Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Haryana Cm Nayab Singh Saini Statement Bihar Election 2025 Bhim Samvad Jdu Party Nitish Kumar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Election 2025 :सम्राट चौधरी को देखकर नायब सैनी बोले Hathras News: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज Indore Metro Train: मेट्रो में होगी निःशुल्क यात्रा, टाइम और स्टेशन की जानकारी भी आ गई Jaipur News: Lakhs Of Rupees Defrauded By Luring People To Earn Money By Making Pencils Accused Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Panel turns down road ministry proposal for 2 tunnels in Jammu & Kashmir | India News VIDEO: जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच लाइव मैच में हुआ बड़ा बवाल, दोनों के बीच हुई तीखी नोंकझोंक YRKKH: अभिरा-अरमान का प्यार देख जल भुन जाएगी रूही, 'पूकी' की लेगी जान? Bihar News: Hardcore Naxalite Absconding For 11 Years Finally Caught - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: पिंटू सेंगर हत्याकांड में नामजद अधिवक्ता पर फर्जी दस्तावेज से वकालत करने पर रिपोर्ट Chardham Yatra 2025 At The Time Of Opening Of Portals Flowers Will Be Showered From Helicopter In Dham - Amar Ujala Hindi News Live

Jcb Crushes Young Man During Immersion Of Idol Of Goddess Saraswati In Sonipat – Amar Ujala Hindi News Live


JCB crushes young man during immersion of idol of Goddess Saraswati in Sonipat

घटनास्थल पर लोगों की भीड़।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सोनीपत में सोमवार को सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी थी। ढोल नगाड़ों से साथ लोग जश्न मना रहे थे। रंग गुलाल खूब उड़ रहा था। तभी अचानक वहां चीख-पुकार मच गई। सड़क पर खून बिखरा था। महिलाएं रोने लगी। 

Trending Videos

गोहाना रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास बुलडोजर ने सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गोहाना रोड पर भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।

मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव बंगरहटा निवासी विजय पासवान (34) सोनीपत में सीमेंट स्टोर पर काम करता था। वह हाल में परिवार के साथ प्रगति नगर गली नंबर-एक में रहता था। विजय पासवान अपने साथियों व परिजनों संग सोमवार शाम को सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वह नाचते-गाते रंग गुलाल उड़ाते हुए गोहाना रोड से गांव बड़वासनी नहर में जा रहे थे। जब वह गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो तभी तेज रफ्तार बुलडोजर ने उसे चपेट में ले लिया। कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बुलडोजर लेकर मौके से भाग गया। 

हादसे के बाद मार्ग पर भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसीपी राजपाल सिंह व एसआई देवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को मार्ग से हटाने के बाद जाम की स्थिति को सामान्य किया जा सका।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विजय पासवान के परिवार सहित प्रगति नगर में रहकर सीमेंट के स्टोर पर काम करता था। उसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। हादसे में विजय की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिचित राहुल पासवान ने बताया कि कुछ देर पहले तक सभी खुशियां मना रहे थे। तेज रफ्तार बुलडोजर चालक की लापरवाही से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

क्या कहती है पुलिस

सिटी सोनीपत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि हादसा बुलडोजर चालक की लापरवाही से जान गई है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

2355850cookie-checkJcb Crushes Young Man During Immersion Of Idol Of Goddess Saraswati In Sonipat – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Haryana Cm Nayab Singh Saini Statement Bihar Election 2025 Bhim Samvad Jdu Party Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Election 2025 :सम्राट चौधरी को देखकर नायब सैनी बोले     |     Hathras News: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज     |     Indore Metro Train: मेट्रो में होगी निःशुल्क यात्रा, टाइम और स्टेशन की जानकारी भी आ गई     |     Jaipur News: Lakhs Of Rupees Defrauded By Luring People To Earn Money By Making Pencils Accused Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Panel turns down road ministry proposal for 2 tunnels in Jammu & Kashmir | India News     |     VIDEO: जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच लाइव मैच में हुआ बड़ा बवाल, दोनों के बीच हुई तीखी नोंकझोंक     |     YRKKH: अभिरा-अरमान का प्यार देख जल भुन जाएगी रूही, ‘पूकी’ की लेगी जान?     |     Bihar News: Hardcore Naxalite Absconding For 11 Years Finally Caught – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: पिंटू सेंगर हत्याकांड में नामजद अधिवक्ता पर फर्जी दस्तावेज से वकालत करने पर रिपोर्ट     |     Chardham Yatra 2025 At The Time Of Opening Of Portals Flowers Will Be Showered From Helicopter In Dham – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088