Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
13,000 more general tickets than daily average sold at NDLS on stampede day: Vaishnaw | India News Motihari Bihar News Fake Liquor Manufacturing In The Name Of Branded Company Busted - Bihar News Boyfriend Committed Suicide In Shock Of Girlfriends Death Father Said Son Was Murdered Many Questions Raised - Amar Ujala Hindi News Live - Up:प्रेमिका के सदमे में प्रेमी ने दी जान, पिता बोले Holika Dahan With Resolution Of Freedom From Diseases And Planetary Afflictions, Krishna Guruji Explained - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather Rain In Rajasthan On Holi Weather Changed Due To Strong Winds After Drizzle Alwar And Sikar - Amar Ujala Hindi News Live Harshwardhan Chauhan Said Section 118 Will Have To Be Simplified To Increase Industrial Investment - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Pradesh:उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले Centre asks Ahmedabad court to deliver US regulator’s summons to Adani | India News High Speed Pickup Hit Bike In Gaya, Young Man Died On The Spot - Bihar News Synthetic Colours May Harm Eyes And Ears During Holi - Amar Ujala Hindi News Live - Holi 2025:होली पर कान और आंख को हो सकता है नुकसान, ऐसे करें खुद का बचाव; चिकित्सक बोले Mauganj News : Gas Cylinder Burst In The House And Caught Fire - Madhya Pradesh News

Tiger Attack: Why Are Mp’s Tigers Becoming ‘man-eaters’ Now? They Have Killed Five People In Last One Month – Amar Ujala Hindi News Live


Tiger Attack: Why are MP's tigers becoming 'man-eaters' now? They have killed five people in last one month

1 of 3

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे बाघोें के हमले
– फोटो : अमर उजाला

टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में अब बाघ आदमखोर होते जा रहे हैं। आए दिन प्रदेश के अलग- अलग जिलों में टाइगर अटैक की खबरें सामने आ रही हैं। बीते एक महीने की बात करें तो पांच लोगों को बाघ अपना निवाला बना चुका है। आखिर क्या वजह है कि बाघ अब इंसानों का शिकार करने लगे हैं। क्यों उन्हें रिहायशी इलाकों, सड़कों पर आए दिन देखा जा रहा है। पढ़िए इस रिपोर्ट में- 

देश में सबसे ज्यादा बाघ होने और उनकी जन्म वृद्धि दर में मध्य प्रदेश आगे है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 785 बाघ हैं। उसे टाइगर स्टेट का तमगा मिला हुआ है। मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति इतनी बेहतर है कि चीते भी यहीं बसाए गए हैं। लेकिन अब बाघ के हमलों से लोगों की मौत चिंता का कारण बनती जा रही है। 

 




Trending Videos

Tiger Attack: Why are MP's tigers becoming 'man-eaters' now? They have killed five people in last one month

2 of 3

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे बाघोें के हमले
– फोटो : अमर उजाला

बीते एक माह में पांच लोगों की मौत

पहले जानते हैं बीते एक महीने में कब-कब बाघ ने हमले किए हैं और कितने लोगों की जान चुकी है।पांच जनवरी को शहडोल जिले में बाघ के हमले में 48 साल के जमुना बैगा की मौत हो गई। ये घटना अंतरा गांव के पास बिरहुलिया वन क्षेत्र में हुई। पचगांव-बिरहुलिया के पास उसके शव के टुकड़े मिले। 14 जनवरी को छिंदवाड़ा में सौंसर के पीपला में एक किसान गुलाब वरकड़े को बाघ ने मार डाला। मृतक की पत्नी मीना वरकड़े ने बताया कि बाघ ने किसान की गर्दन खा ली। इससे एक दिन पहले, सोमवार को पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक युवक पर भी बाघ ने हमला किया था।

इसी प्रकार 16 जनवरी को सिवनी में बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। खवासा वन परिक्षेत्र के पिंडरई बीट के बावली टोला गांव के खेत में बुजुर्ग तुलसीराम भलावी (70) पर शाम लगभग 5 बजे बाघ ने हमला कर मार डाला। वहीं दिसंबर महीने की 23 तारीख को उमरिया और बालाघाट जिले में बाघ ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया था। उमरिया जिले के ‘बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व’ के खितौली क्षेत्र में एक बाघ के हमले में 45 वर्षीय खैरूहा बैगा नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बालाघाट की तिरोड़ी तहसील के अंबेझरी गांव में अपने खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय किसान सुखराम उइके की बाघ द्वारा किए गए हमले में मौत हो गई। पन्ना जिले के इटवांकला गांव में बाघ ने बकरी चरा रहे 10 वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 


Tiger Attack: Why are MP's tigers becoming 'man-eaters' now? They have killed five people in last one month

