Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
सीकर दौरे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कांग्रेस पर साधा निशाना Bihar man dies in attack by 20 monkeys | India News Bihar News : करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पेड़ काटने के दौरान हुआ हादसा Varanasi News Today Six Women Arrested For Stealing In Bhakti Dham Girl Went Missing - Amar Ujala Hindi News Live Special Cutoff Will Be Released On Monday For Admission In Du S Ncweb - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: सलकनपुर में व्यापारी से 12 लाख की लूट, पुलिस ने छह आरोपी पकड़े, माल बरामद VIDEO: हैरी ब्रूक का ये शॉट उड़ा देगा आपका होश, टिम साउदी की गेंद पर लगाया ऐसा सिक्स 313 रुपये लेकर शादी की बात करने पहुंचा था ये एक्टर, हनुमान चालीसा पढ़कर ससुर से की बात, अब ऐसे बिता रहा जिंदगी Indian Consulate in New York marks Independence Day with grand India Day Parade Rajnath Singh speaks to Kharge, seeks Opposition support for NDA's VP candidate CP Radhakrishnan

Muzaffarpur Civil Court Employees Indefinite Strike Continues Judicial Work Halted Serious Allegations On Govt – Amar Ujala Hindi News Live


Muzaffarpur civil court employees Indefinite strike continues judicial work halted serious allegations on govt

अदालती कामकाज ठप होने से जनता और पुलिस को हो रही परेशानी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के न्यायिक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। अपनी वेतनमान विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों ने कोर्ट परिसर में सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं, जिससे आम जनता, पुलिस और कोर्ट से जुड़े कामों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

Trending Videos

 

35 वर्षों से लंबित वेतन विसंगति पर आक्रोश

मुजफ्फरपुर जिला इकाई संघ के सचिव उमेश प्रसाद ने बताया कि हड़ताल का मुख्य कारण 35 वर्षों से लंबित वेतनमान विसंगतियों का समाधान न होना है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से पारित आदेश के बावजूद हमारी मांगों को दरकिनार कर दिया गया है। यह हमें न्याय दिलाने के अधिकार से वंचित करने जैसा है। सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति और वेतन सुधार की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। धरना में शामिल करीब 300 कर्मियों ने काम न करने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

महिला कर्मियों की नाराजगी

कोर्ट की महिला कर्मी नेहा कुमारी ने कहा कि कर्मियों को स्नातक योग्यता के आधार पर बहाल किया गया था, लेकिन वेतनमान मैट्रिक योग्यता के आधार पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे साथ अन्याय है। स्नातक आधार पर नियुक्ति के बावजूद, हमारा वेतनमान निचले स्तर पर रखा गया है। अनुकंपा बहाली और वेतन विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए।

 

आम जनता को हो रही परेशानी

हड़ताल के कारण कोर्ट में सभी प्रकार के न्यायिक कामकाज बाधित हो गए हैं। लंबित मामलों की सुनवाई ठप होने से वादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किए गए मामलों की सुनवाई भी नहीं हो पा रही है। आम जनता के साथ-साथ वकीलों और पुलिस अधिकारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में तारीख आगे बढ़ा दी गई है, जिससे लंबित मुकदमों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

 

सरकार पर गंभीर आरोप

कर्मचारियों ने सरकार पर न्यायिक कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारा संघर्ष केवल वेतनमान सुधार तक सीमित नहीं है। सरकार को न्यायिक कार्यों की मूलभूत जरूरतों को समझना होगा। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।



Source link

2254680cookie-checkMuzaffarpur Civil Court Employees Indefinite Strike Continues Judicial Work Halted Serious Allegations On Govt – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

सीकर दौरे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कांग्रेस पर साधा निशाना     |     Bihar man dies in attack by 20 monkeys | India News     |     Bihar News : करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पेड़ काटने के दौरान हुआ हादसा     |     Varanasi News Today Six Women Arrested For Stealing In Bhakti Dham Girl Went Missing – Amar Ujala Hindi News Live     |     Special Cutoff Will Be Released On Monday For Admission In Du S Ncweb – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: सलकनपुर में व्यापारी से 12 लाख की लूट, पुलिस ने छह आरोपी पकड़े, माल बरामद     |     VIDEO: हैरी ब्रूक का ये शॉट उड़ा देगा आपका होश, टिम साउदी की गेंद पर लगाया ऐसा सिक्स     |     313 रुपये लेकर शादी की बात करने पहुंचा था ये एक्टर, हनुमान चालीसा पढ़कर ससुर से की बात, अब ऐसे बिता रहा जिंदगी     |     Indian Consulate in New York marks Independence Day with grand India Day Parade     |     Rajnath Singh speaks to Kharge, seeks Opposition support for NDA’s VP candidate CP Radhakrishnan     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088