Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Government Hospital Saved The 15th Newborn Of A Woman Rohtas Bihar Sasaram Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Saurabh Murder Case: Asp's Seal On Charge Sheet, Will Be Filed On Saturday - Amar Ujala Hindi News Live Operation Sindoor Uttarakhand Cm Dhami Order To Exercise Special Caution In Areas Bordering Area - Amar Ujala Hindi News Live MP News: संकेत भोंडवे नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त, धनंजय सिंह भदौरिया को जबलपुर संभाग का नया कमिश्नर बनाया Kota News: Gangster Shivraj Singh Again On Three-day Remand - Kota News Himachal News: फेसबुक पर शेयर की थी देश और सेना विरोधी पोस्ट, पुलिस ने आरोपी महिला की गिरफ्तार; यहां का मामला यशस्वी जायसवाल ने फिर से पुरानी टीम से खेलने का लिया फैसला, डोमेस्टिक क्रिकेट में इस टीम से दिखेंगे खेलते हुए तलाक से पहले ही रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखा सुपरस्टार, पहने थे मैचिंग कपड़े, देखते ही बोले नेटिजन्स- हो गया कंफर्म डॉलर के मुकाबले आज रुपये ने लगाई छलांग, गुरुवार को आई थी 2.5 साल की सबसे बड़ी गिरावट Bihar India-pakistan Tension Chief Secretary Amritlal Meena Held Review Meeting Internal Security Arrangements - Amar Ujala Hindi News Live

Pragati Yatra: Cm Nitish Will Inaugurate And Lay Foundation Stone Of Schemes Worth Crores In Saharsa Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live


Pragati Yatra: CM Nitish will inaugurate and lay foundation stone of schemes worth crores in Saharsa tomorrow

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत गुरुवार को सहरसा जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कुल नौ करोड़ 389 लाख रुपये की लागत से सात विभागों की 36 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 11 करोड़ 616 लाख रुपये की लागत से तीन विभागों की 16 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Trending Videos

 

सात विभागों की 36 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा विकसित 36 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें सड़क निर्माण, शैक्षणिक ढांचे का विकास, पशु चिकित्सालय और ग्रामीण विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

  • ग्रामीण कार्य विभाग की परियोजनाएं: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में कई सड़कों और संपर्क पथों का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें बसनही हाथीकरण रमणा पथ से संथाली तक और बस्ती गांव तक के रास्तों का विकास शामिल है।
  • भवन निर्माण विभाग: सौरबाजार में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, मंडल कारा में तीन मंजिला बंदी बैरक और महिला व पुरुष कक्षपाल बैरक का निर्माण शामिल है।
  • ग्रामीण विकास विभाग: मनरेगा योजना के तहत महात्मा गांधी खेल परिसर, जीविका भवन और आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया जाएगा।
  • पिछड़ा वर्ग छात्रावास: सहरसा जिले में 520 सीटों वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का निर्माण भी इस सूची में शामिल है।

तीन विभागों की 16 योजनाओं का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री 11 करोड़ 616 लाख रुपये की लागत से 16 नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें शैक्षणिक, अल्पसंख्यक कल्याण और भवन निर्माण विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।

  • शैक्षणिक विकास: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए कई नए भवन बनाए जाएंगे। इनमें बलेठा रामनगर, ऐनी और नादो जैसे क्षेत्रों के विद्यालय शामिल हैं।
  • अल्पसंख्यक कल्याण परियोजनाएं: मदरसा कादरिया अनवारूल उलूम और मदरसा इस्लामिया जैसे संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए नई इमारतों का निर्माण प्रस्तावित है।
  • राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा: परिसर में अतिरिक्त शैक्षणिक भवन का निर्माण और अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना इस शिलान्यास सूची का हिस्सा है।

इन योजनाओं में सहरसा के बुनियादी ढांचे के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाने का वादा किया गया है। खासतौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय और पॉलिटेक्निक परिसर में नई इमारतें युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

‘ड्रेनेज, सीवरेज एवं नल जल की समस्या से सीएम को कराएंगे अवगत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर गुरुवार को सहरसा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी परवान पर है। मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रेक्षा गृह सहरसा में जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गया। जानकारी के अनुसार, लगभग पांच सौ अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे।

 

महापौर ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निगम प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। नगर निगम द्वारा किए जा रहे व्यवस्था का मुआयना नगर निगम महापौर बैन प्रिया, नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव के साथ किया।  उन्होंने प्रशासनिक एरिया सहित विभिन्न जगहों पर जाकर सफाई व्यवस्था, रोशनी व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नगर निगम क्षेत्र में आ रहे हैं। नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

 

महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में नगर निगम में ड्रेनेज, सीवरेज एवं नल जल की समस्या की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराएंगे। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सहरसा के जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए जल जमाव की समस्या का निदान और शुद्ध पेय जल हर घर मिले उसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे।

 

‘प्रायश्चित यात्रा निकालकर माफी मांगें सीएम नीतीश’

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि प्रगति नहीं प्रायश्चित यात्रा निकाल कर पूरे बिहार की जनता से माफी मांगे सूबे के मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि बिहार और बिहारी की दुर्गति करने वाले सरकार का प्रगति यात्रा पर निकलना मजाक जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रदेश के युवा और छात्रों को अपनी जायज मांग को लेकर आवाज उठाने पर लाठी खानी पड़ती है। अफसरशाही चरम सीमा पार कर गई है। लोकतांत्रिक मूल्यों का इस प्रकार गला घोंटा जा रहा कि ब्रिटिश हुकूमत की कहानी याद आने लगती है। भ्रष्टाचार और सरकार एक दूसरे के पूरक दिखते हैं और मुख्यमंत्री प्रदेश में सुशासन का राग अलाप रहे हैं। इसलिए पूरे बिहार की दुर्गति करने वाले मुख्यमंत्री को अपने राजनीतिक जीवन की आखिरी पारी में प्रगति यात्रा के बदले प्रायश्चित यात्रा निकाल कर जनता से माफी मांगनी चाहिए।

 



Source link

2286020cookie-checkPragati Yatra: Cm Nitish Will Inaugurate And Lay Foundation Stone Of Schemes Worth Crores In Saharsa Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Government Hospital Saved The 15th Newborn Of A Woman Rohtas Bihar Sasaram Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Saurabh Murder Case: Asp’s Seal On Charge Sheet, Will Be Filed On Saturday – Amar Ujala Hindi News Live     |     Operation Sindoor Uttarakhand Cm Dhami Order To Exercise Special Caution In Areas Bordering Area – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: संकेत भोंडवे नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त, धनंजय सिंह भदौरिया को जबलपुर संभाग का नया कमिश्नर बनाया     |     Kota News: Gangster Shivraj Singh Again On Three-day Remand – Kota News     |     Himachal News: फेसबुक पर शेयर की थी देश और सेना विरोधी पोस्ट, पुलिस ने आरोपी महिला की गिरफ्तार; यहां का मामला     |     यशस्वी जायसवाल ने फिर से पुरानी टीम से खेलने का लिया फैसला, डोमेस्टिक क्रिकेट में इस टीम से दिखेंगे खेलते हुए     |     तलाक से पहले ही रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखा सुपरस्टार, पहने थे मैचिंग कपड़े, देखते ही बोले नेटिजन्स- हो गया कंफर्म     |     डॉलर के मुकाबले आज रुपये ने लगाई छलांग, गुरुवार को आई थी 2.5 साल की सबसे बड़ी गिरावट     |     Bihar India-pakistan Tension Chief Secretary Amritlal Meena Held Review Meeting Internal Security Arrangements – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088