Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

Girl Accuses Of Rape On All India Bishnoi Sabha National President Devender Budia – Amar Ujala Hindi News Live


Girl accuses of rape on All India Bishnoi Sabha national president Devender Budia

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं अब पीड़िता ने मीडिया के सामने इस मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं। पीड़िता ने देवेंद्र बूड़िया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देवेंद्र ने उसके साथ चंडीगढ़ में रेप किया। आरोपी ने ड्रग्स और शराब पीकर बुरी तरह से नोचा और काट खाया। पीड़िता का आरोप है कि देवेंद्र ने कहा कि अगर किसी को कुछ बताएगी तब भी कुछ नहीं होगा। क्योंकि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। उसने धमकी दी थी कि ज्यादा बोलेगी तो वेश्यावृत्ति में फंसाकर जेल में डलवा दूंगा।

Trending Videos

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजस्थान के जोधपुर निवासी देवेंद्र बूड़िया पर हरियाणा की एक युवती ने विदेश भेजने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आदमपुर थाना पुलिस ने बूड़िया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। वर्ष 2023 में उसके पिता उसे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के पास आदमपुर ले गए। उन्होंने बूड़िया से बेटी को विदेश भेजने के लिए मदद मांगी। इस पर बूड़िया ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भिजवाने के लिए पहले चंडीगढ़ में कोर्स करवाएंगे। इसके खर्च का इंतजाम वह खुद करवा देगा। आरोप है कि इसके बाद देवेंद्र बूड़िया पीड़िता को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ के एक नामी होटल में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता की अश्लील वीडिया भी बनाई और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने और जेल भिजवाने की धमकी दी। 

सलमान खान से पहचान की कही थी बात

इसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एक एकेडमी में उसका दाखिला करवा दिया। आईलेट्स परीक्षा में उसके 5 बैंड आए, जबकि 6 बैंड की जरूरत थी। इसके बाद बूड़िया ने कहा कि वह जयपुर में अपने रिश्तेदार के इंस्टीट्यूट में इस कोर्स को करवा देंगे। जून 2024 में पीड़िता को सिविल लाइन, जयपुर स्थित एक फ्लैट में बुलाया और वहां भी बूड़िया ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि देवेंद्र बूड़िया ने उसे सलमान खान से जान-पहचान बताकर हीरोइन बनाने का भी झांसा दिया।

बिश्नोई महासभा में चल रहा है विवाद 

केस की टाइमिंग को बिश्नोई महासभा में चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। महासभा के पूर्व संरक्षक कुलदीप बिश्नोई और राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के बीच विवाद चल रहा है। हालांकि महासभा ने बूड़िया को अगले चुनाव तक अध्यक्ष का जिम्मा सौंप रखा है। वहीं अब बूड़िया के खिलाफ दुष्कर्म का केस आदमपुर थाने में दर्ज हुआ है, जो कुलदीप बिश्नोई का गढ़ है।

 

क्या कहती है पुलिस 

आदमपुर थाना प्रभारी हरीश का कहना है कि  पीड़िता की शिकायत पर आदमपुर थाने में देवेंद्र बूडिया मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 342, 354डी, 376 (2), 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Source link

2310550cookie-checkGirl Accuses Of Rape On All India Bishnoi Sabha National President Devender Budia – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘Tagging Digha shrine as Jagannath Dham unconstitutional’: VHP moves HC | India News     |     Bihar News : Aimim Party With Mahagathbandhan For Bihar Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Father Misappropriate Behaviour His Daughter In Kasganj – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rahul Gandhi Statement Shortage Of Essential Fertilizers Dap Urea Government Not Taking Steps For Farmers – Amar Ujala Hindi News Live – Politics:राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले     |     18-month-old Boy Crushed To Death By Taxi While Playing In Seoni – Madhya Pradesh News     |     Claim That 83600 People Have Risen Above The Poverty Line In Banswara – Banswara News     |     Sports News: आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान फिसलीं रेणुका सिंह ठाकुर, चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूर     |     रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी     |     ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात     |     Shift high-risk would-be moms to health centres: Uttarakhand govt | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088