Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Union Budget: Himachal Will Get 300 Crores In The Energy Development Scheme, Water System Will Also Improve – Amar Ujala Hindi News Live


Union Budget: Himachal will get 300 crores in the energy development scheme, water system will also improve

ऊर्जा क्षेत्र(सांकेतिक)
– फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार


केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में विदेशों से वित्त पोषित करने वाली एजेंसी हिमाचल को ऊर्जा क्षेत्र में ज्यादा पैसा देगी। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा डेवलपमेंट प्लान में प्रदेश को वर्ष 2025-26 में 300 करोड़ रुपये मिलेंगे। बीते वर्ष 2024-25 में हिमाचल को एक भी पैसा नहीं मिला था। वर्ष 2023-2024 में हिमाचल को 163.11 करोड़ का बजट मिला था। हिमाचल में कई बिजली के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसी तरह नाबार्ड से पोषित हिमाचल ग्रामीण वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट में भी इस वित्तीय वर्ष में 325 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा।

Trending Videos

वर्ष 2024-25 में हिमाचल को 219.11 करोड़ जबकि 2023-24 में 121.15 करोड़ रुपये जारी किए गए। केंद्र सरकार की ओर इस बजट में बढ़ोतरी ही हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए यह पैसा मुहैया होगा। हिमाचल के दूर-दराज के ऐसे क्षेत्र है जहां पानी की किल्लत है। वहीं विदेशों से वित्त पोषित एजेंसी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश स्टेट रोड प्रोजेक्ट में भी 173.75 करोड़ रुपये मिलेंगे। बीते वित्तीय वर्ष में इस एजेंसी के माध्यम से हिमाचल को 85.61 करोड़ की सहायता मिली थी।

विदेशी एजेंसी से शिमला को कम मिलेगा पैसा

हिमाचल वाटर सीवरेज इंप्रूवमेंट प्रोग्राम में विदेश वित्त पोषित एजेंसी आईबीआरडी से 300 करोड़ रुपये की फंडिंग होगी। बीते वित्तीय बजट की अपेक्षा यह कम है। बीते वर्ष 2024-25 में हिमाचल को 364.14 करोड़ रुपये मिले थे। उल्लेखनीय है कि शिमला में पानी की किल्लत है। सतलुज से शिमला के लिए पानी लाया जा रहा है। इसमें करोड़ों की राशि खर्च की गई है। इस साल शिमला में इस पानी को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।



Source link

2354460cookie-checkUnion Budget: Himachal Will Get 300 Crores In The Energy Development Scheme, Water System Will Also Improve – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Kaise Banta Hai Approaches INR 100 Crore Valuation; 30-Episode Season 2 Arrives November 2025     |     Union Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹30,908 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स     |     Dr. R.K. Singh Successfully Performs High-Risk Bariatric Surgery on 165 kg Patient     |     Personality Test: बाघ या पेड़ इस तस्वीर में आपको क्या दिखा? नजर खोलेगी व्यक्तित्व के राज     |     Voter ‘chori’ claim: INDIA bloc to bring impeachment notice against CEC? EC had sought proof of ‘fraud’ | India News     |     Muzaffarpur Dm Subrata Sen Flagged Off 13 Campaign Vehicles Voters Will Be Familiar With Evm-vvpat Functioning – Amar Ujala Hindi News Live     |     Moradabad: Bottle Milk Is Ruining Health.. 1600 Children Are Malnourished Every Month – Amar Ujala Hindi News Live     |     Registered Madrasas 452 In Uttarakhand Permission Has To Be Taken From The Authority For Operation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: जेएनयू में दस्तावेज सत्यापन की तारीख बढ़ी     |     Indore: दोस्ती करने के बाद संबंध बनाए और धर्म बदलने को कहा,युवक पर केस दर्ज     |     Aludecor Announces Entry Into Metal Ceilings With Fully In-House, Coil Coating-To-Ceiling Manufacturing     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088