Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Demographic dividend: उत्तराखंड के पास 10 साल...युवा दिखाएं हुनर तो हो जाए कमाल, रोडमैप पर काम शुरू Chief Minister Dr. Yadav Will Give The Gift Of 40 Development Works Costing More Than 90 Crores - Madhya Pradesh News Shiv Sena Mp Mhaske Alleges Corruption Under Mva Rule, Slams Sanjay Raut News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Doctor Accused Of Negligence After Death Of Pregnant Woman And Newborn, Demand To Register A Case Of Murder - Chittorgarh News Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti Had Obtained A Special Visa Isi And Pakistani Home Ministry Had Given Approval - Amar Ujala Hindi News Live HPU Shimla: पीएचडी में नेट स्कोर पर मिलेगा प्रवेश, नए नियम मंजूर; जानें विस्तार से ऋषभ पंत ने तो नया कीर्तिमान ही रच दिया, एलएसजी के बल्लेबाज ने पहली बार किया ये कारनामा लिवर ट्यूमर नहीं दीपिका कक्कड़ को हुई ये गंभीर बीमारी, पोस्ट देख फैंस हुए हैरान SIP Calculator: 20 साल में कैसे बनेगा ₹1 करोड़ का फंड, कितने रुपये की करनी होगी एसआईपी Bihar News : ओवरब्रिज पर अचानक हो गया ट्रक का ब्रेक फेल, तीन वाहनों को मारी टक्कर; मची अफरातफरी

ट्राई करें बेसन के पकोड़े की सब्जी, देखते ही मुंह में पानी आ जाएगा, फटाफट तैयार हो जाएगी ये रेसिपी


बेसन के पकोड़े की रेसिपी

Image Source : SOCIAL
बेसन के पकोड़े की रेसिपी

इन दिनों गोभी, गाजर, मूली, बथुआ और हरी सब्जियों का सीजन है। हालांकि लंबे समय तक वही सब्जियां खाकर भी मन ऊब जाता है। अगर आपको कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन है तो बेसन के पकोड़े की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। बेसन के पकोड़े की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इसे आप रोटी या चावल के साथ आसानी से कभी भी बनाकर खा सकते हैं। घर में जब कोई सब्जी न हो तो भी इसे बनाया जा सकता है। जानिए बेसन के पकोड़े की सब्जी की रेसिपी।

बेसन के पकोड़े की सब्जी की रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले बेसन के पकोड़े तैयार करने हैं इसके लिए एक बाउल लें उसमें 1 कप बेसन डाल दें। अब बेसन में आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच लाल मिर्च डाल दें। आधा चम्मच धनिया पाउडर और थोड़ा गरम मसाला मिला दें। एक चौथाई चम्मच अजवाइन और चुटकीभर हींग डाल दें। सारी चीजों को बेसन के साथ मिक्स कर लें।

दूसरा स्टेप- अब बेसन में बारीक कटी 1 प्याज और 1 बारीक कटी हरी मिर्च मिला दें। बेसन में पानी डालते हुए गाढ़ा पकोड़े जैसा घोल तैयार कर लें। इसमें स्वादानुसार नमक मिला दें। थोड़ी देर फेंटने के बाद बैटर को 5 मिनट सेट होने के लिए रख दें। 

तीसरा स्टेप- पकोड़े फ्राई करने के लिए सरसों का तेल गर्म कर लें। तेल में छोटे-छोटे पकोड़े डालकर फ्राई कर लें। सारे पकोड़े इसी तरह फ्राई करके निकाल लें। अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और उसमें 1 चम्मच जीरा डालें। अब इसमें 1 बड़ा प्याज, लहसुन और अदरक बारीक पिसा हुआ डालकर भून लें।

चौथा स्टेप- जब प्याज भुन जाए तो इसमें 2 बड़े टमाटर और हरी मिर्च पीसकर मिला दें। मसाला भुनने पर धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी मिला दें। अब इसमें 3 चम्मच फेंटा हुआ गाढ़ा दही मिला दें। मसाले को तेल छोड़ने तक भून लें।

पांचवां स्टेप- अब मसाले में अपने हिसाब से पानी मिला दें। उबाल आने के बाद पकोड़े डाल दें और सब्जी को मीडियम फ्लेम पर 5 मिनट तक और पकाएं। नमक मिर्च एक बार अपने हिसाब से चेक कर लें। समय पूरा होने के बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सब्जी को सर्व करें। तैयार है बेसन के पकोड़े की सब्जी। इसे आप रोटी या चावल के साथ खाएं।

Latest Lifestyle News





Source link

2310140cookie-checkट्राई करें बेसन के पकोड़े की सब्जी, देखते ही मुंह में पानी आ जाएगा, फटाफट तैयार हो जाएगी ये रेसिपी
Artical

Comments are closed.

Demographic dividend: उत्तराखंड के पास 10 साल…युवा दिखाएं हुनर तो हो जाए कमाल, रोडमैप पर काम शुरू     |     Chief Minister Dr. Yadav Will Give The Gift Of 40 Development Works Costing More Than 90 Crores – Madhya Pradesh News     |     Shiv Sena Mp Mhaske Alleges Corruption Under Mva Rule, Slams Sanjay Raut News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Doctor Accused Of Negligence After Death Of Pregnant Woman And Newborn, Demand To Register A Case Of Murder – Chittorgarh News     |     Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti Had Obtained A Special Visa Isi And Pakistani Home Ministry Had Given Approval – Amar Ujala Hindi News Live     |     HPU Shimla: पीएचडी में नेट स्कोर पर मिलेगा प्रवेश, नए नियम मंजूर; जानें विस्तार से     |     ऋषभ पंत ने तो नया कीर्तिमान ही रच दिया, एलएसजी के बल्लेबाज ने पहली बार किया ये कारनामा     |     लिवर ट्यूमर नहीं दीपिका कक्कड़ को हुई ये गंभीर बीमारी, पोस्ट देख फैंस हुए हैरान     |     SIP Calculator: 20 साल में कैसे बनेगा ₹1 करोड़ का फंड, कितने रुपये की करनी होगी एसआईपी     |     Bihar News : ओवरब्रिज पर अचानक हो गया ट्रक का ब्रेक फेल, तीन वाहनों को मारी टक्कर; मची अफरातफरी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088