।

 

बताया जा रहा है कि तीनों छात्र बाइक से बहेड़ी बाजार से दवा लेकर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी बहेड़ी बाजार की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही लक्ष्मी कुमार की मौत हो गई। जबकि विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी बहेड़ी ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

 

दोनों मृतक के पड़ोसी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक विशाल, साक्षी और मीनाक्षी दो बहनों का छोटा भाई था। विशाल बिरौल थाना क्षेत्र के महवा गांव अपने ननिहाल में रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। कुछ दिन बाद वह मैट्रिक की परीक्षा देता। मकर संक्रांति पर्व को लेकर गांव आया था।

 

इधर, घटना की सूचना मिलते की मृतक विशाल की मां का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। विशाल के पिता सऊदी अरब में काम किया करते हैं। मृतक लक्ष्मी भाई में तीसरे नंबर पर था। कृष्ण मोहन लालदेव, बृजमोहन लालदेव व छोटे भाई दीपक लालदेव, बहन रानी देवी, नीतू देवी तथा माता संजन देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता शंभू लालदेव परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

 

इस घटना को लेकर बहेड़ी थानाध्यक्ष ने दोनों मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। जबकि सड़क जाम खुलवाने के प्रयास किया जा रहा है।



Source link

2233400cookie-checkDarbhanga: Uncontrolled Truck Ran Over 3 Students Riding A Bike On Highway, Two Died; People Blocked Road – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Chirag Paswan Grand Rally In Rajgir Slogan Of Bihar First, Bihari First Echoed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Way For Keshari Khera Flyover Has Been Cleared In Lucknow After Land Dispute Is Over Land Measured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh: पूर्व पति के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेत्री ईशा देओल, गंगा पूजन और आरती कर लिया आशीर्वाद     |     Two Elderly People Died Of Corona In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sagar News: Food Minister Govind Rajput Gave Instructions To Inspect All Petrol Pumps In The State – Madhya Pradesh News     |     Jhunjhunu News: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद मचा हड़कंप     |     Seminar Organised By Indian Army At Artrac Shimla Claude Arpi On China Reincarnation Of Dalai Lama – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Pradesh:क्लॉड अर्पी बोले     |     केशव महाराज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर     |     Bigg Boss Telugu 9: क्या आपको भी बनना है बिग बॉस कंटेस्टेंट? नागार्जुन ने फैंस को दी खुशखबरी, ऐसे करें अप्लाई     |     क्या आप भी टन देखकर खरीद रहें हैं AC? न करें ये गलती, बिजली का बिल बिगाड़ देगा बजट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088