Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
ये हैं दुनिया के 10 सबसे आसान कोर्स, अधिक मेहनत की जरूरत नहीं, 12वीं बाद बन सकते हैं बेहतरीन करियर ऑप्शन, देखें लिस्ट  Bihar : Pm Narendra Modi Visit Bihar After Operation Sindoor Pahalgam Attack Patna Bihar Nitin Navin - Amar Ujala Hindi News Live Weather : यूपी में उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने किया बेहाल, आज से बदलेगा मौसम; बूंदाबांदी के साथ हवाएं देंगी राहत Indore News: New It Park In Pardeshipura To Allocate Space To Companies From October 2025 - Amar Ujala Hindi News Live Man On Bonnet Of Car Mumbai Airport Parking Dispute Road Rage Viral Video Driven For 6 Km After Argument - Amar Ujala Hindi News Live Sirohi: English Liquor Worth 80 Lakhs Being Smuggled Under Sugarcane Seized - Rajasthan News Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti Told Her Father I Have Not Done Anything Illegal Father And Daughter Meet - Amar Ujala Hindi News Live Vimal Negi Case: Cbi Filed Fir In Vimal Negi Death Case, Handed Over Investigation To Dsp - Amar Ujala Hindi News Live IPL 2025: जाते-जाते भी अपनी टीम का लाखों का नुकसान करा गया 27 करोड़ी खिलाड़ी साल पहले बनी वो हॉरर फिल्म, जिसकी कहानी ने ढीली कर दी थी पसलियां, महज 60 लाख थी लागत, आज तक नहीं भूले लोग

U19 Women’s T20 World Cup: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इस टीम से होगा खिताबी मुकाबला


Indian Women Cricket Team

Image Source : X
भारतीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम

U19 Women’s T20 World Cup: महिलाओं के अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। जहां भारत की महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच को भारतीय महिला टीम ने अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इस मैच को 9 विकेट से जीता है। भारत की जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम का सफर टूर्नामेंट में यहीं खत्म हो गया और टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया महिलाओं के अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका से मैच खेलेगी।

कैसा रहा मैच का हाल

भारतीय अंडर 19 महिला टीम और इंग्लैंड की अंडर 19 महिला टीम के बीच खेले गए इस मुकाबले के बारे में बात करें तो, इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद उनकी टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और वह 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 113 रन ही बना सकी। इस दौरान टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा और परुणिका सिसोदिया ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं आयुषी शुक्ला को दो सफलता मिली। इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी में सिर्फ डेविना पेरिन और अबी नॉरग्रोव ने अच्छी पारी खेली। डेविना पेरिन ने 45 रन और अबी नॉरग्रोव ने 30 रनों की पारी खेली।

टीम इंडिया ने आसानी से चेज किया टारगेट

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 114 रन के टारगेट को सिर्फ 15 ओवर में ही एक विकेट खोकर 117 रन बनाकर चेज कर लिया। टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बेहद आसान रहा। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अकेले अपने दम पर इस मैच का रुख पूरी तरह से अपनी ओर मोड़ दिया। जी कमलिनी और गोंगाडी त्रीशा ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े और टीम इंडिया को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। कमलिनी ने इस मुकाबले में 56 रनों की पारी खेली। वहीं गोंगाडी ने 35 रन बनाए। टीम इंडिया का फाइनल मैच 02 फरवरी को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली को देखने के लिए बुरी हालत में पहुंचा फैन, डॉक्टर से लेने पड़े दो इंजेक्शन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बहुत बड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया धाकड़ खिलाड़ी

Latest Cricket News





Source link

2336200cookie-checkU19 Women’s T20 World Cup: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इस टीम से होगा खिताबी मुकाबला
Artical

Comments are closed.

ये हैं दुनिया के 10 सबसे आसान कोर्स, अधिक मेहनत की जरूरत नहीं, 12वीं बाद बन सकते हैं बेहतरीन करियर ऑप्शन, देखें लिस्ट      |     Bihar : Pm Narendra Modi Visit Bihar After Operation Sindoor Pahalgam Attack Patna Bihar Nitin Navin – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather : यूपी में उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने किया बेहाल, आज से बदलेगा मौसम; बूंदाबांदी के साथ हवाएं देंगी राहत     |     Indore News: New It Park In Pardeshipura To Allocate Space To Companies From October 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Man On Bonnet Of Car Mumbai Airport Parking Dispute Road Rage Viral Video Driven For 6 Km After Argument – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi: English Liquor Worth 80 Lakhs Being Smuggled Under Sugarcane Seized – Rajasthan News     |     Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti Told Her Father I Have Not Done Anything Illegal Father And Daughter Meet – Amar Ujala Hindi News Live     |     Vimal Negi Case: Cbi Filed Fir In Vimal Negi Death Case, Handed Over Investigation To Dsp – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025: जाते-जाते भी अपनी टीम का लाखों का नुकसान करा गया 27 करोड़ी खिलाड़ी     |     साल पहले बनी वो हॉरर फिल्म, जिसकी कहानी ने ढीली कर दी थी पसलियां, महज 60 लाख थी लागत, आज तक नहीं भूले लोग     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088