Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Rule Changes from 1st February : LPG से लेकर UPI तक.. आज से लागू हो रहे हैं ये 4 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर


1 फरवरी से हो रहे बदलाव

Photo:FILE 1 फरवरी से हो रहे बदलाव

Rule Changes from 1st February : आज से साल 2025 का दूसरा महीना यानी फरवरी शुरू हो गया है। पैसों से जुड़ी गतिविधियों के लिए आज का दिन बहुत अहम है। आज से कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम लोगों की जेब पर असर डालेंगे। आज का सबसे बड़ा इवेंट बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट संसद में पेश करेंगी। इस बजट में आज आदमी की जेब से जुड़ी कई सारी घोषणाएं हो सकती हैं।

आज पेश होगा देश का आम बजट

वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट आज संसद में पेश होने जा रहा है। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगी। उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री इनकम टैक्स की मूल छूट सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर सकती है। इससे करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक की इनकम पर 25 फीसदी का नया टैक्स स्लैब आ सकता है।

घट गये एलपीजी सिलेंडर के दाम

देश में आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7  रुपये की गिरावट आई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये हो गई है। यह पहले 1804 रुपये का मिल रहा था। वही, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

UPI में लागू होगा यह नियम

यूपीआई यूजर्स के लिए आज से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कुछ यूपीआई ट्रांजेक्शन को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। NPCI के नए नियम के अनुसार, 1 फरवरी से स्पेशल कैरेक्टर्स से बनी यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी से होने वाले लेनदेन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आज से उसी यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी से लेनदेन हो पाएगा जो केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर्स (अक्षर और अंक) के इस्तेमाल से बनी है। 

कोटक महिंद्रा बैंक के नए नियम

कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 फरवरी, 2025 से अपने सामान्य फीचर्स और शुल्कों में बदलाव लागू कर दिया है। ये बदलाव फ्री एटीएम लेनदेन लिमिट, डिमांड ड्राफ्ट, RTGS, IMPS, चेकबुक जैसी बैंकिंग सेवाओं से संबंधित हैं।

Latest Business News





Source link

2340490cookie-checkRule Changes from 1st February : LPG से लेकर UPI तक.. आज से लागू हो रहे हैं ये 4 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर
Artical

Comments are closed.

Gopalganj News: In Up, Speeding Vehicle Ran Over A Teacher And His Father Who Going For Treatment, Both Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     नोटिस मिलने के बाद सांसद बर्क: अफसर कानून के साथ कर रहे मजाक, जितना जुल्म करेंगे… उतना ज्यादा हौसला बढ़ेगा     |     Haridwar News: Five Madrasas Running Without Registration Were Sealed, One Was Warned – Haridwar News     |     A Young Man Shot Himself With His Father’s Licensed Gun In Shajapur – Amar Ujala Hindi News Live     |     बदल गए Loan से जुड़े नियम, RBI ने जारी किया मास्टर-निर्देश, 1 अप्रैल से होंगे लागू, यहाँ जानें डिटेल      |     Last Few Days to Avail Tax Benefits     |     Udaipur: Royal Court Invites After 300 Years, Five Rajpurohit Villages To Be Honored At City Palace – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rohtak Murder Case: Big Revelation In Rohtak’s Jagdeep Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla Road Accident: Car Lost Control And Fell Into A Ditch, Four People Including Mother And Daughter Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     SRH vs LSG Dream 11 Prediction: कप्तान और उपकप्तान इन प्लेयर्स को चुनें, इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088