Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal Pradesh Flood Bishan Of Nihari Narrated His Ordeal Mandi Heavy Rain And Cloud Burst - Amar Ujala Hindi News Live क्रैग ब्रैथवेट ने दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने वेस्टइंडीज के दूसरे खिलाड़ी पकड़ा गया ट्रेटर, इनोसेंट ने जीता शो, जानें कौन बना 70 लाख जीतने वाला विनर, जो कहला रहा अनडिजर्विंग डोनाल्ड ट्रम्प के बड़े टैक्स बिल को अमेरिकी संसद ने दी आखिरी मंजूरी, जानें क्यों है सुर्खियों में आखिर Spy planes, minesweepers: Nod for 1L crore purchases | India News Accident News : ऑटो को आमने-सामने उड़ाया, एक की मौत, कई घायल; उसी हाल में ट्रक ले भागा चालक Killer Bride: शादी से पहले ही रच ली थी साजिश, 14वें दिन कराया था हाइड्रा मालिक पति पर हमला, ये था मामला Shivpuri-embezzlement In Ayushman Yojana In Shivpuri's Medical College, Lokayukta Filed A Case Against Dean - Madhya Pradesh News Rajeev Sharma Takes Charge As New Dgp Of Rajasthan - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan New Dgp:प्रदेश के नए डीजीपी राजीव शर्मा ने संभाला पदभार, बोले Himachal World Highest Double Tunneling Will Be Built Under Shinkula Pass - Amar Ujala Hindi News Live

Huge Fire Broke Out In Tyre Factory In Sonipat, Even After 15 Hours 10 Vehicles Engaged In Extinguishing Fire – Amar Ujala Hindi News Live


huge fire broke out in tyre factory in Sonipat, even after 15 hours 10 vehicles engaged in extinguishing fire

टायर फैक्टरी में लगी आग
– फोटो : संवाद

विस्तार


सोनीपत के गांव रामनगर के पास औद्योगिक क्षेत्र स्थित टायर फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 15 घंटे बाद भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं, फैक्टरी में पड़े टायरों के स्क्रैप के चलते दमकल कर्मियों को फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Trending Videos

गांव रामनगर-धतूरी रोड पर स्थित फैक्टरी में पुराने टायरों में से तेल निकालने का काम किया जाता है। मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलती चली गई। टायर के अवशेषों ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में अफरातफरी का माहौल मच गया। वहां काम कर रहे श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। श्रमिकों ने मामले की सूचना फैक्टरी मालिक व दमकल विभाग को दी।

सूचना के बाद आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, राई, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, गन्नौर व कुंडली से दमकल विभाग की 10 गाड़ियां बुलाई गई। देर रात से ही फैक्टरी में लगी आग को बुझाने का काम जारी है, लेकिन बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल कर्मियों का कहना है कि फैक्टरी में रखा स्क्रैप अधिक है, जो आग पर काबू पाने में बाधा बना हुआ है। आग काबू पाने के कुछ देर बाद फिर धधक रही है।

उप दमकल अधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि आग इतनी भयंकर है कि दूर तक टायरों के जलने की बदबू आ रही थी। आग की लपटों से दूर तक धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। जिस समय फैक्टरी में आग लगी, उस समय फैक्टरी में श्रमिक काम कर रहे थे, हालांकि स्थिति को भांपते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। फैक्टरी में आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं लग पाया है।



Source link

2412070cookie-checkHuge Fire Broke Out In Tyre Factory In Sonipat, Even After 15 Hours 10 Vehicles Engaged In Extinguishing Fire – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Himachal Pradesh Flood Bishan Of Nihari Narrated His Ordeal Mandi Heavy Rain And Cloud Burst – Amar Ujala Hindi News Live     |     क्रैग ब्रैथवेट ने दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने वेस्टइंडीज के दूसरे खिलाड़ी     |     पकड़ा गया ट्रेटर, इनोसेंट ने जीता शो, जानें कौन बना 70 लाख जीतने वाला विनर, जो कहला रहा अनडिजर्विंग     |     डोनाल्ड ट्रम्प के बड़े टैक्स बिल को अमेरिकी संसद ने दी आखिरी मंजूरी, जानें क्यों है सुर्खियों में आखिर     |     Spy planes, minesweepers: Nod for 1L crore purchases | India News     |     Accident News : ऑटो को आमने-सामने उड़ाया, एक की मौत, कई घायल; उसी हाल में ट्रक ले भागा चालक     |     Killer Bride: शादी से पहले ही रच ली थी साजिश, 14वें दिन कराया था हाइड्रा मालिक पति पर हमला, ये था मामला     |     Shivpuri-embezzlement In Ayushman Yojana In Shivpuri’s Medical College, Lokayukta Filed A Case Against Dean – Madhya Pradesh News     |     Rajeev Sharma Takes Charge As New Dgp Of Rajasthan – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan New Dgp:प्रदेश के नए डीजीपी राजीव शर्मा ने संभाला पदभार, बोले     |     Himachal World Highest Double Tunneling Will Be Built Under Shinkula Pass – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088