Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Pulses Development Office Will Open In Barhiya Adequate Number Of Cold Storage Facilities Will Available - Amar Ujala Hindi News Live UP: नीम के पेड़ पर लटका सुई से भेदा गुड्डा...नीचे पड़ी दो लाशें, देखकर कांप गई रूह; लड्डू खोलेगा माैत का राज Ujjain News: Water Crisis In The City And Water Is Being Stolen From Gambhir River - Madhya Pradesh News Ajmer: 50 Crores Fraud From More Than 100 Policemen, Govt Teacher Arrested; Constable Brother Still Absconding - Ajmer News रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखा बिग बॉस विनर, घर के अंदर चली थी प्यार की हवा क्या होती हैं हाइपरसोनिक मिसाइलें? आवाज की गति से 5 गुना ज्यादा स्पीड, भारत ने दागी तो दहल जाएगा पाकिस्तान Karmanasha River: जैतपुरा पंप नहर योजना से सिंचाई को नया जीवन, नुआंव प्रखंड की कई हेक्टेयर भूमि होगी लाभांवित UP: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा...बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे घायलों को ट्रक ने राैंदा; दो की माैत Delhi News: निगम उप-चुनाव में ईवीएम की जानकारी को लेकर कांग्रेस से जताया विरोध Ujjain Mahakal: Devendra Fadnavis Visited Baba Mahakal - Madhya Pradesh News

बुरे फंसे जुकरबर्ग! लोकसभा चुनाव के बारे में दी गलत जानकारी, संसदीय कमिटी भेजेगी समन


Meta CEO Mark Zuckerberg

Image Source : FILE
मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग

Facebook, WhatsApp, Instagram जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पैरेंट कंपनी Meta के को-फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग को संसदीय कमिटी समन भेजेगी। मार्क जुकरबर्ग ने पिछले साल भारत में हुए लोकसभा चुनाव के बारे में गलत जानकारी दी है, जिसे लकर कमिटी ने उन्हें समन भेजने वाली है। इस कमिटी को हेड करने वाले सांसद निशिकांत दुबे ने इस बात की जानकारी दी है। संसदीय कमिटी का कहना है कि दिग्गज टेक और सोशल मीडिया कंपनी के को-फाउंडर और CEO द्वारा भारत के लोकसभा चुनाव के बारे में दी गई यह जानकारी पूरी तरह से बेबुनियाद है।

केन्द्रीय संसदीय कमिटी भेजेगी समन

संसदीय कमिटी के चेयरमैन और झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांद दुबे ने मंगलवार 14 जनवरी को कहा कि हमारी कमिटी मेटा को इस मामले में तलब करेगी। किसी भी लोकतांत्रिक देश की छवि इस गलत जानकारी की वजह से धूमिल हो सकती है। सांसद निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि संस्थान को भारतीय संसद और देश के नागरिकों के सामने क्षमा मांगना होगा।

पॉडकास्ट में दी गलत जानकारी

दरअसल, एक निजी चैनल The Joe Rogan Experience के साथ किए गए पॉडकास्ट में पूछे गए एक सवाल का जबाब देते हुए मार्क जुकरबर्ग ने भारत में हुए लोकसभा चुनाव के बारे में यह गलत जानकारी शेयर की थी। इसपर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिक्रिया देते हुए गलत कहा था। अब संसदीय कमिटी ने इस मामले में मार्क जुकरबर्ग और उनकी कंपनी मेटा को समन करने का फैसला लिया है।

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी प्रतिक्रिया

पॉडकास्ट में बोलते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार लोकसभा चुनाव 2024 में इसलिए हारी क्योंकि उनका COVID-19 के दौरान प्रबंधन खराब रहा है। इस स्टेटमेंट पर केन्द्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव की प्रतिक्रिया के बाद संसदीय कमिटी ने मेटा को तलब करने का फैसला किया है। केन्द्रीय मंत्री ने मार्क जुकरबर्ग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और फेसबुक दोनों पर टैग किया है।

जो रोगन एक्सपीरियंस पॉडकास्ट में जुगरबर्ग ने भारत के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों की सरकार के चुनाव हारने की मुख्य वजह कोरोनाकाल में प्रबंधन का जिक्र किया है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोविड के दौरान सरकार ने 800 मिलियन लोगों को मुफ्त में राशन और 2.2 बिलियन फ्री वैक्सीन देने का काम किया, जो दुनिया के लिए मिसाल है। यही कारण है कि कोविड जैसी महामारी के बाद भी भारत दुनिया का सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली अर्थव्यवस्था है, जिसकी वजह से पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें – Airtel ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, एक गलती पड़ सकती है भारी





Source link

2235940cookie-checkबुरे फंसे जुकरबर्ग! लोकसभा चुनाव के बारे में दी गलत जानकारी, संसदीय कमिटी भेजेगी समन
Artical

Comments are closed.

Bihar Pulses Development Office Will Open In Barhiya Adequate Number Of Cold Storage Facilities Will Available – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: नीम के पेड़ पर लटका सुई से भेदा गुड्डा…नीचे पड़ी दो लाशें, देखकर कांप गई रूह; लड्डू खोलेगा माैत का राज     |     Ujjain News: Water Crisis In The City And Water Is Being Stolen From Gambhir River – Madhya Pradesh News     |     Ajmer: 50 Crores Fraud From More Than 100 Policemen, Govt Teacher Arrested; Constable Brother Still Absconding – Ajmer News     |     रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखा बिग बॉस विनर, घर के अंदर चली थी प्यार की हवा     |     क्या होती हैं हाइपरसोनिक मिसाइलें? आवाज की गति से 5 गुना ज्यादा स्पीड, भारत ने दागी तो दहल जाएगा पाकिस्तान     |     Karmanasha River: जैतपुरा पंप नहर योजना से सिंचाई को नया जीवन, नुआंव प्रखंड की कई हेक्टेयर भूमि होगी लाभांवित     |     UP: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा…बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे घायलों को ट्रक ने राैंदा; दो की माैत     |     Delhi News: निगम उप-चुनाव में ईवीएम की जानकारी को लेकर कांग्रेस से जताया विरोध     |     Ujjain Mahakal: Devendra Fadnavis Visited Baba Mahakal – Madhya Pradesh News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088