Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: फर्जी कागजात से जमीन दाखिल खारिज, सीओ पर दर्ज एफआईआर, महिला ने लगाया अकेले मिलने का दबाव का आरोप Plywood Industry Is Flourishing Due To Wood From Australia And Tanzania In Bareilly - Amar Ujala Hindi News Live केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय: शनिवार-रविवार की छुट्टी खत्म...इन तिथियों पर मिलेगा अवकाश, नियम भी हुए कड़े Temple Priest's Son Indecent Behaviour, Villagers Reached Collector's Office And Submitted A Memorandum - Agar Malwa News The Person In Whose Rule We Have Been Accused Of Mafia Rule Is Cabinet Minister Jogaram Patel - Jodhpur News Result Of Group D Recruitment Declared In Haryana Candidates Can Check Result On The Official Website Of Hssc - Amar Ujala Hindi News Live Dharamshala: सीयू में रोजगार के लिए कौशल विकास की होगी पढ़ाई, एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ समझौता PBKS vs RCB Qualifier 1: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, जानें Live Streaming से लेकर कब और कहां देखें मैच दिग्गज साउथ एक्टर का निधन, 150 से अधिक फिल्मों में किया था काम, रजनीकांत ने जताया दुख MP का यह शहर बना लग्जरी कारों का नया हब, करोड़ों की गाड़ियों के दीवाने हुए लोग!

Water Resources Minister Suresh Singh Rawat Took A Dig At Govind Singh Dotasara – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan Politics:मंत्री सुरेश सिंह रावत के बिगड़े बोल, कहा


Water Resources Minister Suresh Singh Rawat took a dig at Govind Singh Dotasara

मंत्री सुरेश सिंह रावत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा है कि कांग्रेस को राम के नाम से ही चिढ़ है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के मध्य नदी जोड़ो परियोजना में राजस्थान के शब्द से “रा” और मध्यप्रदेश के शब्द से “म” लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान की 40 प्रतिशत जनसंख्या को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है।

Trending Videos

रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एक झूठ का ढोल है और उसे कोई भी बजा जाता है। डोटासरा ऐसे झूठ के ढोल से अपनी भद पिटा रहे है। उनको अपने गिरेबां में झांकना चाहिए कि पिछले कार्यकाल में उनकी अतिवादी मानसिकता की वजह से आज कांग्रेस की दुर्दशा हुई है और उपचुनाव में भी जनता ने करारी चोट दी है। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों को वर्ष 2054 तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इस परियोजना में 522 एमसीएम पुनर्चक्रित जल सहित कुल 4.102 मिलियन क्यूबिक मीटर जल उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि एमओए होने से कालीसिंध का 50 प्रतिशत निर्भरता पर जल मिलेगा। यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा साफ है कि पूर्वी राजस्थान की पेयजल एवं सिंचाई समस्या दूर हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिन-रात राजस्थान के विकास के लिए कार्य कर रहे है। यह कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रहा है। क्योंकि होटलों से सरकार चलाने वाले ये लोग कभी जनता की भावना को समझ ही नहीं सकते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 दिसंबर 2024 को परियोजना के 10 हजार करोड़ कार्यों का शिलान्यास किया है। अतः कांग्रेसी झूठ की राजनीति से बाहर आए और जनता के हित में काम करें। विगत कांग्रेस सरकार द्वारा ईआरसीपी को कोई बजट उपलब्ध नहीं कराया गया था ना ही कोई नये कार्य प्रारंभ किये गये। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से इस परियोजना को मूर्त रूप दिया गया है।

ईआरसीपी परियोजना को भारत सरकार की पीकेसी नदी जोड़ो परियोजना के साथ एकीकृत कर संशोधित पीकेसी परियोजना तैयार की गई। जिसको नदी जोड़ो परियोजना को दर्जा दिया गया। भारत सरकार नदी जोड़ो परियोजना को राष्ट्रीय महत्व का मानती है। प्रधानमंत्री जी ने अपना वादा पूरा किया है एवं मध्य प्रदेश, राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार के मध्य समझौता ज्ञापन (MOA) कार्यक्रम आयोजित किया गया है।



Source link

2291790cookie-checkWater Resources Minister Suresh Singh Rawat Took A Dig At Govind Singh Dotasara – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan Politics:मंत्री सुरेश सिंह रावत के बिगड़े बोल, कहा
Artical

Comments are closed.

Bihar: फर्जी कागजात से जमीन दाखिल खारिज, सीओ पर दर्ज एफआईआर, महिला ने लगाया अकेले मिलने का दबाव का आरोप     |     Plywood Industry Is Flourishing Due To Wood From Australia And Tanzania In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय: शनिवार-रविवार की छुट्टी खत्म…इन तिथियों पर मिलेगा अवकाश, नियम भी हुए कड़े     |     Temple Priest’s Son Indecent Behaviour, Villagers Reached Collector’s Office And Submitted A Memorandum – Agar Malwa News     |     The Person In Whose Rule We Have Been Accused Of Mafia Rule Is Cabinet Minister Jogaram Patel – Jodhpur News     |     Result Of Group D Recruitment Declared In Haryana Candidates Can Check Result On The Official Website Of Hssc – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dharamshala: सीयू में रोजगार के लिए कौशल विकास की होगी पढ़ाई, एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ समझौता     |     PBKS vs RCB Qualifier 1: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, जानें Live Streaming से लेकर कब और कहां देखें मैच     |     दिग्गज साउथ एक्टर का निधन, 150 से अधिक फिल्मों में किया था काम, रजनीकांत ने जताया दुख     |     MP का यह शहर बना लग्जरी कारों का नया हब, करोड़ों की गाड़ियों के दीवाने हुए लोग!     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088