Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

उमंग सिंघार ने गोविंद सिंह राजपूत पर किया वार तो BJP नेता आशीष अग्रवाल ने किया शायराना अंदाज़ में पलटवार , पढ़ें ख़बर

Ashish Agarwal Umang Singhar

BJP leader Ashish Agarwal taunted Umang Singhar : मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने सौरभ शर्मा मामले को लेकर मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत पर निशाना साधते हुए प्रदेश सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को कठघरे में खड़ा किया, उमंग सिंघार को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जवाब दिया।

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने आज पत्रकारों से बात करते हुए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा इस मामले में भाजपा सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ज़ीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन क्या मध्य प्रदेश में पैसों के बंदरबांट के बारे में उनको पता है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा इस पूरे मामले में अभी और भी कई बड़े नाम सामने आना बाकी हैं।  इस मामले की जांच और सख्ती के साथ करने की बेहद आवश्यकता है, जिसके बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

उमंग सिंघार ने जाँच एजेंसियों पर उठाये सवाल 

उमंग सिंघार ने जाँच एजेंसियों पर भी सवाल उठाये, उन्होंने कहा- जांच एजेंसियों की जांच में अब तक सौरभ शर्मा की कॉल डिटेल्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, आखिर क्यों? आमतौर पर किसी भी जांच में अपराधी की फोन कॉल डिटेल्स खंगाली जाती हैं, लेकिन इस केस में जांच एजेंसियों ने अब तक कोई भी कॉल डिटेल्स पेश नहीं की।

MP सरकार पर सौरभ शर्मा केस दबाने का लगाया आरोप 

मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत पर निशाना साधते हुए उमंग सिंघार ने कहा अगर फोन कॉल की डिटेल्स निकाली जाएं, तो कई और नाम सामने आ सकते हैं। भाजपा लगातार इस केस की जांच को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा गोविन्द राजपूत ने 2019 से 2024 तक करोड़ों की जमीन खरीदी है ,  वेकई बेनामी संपत्ति के भी मालिक हैं, गंभीर आरोप लगाते हुए उमंग सिंघार ने कहा दस्तावेजों में दी गई जानकारी से साफ है कि भ्रष्टाचार में मंत्री गोविन्द राजपूत पूरी तरह लिप्त हैं।

“जो उमंग सिंघार विभिन्न आरोपों से घिरे हैं, वो आज दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं”- आशीष 

उमंग सिंघार की पत्रकार वार्ता एक बाद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सामने आये, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- जो उमंग सिंघार विभिन्न आरोपों से घिरे हैं, वो आज दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं? ये वहीं उमंग सिंघार है जो 15 महीने की कमलनाथ सरकार द्वारा अपने ही मंत्रालय में खरीद-फरोख्त, ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे अनेकों मामलो में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी है, ये वहीं उमंग सिंघार है जिनपर झारखंड के प्रभारी सचिव के तौर पर टिकेट बेचने के आरोप है, जो स्वंय कांग्रेसियों ने ही लगाएं और सिद्ध भी हुए। ये वहीं उमंग सिंघार है जिन्होंने अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ब्लैकमेलर, शराब माफिया और रेत माफिया बताया था और आज उनके साथ ही मंच साझा करते हैं।

भाजपा का हमला, भ्रष्टाचार का पर्याय है कांग्रेस

BJP नेता आशीष अग्रवाल ने कहा , कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय है,  कांग्रेस के प्रथम परिवार के जितने भी ‘जी’ है सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी और जीजा जी यह सभी विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलो में अदालत से बेल पर रिहा है। ऐसी कांग्रेस, जीरो टॉलरेंस वाली भाजपा को भ्रष्टाचार के पाठ पढ़ा रही है। करप्शन से डूबी कांग्रेस को इस बात का डर है कि कही इस जांच की आंच उन तक न पहुंच जाए।

BJP नेता की उमंग सिंघार को चुनौती, दस्तावेज सत्य हैं तो जाँच एजेंसियों को सौंपे  

मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत पर लगाये गए आरोपों के सवाल पर आशीष अग्रवाल ने कहा बिलकुल झूठे और असत्य दस्तावेज है, यदि उनमें सत्यता है तो वे क्यों नहीं आधिकारिक रूप से जाँच एजेंसियों को सौंपते? उन्होंने कहा-  क्या कांग्रेस देश में नई व्यवस्था चलाना चाहती है जो कांग्रेस के प्रथम परिवार की किताब से चलेगा? नहीं यह देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, यदि कांग्रेस के पास कोई भी सत्य दस्तावेज है जाँच एजेंसियों को सौंपें।

आशीष अग्रवाल का शायराना अंदाज 

गोविन्द सिंह राजपूत का बचाव करते हुए आशीष अग्रवाल ने कहा, आज  सिर्फ सुर्खियाँ बटोरने के लिए उमंग सिंघार दूसरों पर आरोप लगाते हैं, भाजपा नेता ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा – ” चेहरे पर नकाब और लहजे में बदजुबानी लिए फिरते है, जिनके खुद बही खाते बिगड़े है वो दूसरों का हिसाब लिए फिरते है”

2429700cookie-checkउमंग सिंघार ने गोविंद सिंह राजपूत पर किया वार तो BJP नेता आशीष अग्रवाल ने किया शायराना अंदाज़ में पलटवार , पढ़ें ख़बर
Artical

Comments are closed.

UP Weather : 4 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर मेघगर्जन -बारिश के आसार, आज कैसा रहेगा वेदर? जानें IMD लेटेस्ट अपडेट     |     10 Things You Didn’t Know About Sachin Baby: Powered by Parimatch Sports     |     fischer India Recognized as a Great Place to Work for 2025-26, Marking a Hat-Trick of Certifications     |     Bihar News Fire Broke Out After Truck-hiva Collision Hiva Driver Dies – Amar Ujala Hindi News Live     |     Trains Coming From Jammu Are Full, Passengers In Outgoing Trains Have Reduced – Agra News     |     Roorkee News: Troubled By Blackmailing Ninth Class Student Swallowed Poisonous Substance Died – Roorkee News     |     Civil Defence Volunteer Training Camp Was Organized At Police Line Ground – Khandwa News     |     Jaipur: Son Made A False Will And Made Him Homeless, Former Judge’s Wife Pleaded To The Judiciary For Justice – Amar Ujala Hindi News Live     |     HP Tourism: सीजफायर के बाद हिमाचल का रुख करने लगे सैलानी, गुलजार होने लगे पर्यटन स्थल     |     विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088