Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया, लक्ष्मी शर्मा को भी आचार्य महामंडलेश्वर पद और अखाड़े से निष्कासित किया

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni expelled from Kinnar Akhara  : किन्नर अखाड़े ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। साथ ही, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी उनके पद से हटाकर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास द्वारा की गई है।

हाल ही में ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संन्यास की दीक्षा ली थी। पिंडदान और संगम में डुबकी के बाद किन्नर अखाड़े द्वारा ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किया गया था। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उन्हें किन्नर अखाड़े में सम्मिलित किया था और उनके जीवन के इस नए अध्याय पर खुशी भी जाहिर की थी।

किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया

पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुछ दिन पहले ही महाकुंभ के दौरान संन्यास की दीक्षा ली थी और इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया था। हालांकि, इस निर्णय के बाद से ही विवाद उत्पन्न हो गया था। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने कहा कि ममता कुलकर्णी को धार्मिक परंपराओं का पालन नहीं किया है और इसी कारण ये निर्णय लिया गया है। बता दें कि ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद इसे लेकर काफी विवाद हुआ था और कई साधु संत लगातार इसका विरोध कर रहे थे।

लक्ष्मी त्रिपाठी को भी पद से हटाकर किन्नर अखाड़े से निष्कासित किया

इसी के साथ, ऋषि अजय दास ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी उनके पद से मुक्त कर दिया है। उन्होंने वर्ष 2019 का उल्लेख करते हुए कहा कि लक्ष्मी त्रिपाठी ने पहले भी बिना किसी सहमति के जूना अखाड़े के साथ अनुबंध किया था, जो अनैतिक और असंवैधानिक है। इस विवाद के कारण किन्नर अखाड़े में आंतरिक कलह बढ़ गई और संत समाज में भी नाराजगी थी। इसके बाद बिना वैराग्य के रास्ते पर गए ममता कुलकर्णी को सीधे महामंडलेश्वर की उपाधि देने और पट्टाभिषेक करने के कारण अब लक्ष्मी त्रिपाठी को भी उनके पद से मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज के उत्थान के लिए उनकी नियुक्ति की गई थी लेकिन वो अपनी जिम्मेदारियों से भटक गई हैं, इसीलिए उन्हें हटाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें इस बात की लिखित सूचना दे दी जाएगी।

2336280cookie-checkकिन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया, लक्ष्मी शर्मा को भी आचार्य महामंडलेश्वर पद और अखाड़े से निष्कासित किया
Artical

Comments are closed.

Amid Eknath Shinde row, Kamra takes shot at T-Series for ‘being a stooge’ | India News     |     Gopalganj News: In Up, Speeding Vehicle Ran Over A Teacher And His Father Who Going For Treatment, Both Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     नोटिस मिलने के बाद सांसद बर्क: अफसर कानून के साथ कर रहे मजाक, जितना जुल्म करेंगे… उतना ज्यादा हौसला बढ़ेगा     |     Haridwar News: Five Madrasas Running Without Registration Were Sealed, One Was Warned – Haridwar News     |     A Young Man Shot Himself With His Father’s Licensed Gun In Shajapur – Amar Ujala Hindi News Live     |     बदल गए Loan से जुड़े नियम, RBI ने जारी किया मास्टर-निर्देश, 1 अप्रैल से होंगे लागू, यहाँ जानें डिटेल      |     Last Few Days to Avail Tax Benefits     |     Udaipur: Royal Court Invites After 300 Years, Five Rajpurohit Villages To Be Honored At City Palace – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rohtak Murder Case: Big Revelation In Rohtak’s Jagdeep Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla Road Accident: Car Lost Control And Fell Into A Ditch, Four People Including Mother And Daughter Died – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088