Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Married Man Murdered In Love Affair, Police Started Investigation - Amar Ujala Hindi News Live India Pak Tension: सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें... भारत हर हाल में विजयी रहेगा Uttarkashi News Tourists Are Going To Gomukh By Crossing Bhagirathi Using A Rope - Amar Ujala Hindi News Live Indian Army-india Pakistan War News - Amar Ujala Hindi News Live Barmer: Pakistani Refugees Celebrated The Success Of Operation Sindoor By Distributing Jaggery - Amar Ujala Hindi News Live - Barmer:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाक विस्थापितों ने गुड़ बांटकर मनाई खुशिय... भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने की परीक्षाएं स्थगित, प्रशासन जल्द जारी करेगा नई तारीखें Himachal: सीमा पर तनाव के बीच तकनीकी विश्वविद्यालय ने स्थगित की प्रवेश परीक्षा, एचपीयू शिमला जारी रखेगा विराट कोहली बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज, सिर्फ इतने रनों की दरकार पाकिस्तान की कूटनीति को बेनकाब करती है जॉन अब्राहम की ये फिल्म, OTT पर हुई रिलीज, जानें कहां देखें तेजी से खत्म हो रहा है पाकिस्तान का खजाना, कुछ दिन और चला युद्ध तो खाने के पड़ जाएंगे लाले

चीन से छुट्टी और भारत से प्यार.. जापान की इस धांसू पॉलिसी से झूमेगा हमारा बाजार


चीन, भारत और जापान

Photo:FILE चीन, भारत और जापान

कोविड-19 महामारी के बाद जापानी कंपनियां भारत को अपने एक बेस के रूप में देख रही हैं। क्योंकि वे चीन पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी मैन्यूफैक्चरिंग और सप्लाई चेन में विविधता लाने के लिए ‘चीन प्लस वन’ पॉलिसी अपना रही हैं। वित्तीय परामर्श कंपनी डेलॉयट के विशेषज्ञों ने यह कहा है। इस पॉलिसी में वैकल्पिक देशों में उत्पादन सुविधाएं स्थापित करना शामिल है, जिसमें भारत एक महत्वपूर्ण लाभार्थी के रूप में उभर रहा है। डेलॉयट जापान के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) केनिची किमुरा ने कहा, “कोविड के बाद, जापानी कंपनियां ‘चीन-प्लस’ सप्लाई चेन रणनीतियों की सक्रियता से खोज कर रही हैं, जिसमें भारत एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

भारत आने से होंगे कई फायदे

चीन प्लस वन पॉलिसी के तहत जहां कुछ कंपनियां जापान लौट गईं, वहीं अन्य भारत को न केवल एक मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर के रूप में देख रही हैं, बल्कि इसे पश्चिम एशिया और अफ्रीका जैसे हाई ग्रोथ वाले बाजारों के प्रवेश द्वार के रूप में भी देख रही हैं।” यद्यपि भारत के घरेलू बाजार का विशाल आकार एक प्रमुख आकर्षण है, वहीं भारत को और भी अधिक आकर्षक बनाने वाली बात यह है कि इन क्षेत्रों में इसका सुस्थापित व्यापार और प्रतिभा नेटवर्क है। किमुरा ने कहा, “जहां जापानी व्यवसायों को अब भी इस क्षमता का पूरी तरह से दोहन करना बाकी है, हम भारत को न केवल एक बाजार के रूप में देखते हैं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सप्लाई चेन सेंटर के रूप में देखते हैं जो क्षेत्रीय और वैश्विक सफलता को आगे बढ़ा सकता है।”

जापान सरकार कर रही मदद

जापान सरकार ने कंपनियों को घरेलू स्तर पर या दक्षिण-पूर्व एशिया में उत्पादन स्थानांतरित करने के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित करके इस बदलाव का सक्रिय रूप से समर्थन किया है। जापानी कंपनियां भारत के बड़े घरेलू बाजार और प्रतिस्पर्धी श्रम लागत का लाभ उठाने के लिए रणनीतिक साझेदारी बना रही हैं और भारत में परिचालन का विस्तार कर रही हैं। डेलॉयट दक्षिण एशिया के सीईओ रोमल शेट्टी ने कहा कि ‘चीन प्लस वन’ रणनीति ने जापानी कंपनियों को भारत में संभावनाएं तलाशने और निवेश करने के लिए प्रेरित किया है, जिसका उद्देश्य अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाना और देश की आर्थिक क्षमता का लाभ उठाना है।

Latest Business News





Source link

2434330cookie-checkचीन से छुट्टी और भारत से प्यार.. जापान की इस धांसू पॉलिसी से झूमेगा हमारा बाजार
Artical

Comments are closed.

Bihar News Married Man Murdered In Love Affair, Police Started Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     India Pak Tension: सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें… भारत हर हाल में विजयी रहेगा     |     Uttarkashi News Tourists Are Going To Gomukh By Crossing Bhagirathi Using A Rope – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indian Army-india Pakistan War News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barmer: Pakistani Refugees Celebrated The Success Of Operation Sindoor By Distributing Jaggery – Amar Ujala Hindi News Live – Barmer:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाक विस्थापितों ने गुड़ बांटकर मनाई खुशियां, कहा     |     भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने की परीक्षाएं स्थगित, प्रशासन जल्द जारी करेगा नई तारीखें     |     Himachal: सीमा पर तनाव के बीच तकनीकी विश्वविद्यालय ने स्थगित की प्रवेश परीक्षा, एचपीयू शिमला जारी रखेगा     |     विराट कोहली बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज, सिर्फ इतने रनों की दरकार     |     पाकिस्तान की कूटनीति को बेनकाब करती है जॉन अब्राहम की ये फिल्म, OTT पर हुई रिलीज, जानें कहां देखें     |     तेजी से खत्म हो रहा है पाकिस्तान का खजाना, कुछ दिन और चला युद्ध तो खाने के पड़ जाएंगे लाले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088