Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Jabalpur Why Is More Tax Being Levied At Dumna Airport - Jabalpur News Rajasthan Pharmacist Candidates Remained On Strike Even On Holi Day Celebrated Black Holi See Video - Amar Ujala Hindi News Live Saharsa Neeraj Bablu Played Holi With Supporters Danced Fiercely Says There Will Be Big Holi Again In November - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:phed मंत्री नीरज बबलू ने समर्थकों संग खेली होली, जमक... Bareilly News: होली पर सीओ इंटेलिजेंस के सरकारी आवास में लगी आग, घर का सारा सामान राख Ujjain News: Holi Was Played In This Temple With 201 Quintals Of Flowers And 51 Quintals Of Herbal Gulal - Madhya Pradesh News Rajsamand News Saivantri Sarpanch Died After Falling Down While Dancing On Holi Possibility Of Heart Attack - Amar Ujala Hindi News Live POCSO case: Karnataka high court grants interim relief to former CM BS Yediyurappa | India News Accident Today: अनियंत्रित बाइक दुकान से टकराई, युवक की मौके पर मौत; होली के अवसर पर परिजनों में मचा कोहराम Murder In Love Affair: In Saharanpur, A Young Man's Throat Was Publicly Cut With A Sword - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal Crime: Due To Financial Crisis, Father Could Not Get His Mobile Repaired, Son Hanged Himself - Amar Ujala Hindi News Live

एन श्रीराम बालाजी ने अपने मैक्सिकन जोड़ीदार के साथ बनाई दूसरे राउंड में जगह, पहले दौर में दर्ज की एकतरफा जीत


n balaji

Image Source : GETTY
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025: एन श्रीराम बालाजी और मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला की जोड़ी दूसरे राउंड में पहुंची।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में अब तक एक से एक शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं, तो वहीं भारतीय टेनिस प्लेयर्स का प्रदर्शन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। हालांकि 16 जनवरी का दिन थोड़ा बेहतर माना जा सकता है जिसमें भारत के एन श्रीराम बालाजी और उनके मैक्सिकन जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला ने पहले राउंड में आसान जीत हासिल करने के साथ पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब तक भारत के रोहन बोपन्ना, युकी भांबरी और ऋत्विक बोलिपल्ली पुरुष डबल्स से बाहर हो चुके हैं।

एन बालाजी और मिगुएल की जोड़ी ने 2 सेटों में जीता मुकाबला

एन श्रीराम बालाजी और उनके मैक्सिकन जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के पुरुष डबल्स के पहले राउंड में मुकाबला डच-कजाख जोड़ी हासे और नेडोवेसोव के खिलाफ 2 सेट में ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया, जिसमें पहले सेट को जहां उन्होंने 6-4 से अपने नाम किया तो वहीं दूसरा सेट उन्होंने 6-3 से जीता। वहीं अन्य भारतीय प्लेयर्स का ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी के बाद ऋत्विक बोलिपल्ली पुरुष डबल्स से बाहर होने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। बोलिपल्ली और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रयान सेगरमैन को फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और यूके के हेनरी पैटन की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 6-7 और 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।

इगा स्वियातेक ने बनाई तीसरे राउंड में जगह

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में महिला सिंगल्स में पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने तीसरे राउंड में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इगा स्वियातेक का दूसरे राउंड में मुकाबला स्लोवाकिया की रेबेका स्त्रामकोवा से हुआ जिसमें उन्होंने 6-0 और 6-2 से मुकाबले को सीधे 2 सेटों में अपने नाम करने के साथ अगले राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। इगा स्वियातेक का अब तीसरे दौर में मुकाबला  इंग्लैंड की एम्मा राडुकानू से होगा।

ये भी पढ़ें

ऋषभ पंत को मिल सकती है कप्तानी, इस टीम की जिम्मेदारी मिलने की संभावना

WPL 2025 के आधिकारिक शेड्यूल का हुआ ऐलान, इन 4 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, 15 मार्च होगा फाइनल





Source link

2249700cookie-checkएन श्रीराम बालाजी ने अपने मैक्सिकन जोड़ीदार के साथ बनाई दूसरे राउंड में जगह, पहले दौर में दर्ज की एकतरफा जीत
Artical

Comments are closed.

Jabalpur Why Is More Tax Being Levied At Dumna Airport – Jabalpur News     |     Rajasthan Pharmacist Candidates Remained On Strike Even On Holi Day Celebrated Black Holi See Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Saharsa Neeraj Bablu Played Holi With Supporters Danced Fiercely Says There Will Be Big Holi Again In November – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:phed मंत्री नीरज बबलू ने समर्थकों संग खेली होली, जमकर लगाए ठुमके; कहा     |     Bareilly News: होली पर सीओ इंटेलिजेंस के सरकारी आवास में लगी आग, घर का सारा सामान राख     |     Ujjain News: Holi Was Played In This Temple With 201 Quintals Of Flowers And 51 Quintals Of Herbal Gulal – Madhya Pradesh News     |     Rajsamand News Saivantri Sarpanch Died After Falling Down While Dancing On Holi Possibility Of Heart Attack – Amar Ujala Hindi News Live     |     POCSO case: Karnataka high court grants interim relief to former CM BS Yediyurappa | India News     |     Accident Today: अनियंत्रित बाइक दुकान से टकराई, युवक की मौके पर मौत; होली के अवसर पर परिजनों में मचा कोहराम     |     Murder In Love Affair: In Saharanpur, A Young Man’s Throat Was Publicly Cut With A Sword – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal Crime: Due To Financial Crisis, Father Could Not Get His Mobile Repaired, Son Hanged Himself – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088