Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
UP: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी... युवक ने होटल में की दरिंदगी; विरोध पर किया ये घिनौना काम 16 Year Old Rape Victim Girl Gets Permission For Abortion - Damoh News Rajasthan: Truck-jeep Collision Kills Bride And Groom Along With 5 Others, Joy Turns To Tragedy In Seconds - Amar Ujala Hindi News Live Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 8 अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी? AUS vs SA: WTC Final के दौरान कैसा रहेगा लॉर्ड्स की पिच का मिजाज, जानें यहां पहले ही हफ्ते 100 करोड़ी क्लब में मारी एंट्री, फिर भी हाउसफुल-5 पर लटक रही फ्लॉप की तलवार, क्या काम नहीं आएगा नया पैंतरा? दुनिया के टॉप 50 ब्रेकफास्ट की लिस्ट में भारत के ये 3 नाश्ते शामिल, शौक से खाते हैं देसी विदेशी लोग डिफेंस सेक्टर में अनिल अंबानी मचाएंगे तहलका, सालाना बनाएंगे 200,000 तोप के गोले, इस जर्मन कंपनी से मिलाया हाथ India has the right to protect its citizens: EU | India News Bihar News: Villagers' Anger Erupted Against Encroachment On The Main Road - Amar Ujala Hindi News Live

Bihar News Undertrial Prisoner Of Mandal Jail Undergoing Treatment In Prisoner Ward Of Saharsa Died – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News undertrial prisoner of Mandal jail undergoing treatment in prisoner ward of Saharsa died

मृतक के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सहरसा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत मंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंडल कारा के अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने सोनवर्षा राज पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। 

Trending Videos

मृतक की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र नगर पंचायत वार्ड सात निवासी सोनी विश्वास के 17 वर्षीय पुत्र आकाश विश्वास के रूप में हुई है। मृतक की माता साबो देवी ने बताया कि मेरे बेटे को सोनवर्षा राज थाने की पुलिस शराब बेचने के आरोप में बुधवार रात पकड़ी और गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा मंडल कारा भेज दिया। इस बीच पुलिस ने उसकी पिटाई की है, जिस वजह से उसकी तबीयत ख़राब हो गई। मंडल कारा में शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के क्रम मौत हो गई।

मृतक की मां ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के आंख के आंसू थम नहीं रहा है और वो चीख-चीख कर पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि गुरुवार को 12 लीटर शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया गया था। इसमें एक की मौत की सूचना आ रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया और अग्रतर कार्रवाई कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

थाना में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसे थाना लाने से न्यायिक हिरासत में भेजने तक की सभी वीडियो उपलब्ध है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आएगा ही। मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उन्हें जैसे ही अस्पताल से बीमार होने की सूचना मिली, वह परिजनों को बताया भी है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि वह नशे का सेवन भी करता था।

सहरसा जेल प्रशासन कानूनी प्रक्रिया मे जुटी है। मंडल कारा के सहायक अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि शुक्रवार को अचानक तबियत ख़राब हुई, जिसके बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के क्रम में मौत हुई है। फिलहाल, कागजी प्रक्रिया करने के बाद मेडिकल बोर्ड के तहत पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आएगा।



Source link

2432510cookie-checkBihar News Undertrial Prisoner Of Mandal Jail Undergoing Treatment In Prisoner Ward Of Saharsa Died – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

UP: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी… युवक ने होटल में की दरिंदगी; विरोध पर किया ये घिनौना काम     |     16 Year Old Rape Victim Girl Gets Permission For Abortion – Damoh News     |     Rajasthan: Truck-jeep Collision Kills Bride And Groom Along With 5 Others, Joy Turns To Tragedy In Seconds – Amar Ujala Hindi News Live     |     Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 8 अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?     |     AUS vs SA: WTC Final के दौरान कैसा रहेगा लॉर्ड्स की पिच का मिजाज, जानें यहां     |     पहले ही हफ्ते 100 करोड़ी क्लब में मारी एंट्री, फिर भी हाउसफुल-5 पर लटक रही फ्लॉप की तलवार, क्या काम नहीं आएगा नया पैंतरा?     |     दुनिया के टॉप 50 ब्रेकफास्ट की लिस्ट में भारत के ये 3 नाश्ते शामिल, शौक से खाते हैं देसी विदेशी लोग     |     डिफेंस सेक्टर में अनिल अंबानी मचाएंगे तहलका, सालाना बनाएंगे 200,000 तोप के गोले, इस जर्मन कंपनी से मिलाया हाथ     |     India has the right to protect its citizens: EU | India News     |     Bihar News: Villagers’ Anger Erupted Against Encroachment On The Main Road – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088