Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
डीयू : पीजी पाठ्यक्रम व बीटेक में दाखिले के लिए सीटों का आवंटन शुरू Bhopal: Monsoon Is Increasing Rapidly In Mp, Has Hit 19 Districts So Far, Flights Going To Delhi Diverted To B - Amar Ujala Hindi News Live The Body Of A Missing Old Man Was Found In A Drain - Chittorgarh News In Hpu Auditorium Vice Chancellor Honoured Meritorious Students With Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman - Amar Ujala Hindi News Live जेम्स एंडरसन बने कप्तान, 42 साल की उम्र में संभालेंगे इस टीम की कमान 'मुझ पर काला जादू हुआ है...' प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा एक्टर, लगाई गुहार, मिला ये जवाब फोन में कर लें ये सेटिंग्स, धड़ल्ले से चलेगा Jio, Airtel, Vi का 5G इंटरनेट CUET यूजी 2025 की प्रोविजनल Answer Key हुई जारी, कैसे कर सकते हैं चेक और आगे क्या करना होगा? यहां जानिए पूरी जानकारी NHSRCL ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए इस ग्रुप को दिया 4100 करोड़ रुपये का ठेका, यहां जानें डील की डिटेल्स Multiple Air India flights cancelled amid safety checks, airspace restrictions | India News

बदन पर फैशन और आंखों में आंसू, रैंप पर वॉक करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं सोनम कपूर


Sonam Kapoor

Image Source : INSTAGRAM
सोनम कपूर क्यों हो गईं इमोशनल?

सोनम कपूर लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में जरूर बनी रहती हैं। पिछले दिनों सोनम कपूर सब्यसाची की 25वीं एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित हुए इवेंट में नजर आई थीं और अब एक बार फिर सोनम कपूर चर्चा में हैं। सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप पर चलते हुए काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। सोनम रैंप पर चलते हुए अचानक रो पड़ती हैं और फिर हाथ जोड़कर आगे निकल जाती हैं। अभिनेत्री के इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

रैंप वॉक करते-करते रो पड़ीं सोनम कपूर

अपने बेबाक फैशन के लिए मशहूर सोनम कपूर ने कल रात गुरुग्राम में दिवंगत डिजाइनर रोहित बल को समर्पित एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक किया। इसी दौरान दिवंगत डिजाइनर को याद करते हुए अभिनेत्री काफी भावुक हो गईं और रैंप पर अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दरअसल, रोहित बल का 1 नवंबर 2024 को ही 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, जिससे फैशन इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। ऐसे में सोनम भी दिवंगत डिजाइनर को याद करके रो पड़ीं।

सोनम कपूर को याद आए रोहित बल

वीडियो में सोनम कपूर रोहित बल की खूबसूरत क्रिएशन में रैंप वॉक करती देखी जा सकती हैं। उन्होंने एक सफेद फ्लोर-लेंथ ड्रेस पहनी, जिसके साथ फुल स्लीव्स वाली बेज प्रिंटेड जैकेट थी। उन्होंने अपने बालों को पीछे की ओर एक जूड़े में बांध रखा था और इसे लाल गुलाबों से सजाया था। रोहित बल को याद करते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। जिस पर कमेंट करते हुए ज्यादातर यूजर्स ने अभिनेत्री पर निशाना साधा।

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

सोनम कपूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘काश आप सच में रोतीं, वो ज्यादा नेचुरल लगता।’ एक और ने लिखा- ‘ओवर एक्टिंग के लिए 10 रुपया काटो।’ एक अन्य ने लिखा- ‘पता नहीं क्यों, मेरी हंसी नहीं रुक रही है।’ चौथा यूजर लिखता है- ‘इतनी एक्टिंग फिल्मों में की होती तो कुछ काम तो मिलता।’ ऐसे ही कमेंट्स से वीडियो का कमेंट बॉक्स भरा हुआ है।

सोनम कपूर ने रोहित बल को दी श्रद्धांजलि

दूसरी तरफ सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कल रात से अपने लुक की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “ महान रोहित बल को श्रद्धांजलि देने के लिए चलना सम्मान की बात है। उनकी कलात्मकता, दूरदर्शिता और विरासत ने भारतीय फैशन को माप से परे आकार दिया है। उनकी स्मृति में रनवे पर कदम रखना भावनात्मक और प्रेरणादायक दोनों था – एक ऐसे डिजाइनर का जश्न मनाना जो एक आइकन था और हमेशा रहेगा। #रोहितबाल।”

Latest Bollywood News





Source link

2346960cookie-checkबदन पर फैशन और आंखों में आंसू, रैंप पर वॉक करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं सोनम कपूर
Artical

Comments are closed.

डीयू : पीजी पाठ्यक्रम व बीटेक में दाखिले के लिए सीटों का आवंटन शुरू     |     Bhopal: Monsoon Is Increasing Rapidly In Mp, Has Hit 19 Districts So Far, Flights Going To Delhi Diverted To B – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Body Of A Missing Old Man Was Found In A Drain – Chittorgarh News     |     In Hpu Auditorium Vice Chancellor Honoured Meritorious Students With Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman – Amar Ujala Hindi News Live     |     जेम्स एंडरसन बने कप्तान, 42 साल की उम्र में संभालेंगे इस टीम की कमान     |     ‘मुझ पर काला जादू हुआ है…’ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा एक्टर, लगाई गुहार, मिला ये जवाब     |     फोन में कर लें ये सेटिंग्स, धड़ल्ले से चलेगा Jio, Airtel, Vi का 5G इंटरनेट     |     CUET यूजी 2025 की प्रोविजनल Answer Key हुई जारी, कैसे कर सकते हैं चेक और आगे क्या करना होगा? यहां जानिए पूरी जानकारी     |     NHSRCL ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए इस ग्रुप को दिया 4100 करोड़ रुपये का ठेका, यहां जानें डील की डिटेल्स     |     Multiple Air India flights cancelled amid safety checks, airspace restrictions | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088