Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Gold Price: आज फिर महंगा हो गया सोना, चांदी ने दोबारा टच किया ₹1,00,000 का भाव राम दरबार की मूर्ति बनाने से पहले मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे क्यों करते थे 540 बार परिक्रमा? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे Rajveer Ahuja Unveils a Bold New Chapter in Digital Storytelling with Mona Ki Manohar Kahaniyaan Shahnawaz Hussain Says Pm Modi Had Announced To Teach Lesson To Pakistan From Bihar Fulfilled It Congress - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:शाहनवाज हुसैन बोले Kanpur: विधायक के नंदोई के घर से 90 लाख की चोरी के चार आरोपी औरैया से गिरफ्तार Uttarakhand News Dependents Of Martyred Soldier Will Get 50 Lakh Rupees - Amar Ujala Hindi News Live Attackers Entered House And Shot Couple In Swaroop Nagar Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Family Created A Ruckus When The Outsourced Employee Died Due To Electric Shock - Khandwa News Sanchore Police Recovered 47 Liquor Cartons From A Car, Two Smugglers Arrested - Jalore News Bhiwani: खेत में मिला पाकिस्तानी बैलून, हरकत में आया प्रशासन,  फॉरेन्सिक टीम कर रही जांच

धाकड़ बल्लेबाज ने अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान, 15 साल के लंबे करियर पर लगाया विराम


Sheldon Jackson

Image Source : SAURASHTRA CRICKET @SAUCRICKET
शेल्डन जैक्सन

क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। धाकड़ बल्लेबाज ने अचानक क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। ये रिटायरमेंट टीम की हार के बाद आया है। दरअसल, भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस समय रणजी ट्रॉफी 2024-25 में क्वॉर्टर फाइनल राउंड के मैच खेले जा रहे हैं। रणजी ट्रॉफी का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच राजकोट में खेला गया, जिसमें सौराष्ट्र और गुजरात के बीच टक्कर हुई। इस मैच में गुजरात ने सौराष्ट्र को हराने के साथ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरी तरफ सौराष्ट्र की हार के बाद धाकड़ बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

हार के बाद कहा अलविदा

शेल्डन जैक्सन ने 11 फरवरी को अपनी टीम की रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में गुजरात से हार के बाद लगभग 15 साल तक चले अपने पेशेवर क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया। इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने करियर में 105 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिसमें उन्होंने 7200 से अधिक रन बनाए। उन्होंने 21 शतक और 39 अर्धशतक जड़े। उनका बेस्ट स्कोर 186 रन रहा। जैक्सन ने अपने करियर का अंत 45 से ज्यादा की औसत के साथ किया। वह एक भरोसे बल्लेबाज होने के साथ शानदार फील्डर भी थे। सौराष्ट्र की तरफ से सीमित ओवरों की क्रिकेट में उन्होंने विकेटकीपिंग भी की। उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मैच में 14 और 27 रन बनाए।

टीम इंडिया मे कभी नहीं मिल सका मौका

जैक्सन ने 2011 में सौराष्ट्र की तरफ से अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत की। उनके शानदार प्रदर्शन से सौराष्ट्र ने 2012-13 के रणजी सत्र में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ही जैक्सन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत ए टीम में चुना गया था। उन्होंने 2015-16 में सौराष्ट्र को रणजी चैंपियन बनने में भी अहम भूमिका निभाई थी। जैक्सन ने पिछले महीने ही सीमित ओवरों की क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने लिस्ट ए में 84 पारियों में 2792 रन बनाए। शेल्डन जैक्सन का फर्स्ट क्लास करियर काफी लंबा रहा लेकिन वह उन अभागे क्रिकेटरों में से एक रहे जिन्हें कभी भी टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला।

(Input- PTI)

यह भी पढ़ें:

केन विलियमसन ने एक ही झटके में तोड़ा कोहली और ABD का कीर्तिमान, ODI में कर दिया बहुत बड़ा करिश्मा

38 साल के बल्लेबाज का बड़ा करिश्मा, 300+ के स्ट्राइक रेट से ठोके 160 रन, छक्कों की लगाई झड़ी

Latest Cricket News





Source link

2404600cookie-checkधाकड़ बल्लेबाज ने अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान, 15 साल के लंबे करियर पर लगाया विराम
Artical

Comments are closed.

Gold Price: आज फिर महंगा हो गया सोना, चांदी ने दोबारा टच किया ₹1,00,000 का भाव     |     राम दरबार की मूर्ति बनाने से पहले मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे क्यों करते थे 540 बार परिक्रमा? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे     |     Rajveer Ahuja Unveils a Bold New Chapter in Digital Storytelling with Mona Ki Manohar Kahaniyaan     |     Shahnawaz Hussain Says Pm Modi Had Announced To Teach Lesson To Pakistan From Bihar Fulfilled It Congress – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:शाहनवाज हुसैन बोले     |     Kanpur: विधायक के नंदोई के घर से 90 लाख की चोरी के चार आरोपी औरैया से गिरफ्तार     |     Uttarakhand News Dependents Of Martyred Soldier Will Get 50 Lakh Rupees – Amar Ujala Hindi News Live     |     Attackers Entered House And Shot Couple In Swaroop Nagar Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Family Created A Ruckus When The Outsourced Employee Died Due To Electric Shock – Khandwa News     |     Sanchore Police Recovered 47 Liquor Cartons From A Car, Two Smugglers Arrested – Jalore News     |     Bhiwani: खेत में मिला पाकिस्तानी बैलून, हरकत में आया प्रशासन,  फॉरेन्सिक टीम कर रही जांच     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088