Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Siwan: Suspicious Death Of Engineering Student, Body Found In Hostel; Had Chicken Party With Friends At Night – Amar Ujala Hindi News Live


Siwan: Suspicious death of engineering student, body found in hostel; had chicken party with friends at night

मामले की जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीवान के इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में एक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव उसके कमरे के अंदर ही बंद मिला, जिससे पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छपरा निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई, जो तीसरे वर्ष का छात्र था।

Trending Videos

 

जानकारी के मुताबिक, घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री के पास स्थित सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज की बताई जा रही है। सोनू कुमार सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ कनिष्क बिहार कॉलोनी में मुर्गा पार्टी करने गया था। उसके बाद वह हॉस्टल लौटकर अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन अगली सुबह जब वह क्लास के लिए नहीं पहुंचा, तो साथी छात्रों ने उसे जगाने की कोशिश की। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर साथी सन्न रह गए, सोनू कुमार का शरीर अकड़ चुका था और वह मृत पड़ा था।

 

छात्र की मौत से कॉलेज में मचा हड़कंप

छात्र की अचानक और रहस्यमयी मौत की खबर पूरे कॉलेज में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

वहीं, मृतक के दोस्तों ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ था और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत को लेकर हॉस्टल में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जिन दोस्तों के साथ उसने पार्टी की थी, उन पर भी शक की सुई घूम रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

क्या कहती है पुलिस?

इस मामले में मुफ्फसिल थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र की मौत सामान्य प्रतीत होती है। वह रात में खाना खाकर सोया था और फिर सुबह नहीं उठा। उसके परिजनों ने आवेदन दिया है। मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि छात्र की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से तो नहीं हुई। क्या पार्टी में खाए गए खाने या शराब में कोई गड़बड़ी थी? या फिर यह कोई दूसरी साजिश है?

 

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्र भी डरे-सहमे हुए हैं। सभी को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा।



Source link

2404480cookie-checkSiwan: Suspicious Death Of Engineering Student, Body Found In Hostel; Had Chicken Party With Friends At Night – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘I’m a woman & dark, time I own both: Kerala chief secretary Sarada Muraleedharan | India News     |     Bihar News: Patna Dm Reviewed Construction Of Municipal Offices, Pre-monsoon Preparations And Pmay – Amar Ujala Hindi News Live     |     News Update Notice To Sho In Varanasi Accused Of Fraud Of 14 Lakhs Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun Famous Nakraunda Robbery And Murder Case Accused Akram Arrested For Theft, Was Out Of Jail On Bail – Amar Ujala Hindi News Live     |     Three Trains Affected Due To Block In Varanasi And Jhansi Division – Madhya Pradesh News     |     Kidnapping A Minor And Gang Raping Her In The Forest – Rajasthan News     |     Himachal Assembly Deputy Cm Mukesh Agnihotri Said There Should Be No Objection In Paying Ten Paise On Cess – Amar Ujala Hindi News Live – हिमाचल विधानसभा:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले     |     IPL 2025: लखनऊ की हार की क्या रही वजह? कप्तान पंत और कोच क्लूजनर की राय जुदा     |     पैसा रखें तैयार! निसान जल्द लॉन्च करेगी 5-सीटर SUV और ऑल न्यू 7-सीटर MPV, जानें क्या होगा खास?     |     VIDEO : मोगा में अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088