Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Barmer News Words Of Saints Echoed Through Sweet Voices Of Folk Singers On Tinkling Of Veena See Photos - Amar Ujala Hindi News Live एचपीयू के अध्ययन में खुलासा: अधेड़ उम्र में महिलाओं, वृद्धावस्था में पुरुषों को ज्यादा जकड़ रहा कैंसर जीत के बाद नीतीश राणा ने खोला विस्फोटक पारी का राज, बताया किसका था नंबर-3 पर भेजने का फैसला कजिन की शादी में छाए अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या, आराध्या संग दिए पोज, फैंस लुटा रहे प्यार SBI से होम लोन लेने के लिए आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट देने पड़ेंगे? अप्लाई करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट Video : Fire Broke Out In Huts Built In Moga's Lakkar Mandi - Amar Ujala Hindi News Live 'May this festival enhance spirit of hope, harmony': PM Modi & President Murmu extend Eid greetings | India News मध्य प्रदेश मौसम पर नया अपडेट, इन जिलों में बादल- बारिश और ओले का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी Bihar News : Woman's Dead Body Found Hanging In Room Suicide Case Muzaffarpur Bihar Police Husband Wife - Amar Ujala Hindi News Live आगरा में दुस्साहस: भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर बुआ को जूते से पीटा...शर्म भी न आई

Sultanpur Lodhi Youth Also Deported From America Father Had Mortgaged His House – Amar Ujala Hindi News Live – गिरवी रखा घर:42 लाख का कर्ज लिया, अमेरिका से डिपोर्ट हुआ बेटा तो बिलख पड़ा बाप, बोले


Sultanpur Lodhi youth also deported from America father had mortgaged his house

अमेरिका से डिपोर्ट युवक के घर वाले।
– फोटो : संवाद

विस्तार


अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप 2.0 युग की शुरुआत के साथ जहां दुनिया भर में तहलका मचा हुआ, वहीं पहली बार अवैध अमेरिका पहुंचने वालों को खदेड़ते 104 भारतीयों को डिपोर्ट कर वापस भेजा गया है। बुधवार को सभी भारतीय नागरिक अमृतसर एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैन्य विमान से पहुंचे। डिपोर्ट किए गए भारतीय में सुल्तानपुर लोधी के गांव तरफ बहबल बहादुर का गुरप्रीत सिंह भी शामिल है। 

Trending Videos

पंजाब के कुल 30 लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। इनमें ज्यादातर युवा हैं, जो लाखों रुपये का कर्ज लेकर विदेश गए थे। घरवालों ने जमीन बेची, बैंक से लोन लिया और बच्चों को विदेश भेजा, लेकिन विदेश भेजने का रास्ता गलत चुना। हालांकि परिवार के लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं थी कि उनके बच्चे वैध या अवैध तौर पर विदेश जा रहे हैं और आखिर में उन्हें अब यह दिन देखने पड़ेंगे। 

बुधवार दोपहर करीब दो बजे यूएस मिलिट्री का सी-17 विमान इन भारतीयों को लेकर अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। इस अमेरिकी विमान ने 4 फरवरी की सुबह तीन बजे अमेरिका से उड़ान भरी थी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों को भेजने के लिए मिलिट्री विमान का इस्तेमाल किया गया हो। 

सुल्तानपुर लोधी के गांव तरफ बहबल बहादुर का गुरप्रीत सिंह अमेरिका से डिपोर्ट होकर आ रहा है। उसके घर में पिता तरसेम सिंह का बेटे के डिपोर्ट होने की सूचना मिलने के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। दिहाड़ीदार तरसेम सिंह और उसके भाई महिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मीडिया के जरिये पता चला कि उसका बेटा भारत भेजा गया है। 

रिश्तेदारों से भी लिए लाखों रुपये उधार

आंखों में आंसू और हकलाती जुबान से तरसेम सिंह ने बताया कि उसने बेटे को छह महीने पहले विदेश भेजने के लिए 42 लाख रुपये खर्च किए थे। 22 दिन पहले ही वह अमेरिका के बेस कैंप में पहुंचा था। उसे विदेश भेजने के लिए उसे घर तक गिरवी रख दिया और इतनी मोटी रकम इकट्ठा करने के लिए हाथ-पांव जोड़कर कुछ रिश्तेदारों से भी लाखों रुपये उधार लिए थे, वहीं कर्ज भी उठाया था। लेकिन अब सब कुछ तबाह हो गया है। अब उसे सिर्फ केंद्र व पंजाब सरकार से उम्मीद है कि उसके बेटे को पंजाब में ही कोई रोजगार की व्यवस्था करवा कर दे, जिससे वह अपने सिर से कर्ज के बोझ को उतार सके।



Source link

2369390cookie-checkSultanpur Lodhi Youth Also Deported From America Father Had Mortgaged His House – Amar Ujala Hindi News Live – गिरवी रखा घर:42 लाख का कर्ज लिया, अमेरिका से डिपोर्ट हुआ बेटा तो बिलख पड़ा बाप, बोले
Artical

Comments are closed.

Barmer News Words Of Saints Echoed Through Sweet Voices Of Folk Singers On Tinkling Of Veena See Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     एचपीयू के अध्ययन में खुलासा: अधेड़ उम्र में महिलाओं, वृद्धावस्था में पुरुषों को ज्यादा जकड़ रहा कैंसर     |     जीत के बाद नीतीश राणा ने खोला विस्फोटक पारी का राज, बताया किसका था नंबर-3 पर भेजने का फैसला     |     कजिन की शादी में छाए अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या, आराध्या संग दिए पोज, फैंस लुटा रहे प्यार     |     SBI से होम लोन लेने के लिए आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट देने पड़ेंगे? अप्लाई करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट     |     Video : Fire Broke Out In Huts Built In Moga’s Lakkar Mandi – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘May this festival enhance spirit of hope, harmony’: PM Modi & President Murmu extend Eid greetings | India News     |     मध्य प्रदेश मौसम पर नया अपडेट, इन जिलों में बादल- बारिश और ओले का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी     |     Bihar News : Woman’s Dead Body Found Hanging In Room Suicide Case Muzaffarpur Bihar Police Husband Wife – Amar Ujala Hindi News Live     |     आगरा में दुस्साहस: भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर बुआ को जूते से पीटा…शर्म भी न आई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088