3 of 3

मध्य प्रदेश में 785 बाघ हैं।
– फोटो : अमर उजाला

हमलों के पीछे क्या है वजह

मध्य प्रदेश में बाघ के हमले बढ़ना चिंता का विषय है। इसके पीछे की वजह को देखा जाए तो मानवीय टकराव और बाघ के बढ़ते कुनबे के लिए इलाका कम पड़ना माना जा रहा है। बाघों के जानकार अजय दुबे ने बताया कि घटते जंगल और जंगलों में बढ़ता मानव दखल के कारण ऐसा हो रहा है। जंगलों में लगातार कटाई के साथ निर्माणों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में टाइगर की संख्या के हिसाब से उनका वन परिक्षेत्र का दायरा भी सीमित होता जा रहा है। बाघों के आहार के लिए मवेशी जंगल में कम पड़ने लगे हैं, भोजन की तलाश में वे बाहर निकल रहे हैं। बाघ प्रेमी राशिद नूर खान ने बताया कि स्टडी के मुताबिक एक बाघ अपनी टेरिटरी करीब 50 वर्ग किलोमीटर का दायरे में बनाता है। वर्तमान में अभ्यारण्य और टाइगर रिजर्व में क्षमता से अधिक बाघ मौजूद हैं। ऐसे में बाघों का आपसी संघर्ष तो बढ़ रही रहा है बल्कि मानव-बाघ संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी भोपाल के नगरीय सीमा क्षेत्र में ही 18 से 22 बाघों की मूवमेंट अब स्थाई तौर पर हो रहा है। केरवा, कलियासोत, समसगढ़ समेत अन्य रहवासी क्षेत्र में बाघ मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। यह क्षेत्र ही पहले जंगल थे जो अब घनी आबादी की ओर आगे बढ़ते जा रहे हैं। 

कैसे बचा जाए हमलों से

बाघों पर खासा अध्ययन करने वाले अजय दुबे का कहना है कि बाघों को आदमखोर कहना थोड़ा गलत होगा। बाघों के हमले इंसानों पर बढ़ना फॉरेस्ट विभाग की लापरवाही कही जाएगी। वे लोगों को जागरूक करें, शाम के समय बाघों के विचरण का समय होता है, तब वे ऐसे इलाकों में न जाएं, जब भी आप जंगल एरिया से निकलें, अकेले न जाएं और बात करते हुए जाएं, बैठें नहीं क्योंकि ऐसे समय में बाघ हमला करता है। कुल मिलाकर वन विभाग लोगों में जागरूकता फैलाए, नियमित मॉनिटरिंग करे तो बाघों के हमले रोके जा सकते हैं। 

 

एक नजर इस रिपोर्ट पर भी डालें 

पिछले साल राज्य सरकार की केंद्र को भेजी गई में इस बात का खुलासा हुआ कि बीते एक साल में 86 लोग की मौत बाघ और तेंदुओं के हमले से हुईं। इसमें बाघों के हमले के मामले सबसे ज्यादा हैं। रिपोर्ट बताती है कि बीते दस सालों में यह आंकड़ा दूसरी बार सर्वाधिक है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2013-14 में 48 मौत, 2014-15 में 61, 2015-16 में 52, 2016-17 में 53, 2017-18 में 42, 2018-19 में 47, 2019-20 में 51, 2020-21 में 90, 2021-22 में 57 और 2022-23 में 86 लोगों की मौत इन वन्य प्राणियों के हमले से हुईं।  

 




Source link

2257760cookie-checkTiger Attack: Why Are Mp’s Tigers Becoming ‘man-eaters’ Now? They Have Killed Five People In Last One Month – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

13,000 more general tickets than daily average sold at NDLS on stampede day: Vaishnaw | India News     |     Motihari Bihar News Fake Liquor Manufacturing In The Name Of Branded Company Busted – Bihar News     |     Boyfriend Committed Suicide In Shock Of Girlfriends Death Father Said Son Was Murdered Many Questions Raised – Amar Ujala Hindi News Live – Up:प्रेमिका के सदमे में प्रेमी ने दी जान, पिता बोले     |     Holika Dahan With Resolution Of Freedom From Diseases And Planetary Afflictions, Krishna Guruji Explained – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather Rain In Rajasthan On Holi Weather Changed Due To Strong Winds After Drizzle Alwar And Sikar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Harshwardhan Chauhan Said Section 118 Will Have To Be Simplified To Increase Industrial Investment – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Pradesh:उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले     |     Centre asks Ahmedabad court to deliver US regulator’s summons to Adani | India News     |     High Speed Pickup Hit Bike In Gaya, Young Man Died On The Spot – Bihar News     |     Synthetic Colours May Harm Eyes And Ears During Holi – Amar Ujala Hindi News Live – Holi 2025:होली पर कान और आंख को हो सकता है नुकसान, ऐसे करें खुद का बचाव; चिकित्सक बोले     |     Mauganj News : Gas Cylinder Burst In The House And Caught Fire – Madhya Pradesh News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088