Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: 18-year-old Youth Stabbed To Death During A Party In Bettiah - Amar Ujala Hindi News Live लखनऊ: वकीलों में फायरिंग का मामला, दोनों तरफ से दर्ज हुई एफआईआर, मिले दो खोखे कारतूस Uttarakhand: आईटीआई, डिप्लोमा पास युवा अब जर्मनी में लाखों कमाएंगे, इस योजना के तहत विभाग ने मांगे आवेदन Delhi News: पकड़े जाने के डर से हरियाणा से दिल्ली आए नौ बांग्लादेशी गिरफ्तार Indore Celebrates Devi Ahilyabai Holkar’s 300th Birth Anniversary With Empowerment Run - Amar Ujala Hindi News Live Barmer News: Amin Khan Political Retirement Targets Ummedram Beniwal, Rift Among Rajasthan Congress Leaders - Barmer News - Rajasthan:अमीन खान का बेनीवाल पर निशाना, कहा Former Minister Ram Bilas Sharma Controversial Statement On Rajput - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, रिज पर सैलानियों की मस्ती, होटलों में 60%ऑक्यूपेंसी रिटायरमेंट पर एमएस धोनी ने फिर दिया गोल-गोल जवाब, अगले सीजन में खेलने पर कही बड़ी बात MMS लीक होने के बाद दर्द में थीं 25 साल की ये हसीना, फिर लगा करियर पर ग्रहण, आज कर रही ये काम

Dausa: Rajendra Rathod Targets Congress Over Rahul Gandhi’s Comment On Scheduled Caste Reservation – Dausa News


Dausa: Rajendra Rathod targets Congress over Rahul Gandhi's comment on Scheduled Caste reservation

राजस्थान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भाजपा नेता और राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दौसा में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। यह प्रेसवार्ता भाजपा के संविधान गौरव अभियान के तहत सर्किट हाउस में आयोजित की गई। राठौड़ ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर और आरक्षण व्यवस्था के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

Trending Videos

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ अन्याय किया। उन्होंने बताया कि 1952 और 1954 के चुनावों में कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को हराने के लिए कम्युनिस्टों के साथ मिलकर रणनीति बनाई। यहां तक कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी उनके खिलाफ प्रचार किया। नेहरू सरकार में मंत्री रहते हुए डॉ. अंबेडकर को रक्षा और विदेश मामलों की प्रमुख समितियों से बाहर रखा गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आरक्षण का हमेशा विरोध किया। उन्होंने कहा कि काका कालेलकर आयोग और मंडल आयोग की सिफारिशों को कांग्रेस ने खारिज किया फिर उन्हें लागू करने में जान-बूझकर देरी की। उन्होंने दावा किया कि इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे ओबीसी वर्ग को लंबे समय तक आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका।

राठौड़ ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अनुसूचित जातियों के आरक्षण को मूर्खों को बढ़ावा देने जैसा बताया था, जो कांग्रेस की दलित-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाते हुए कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं। डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना, अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करना, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन ऐसे ही कुछ कदम हैं जो मोदी सरकार द्वारा उठाए गए हैं।

राठौड़ ने कांग्रेस पर अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने 88 बार राज्य सरकारों को बर्खास्त कर भारत की संघीय संरचना को कमजोर किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 लागू कर डॉ. अंबेडकर की चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिससे अलगाववाद को बढ़ावा मिला।

राठौड़ ने भाजपा को सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रतिबद्ध पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा, डॉ. अंबेडकर के विचारों को लागू कर, समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।



Source link

2305580cookie-checkDausa: Rajendra Rathod Targets Congress Over Rahul Gandhi’s Comment On Scheduled Caste Reservation – Dausa News
Artical

Comments are closed.

Bihar News: 18-year-old Youth Stabbed To Death During A Party In Bettiah – Amar Ujala Hindi News Live     |     लखनऊ: वकीलों में फायरिंग का मामला, दोनों तरफ से दर्ज हुई एफआईआर, मिले दो खोखे कारतूस     |     Uttarakhand: आईटीआई, डिप्लोमा पास युवा अब जर्मनी में लाखों कमाएंगे, इस योजना के तहत विभाग ने मांगे आवेदन     |     Delhi News: पकड़े जाने के डर से हरियाणा से दिल्ली आए नौ बांग्लादेशी गिरफ्तार     |     Indore Celebrates Devi Ahilyabai Holkar’s 300th Birth Anniversary With Empowerment Run – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barmer News: Amin Khan Political Retirement Targets Ummedram Beniwal, Rift Among Rajasthan Congress Leaders – Barmer News – Rajasthan:अमीन खान का बेनीवाल पर निशाना, कहा     |     Former Minister Ram Bilas Sharma Controversial Statement On Rajput – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, रिज पर सैलानियों की मस्ती, होटलों में 60%ऑक्यूपेंसी     |     रिटायरमेंट पर एमएस धोनी ने फिर दिया गोल-गोल जवाब, अगले सीजन में खेलने पर कही बड़ी बात     |     MMS लीक होने के बाद दर्द में थीं 25 साल की ये हसीना, फिर लगा करियर पर ग्रहण, आज कर रही ये काम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088