Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Chittorgarh News: 16 Crores Taken Out From Treasury Of Sanwaliyaji Temple Calculation Of Amount Continues – Amar Ujala Hindi News Live


Chittorgarh News: 16 crores taken out from treasury of Sanwaliyaji Temple calculation of amount continues

सांवलियाजी मंदिर के मंडार से राशि की गणना जारी।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


चित्तौड़गढ़ जिले के प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भंडार से निकली चढ़ावे की राशि की गणना जारी है। मंदिर परिसर में तीसरे चरण की गणना शुक्रवार को पूरी हुई। इन तीन चरणों में अब तक 16 करोड़ से अधिक की चढ़ावा राशि गिनी जा चुकी है। शेष राशि की गणना शनिवार को एक बार फिर शुरू होगी। इसके अलावा भेंट कक्ष में आई नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों का वजन भी होना बाकी है। 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार गत 28 जनवरी को चतुर्दशी के अवसर पर सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। इसमें दो चरणों की गणना पूरी हो चुकी थी। वहीं, शुक्रवार को राजभोग आरती के बाद भंडार से निकली चढ़ावे की राशि की गणना पुनः शुरू हुई, जो शाम तक चली। पहले दो चरणों में भंडार से 12 करोड़ 62 लाख 5 हजार रुपये की गणना की गई थी। तीसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख रुपए की गणना की गई है। इस तरह से अब कुल 16 करोड़ 32 लाख 5 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। शेष राशि की गणना शनिवार को भी जारी रहेगी। 

आभूषणों का वजन होना बाकी

इसके अलावा, भंडार से निकले सोने और चांदी के आभूषणों का भी वजन किया जाना बाकी है। साथ ही, भेंट कक्ष में ऑनलाइन प्राप्त राशि और सोने-चांदी के आभूषणों का भी वजन होना बाकी है।

यह लगे गणना कार्य में

राशि गणना कार्य में श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुजर, सदस्य अशोक शर्मा, शंभूलाल सुथार, ममतेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, संस्थापन प्रभारी लहरीलाल गाडरी, सुरक्षा अधिकारी भैरूगिरी, गोशाला प्रभारी कालूलाल तेली, स्टोर प्रभारी मनोहरलाल शर्मा, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा सहित मंदिर कर्मचारी और बैंक स्टाफ ने भाग लिया।



Source link

2339630cookie-checkChittorgarh News: 16 Crores Taken Out From Treasury Of Sanwaliyaji Temple Calculation Of Amount Continues – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: Intercity Team Wins India Quiz Competition At Patna Mindfest – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Actor Boman Irani Said- If You Get Fame, Control Your Pride – Amar Ujala Hindi News Live – Kanpur:अभिनेता बोमन ईरानी बोले     |     Development Is Necessary, But Not At The Cost Of Environment – Chief Justice – Delhi News – Delhi News:विकास जरूरी है, पर पर्यावरण की कीमत पर नहीं     |     Corruption In Construction Works Accountability Must Begin At The Top, Blog News In Hindi – Amar Ujala     |     बासनपीर छतरी विवाद:थार की अपनायत का संदेश लेकर गए नेताओं को गांव में नहीं मिला प्रवेश, सख्त नाकेबंदी     |     Ukraine proposes truce talks with Russia after negotiations stalled in June     |     शूट के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, ममता बनर्जी ने कर दी पुष्टि, X पर पोस्ट कर जताई चिंता     |     BJD MP Amar Patnaik on minor girl set ablaze in Puri     |     MoS Margherita hands ICCR scholarship letters to students in Eswatini     |     Seven new bypass roads proposed across Tripura to boost connectivity: CM Manik Saha     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088