Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : Madhubani Bjp Party Ashok Kumar Yadav's Son Missing After Returning From Delhi Darbhanga Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live UP Weather : मौसम में बदलाव, लू का दौर खत्म से गिरा पारा; आज इन जिलों में हो सकती है बारिश और यहां गिरेंगे ओले Kedarnath Helicopter Crash Police Case Filed Against Aryan Company Seven People Died In Incident - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: दिल्ली जीएसटी विभाग ने 14 करोड़ का बड़ा फ्रॉड पकड़ा MP News: पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार किया तो जिंदा जलाया, फिर अधेड़ पति ने खुद को आग लगा ली, दोनों की मौत Cable Theft Gang Busted, 3 Accused Arrested - Rajasthan News एक गेंद पर ही 3 बार रन आउट होने से बचे बल्लेबाज, फील्डर्स हुए नाकाम; अश्विन ने दिया ऐसा रिएक्शन 'वैन में वापस जाओ...' जब 65 साल की नीना गुप्ता से बोला डायरेक्टर का असिस्टेंट, सुनाया फिल्म से जुड़ा किस्सा Mumbra train mishap: Probe slows down as inputs from key CR staff awaited | India News आज ही स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 10 ऐप्स, वरना होगा भारी नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी, देखें लिस्ट

U19 Womens World Cup 2025 में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी, सुपर सिक्स में होगी इन 2 टीमों से भिड़ंत


India Women U19 Cricket Team

Image Source : BCCI WOMEN/X
भारतीय महिला अंडर 19 टीम

मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में खेले जा रहे दूसरे आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भी मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय महिला अंडर 19 टीम की ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भिड़ंत श्रीलंका की टीम से थी जिसे उन्होंने 60 रनों से अपने नाम करने के साथ सुपर सिक्स में आसानी से अपनी जगह को पक्का कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से इस मुकाबले में गोंगादी त्रिशा ने 44 गेंदों में 49 रनों की पारी खेलने के साथ स्कोर को 118 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की तो वहीं श्रीलंका की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 58 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी।

टीम इंडिया की तरफ से शबनम शकील, वी जे जोशिता और परुणिका ने दिखाया गेंद से कमाल

भारतीय महिला अंडर 19 टीम की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में गेंद से एकबार फिर वी जे जोशिता, परुणिका सिसोदिया और शबनम शकील का कमाल देखने को मिला। जोशिता ने इस मुकाबले में 3 ओवर्स में 17 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए तो वहीं परुणिका ने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 7 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए, इसके अलावा शबनम शकील भी 4 ओवर्स में 9 रन देने के साथ 2 विकेट लेने में कामयाब रही। आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा ने भी 1-1 विकेट लिया। श्रीलंका टीम की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ एक खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सका।

भारतीय टीम की सुपर सिक्स में होगी बांग्लादेश और स्कॉटलैंड से भिड़ंत

श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ भारतीय अंडर 19 टीम ने सुपर सिक्स में अपनी जगह को काफी आसानी से पक्का कर लिया, जहां पर अब उनका मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीम से होगा। भारतीय अंडर 19 टीम सुपर सिक्स में अपना पहला मैच 26 जनवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलेगी। वहीं इसके बाद उसे सुपर सिक्स में अपना दूसरा मुकाबला स्कॉटलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी20 मुकाबला, अभी से जान लीजिए

IND vs ENG: शमी को क्यों नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह? सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा

Latest Cricket News





Source link

2290240cookie-checkU19 Womens World Cup 2025 में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी, सुपर सिक्स में होगी इन 2 टीमों से भिड़ंत
Artical

Comments are closed.

Bihar : Madhubani Bjp Party Ashok Kumar Yadav’s Son Missing After Returning From Delhi Darbhanga Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP Weather : मौसम में बदलाव, लू का दौर खत्म से गिरा पारा; आज इन जिलों में हो सकती है बारिश और यहां गिरेंगे ओले     |     Kedarnath Helicopter Crash Police Case Filed Against Aryan Company Seven People Died In Incident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली जीएसटी विभाग ने 14 करोड़ का बड़ा फ्रॉड पकड़ा     |     MP News: पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार किया तो जिंदा जलाया, फिर अधेड़ पति ने खुद को आग लगा ली, दोनों की मौत     |     Cable Theft Gang Busted, 3 Accused Arrested – Rajasthan News     |     एक गेंद पर ही 3 बार रन आउट होने से बचे बल्लेबाज, फील्डर्स हुए नाकाम; अश्विन ने दिया ऐसा रिएक्शन     |     ‘वैन में वापस जाओ…’ जब 65 साल की नीना गुप्ता से बोला डायरेक्टर का असिस्टेंट, सुनाया फिल्म से जुड़ा किस्सा     |     Mumbra train mishap: Probe slows down as inputs from key CR staff awaited | India News     |     आज ही स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 10 ऐप्स, वरना होगा भारी नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी, देखें लिस्ट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088