Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Bengal first' as focus, Didi calls for language movement | India News Bihar: Demand To End Special Intensive Review Was Raised In The Public Hearing Held In Patna - Amar Ujala Hindi News Live Hathras: दवा विक्रेता व उसके साथियों पर नर्स ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो-फोटो खींचे, मुकदमा दर्ज High-speed Bike Collided With Tractor Bogie Youth Died Accident Video Viral - Amar Ujala Hindi News Live Karan Dev Murder Case Wife Had Started Thinking About Killing Her Husband Since Last Six Months - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: A 13 Feet Long Injured Python Was Found In A Field In Budhni, Villagers Panicked...video - Madhya Pradesh News बांग्लादेश से आए विस्थापितों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मिलेगा जमीन का मालिकाना हक शहर के बीचों-बीच उदयपुर स्थित एक होटल में कोबरा सांपों का झुंड मिलने से मचा हड़कंप Weather Rain Update More Than 400 Roads Closed In Jammu-kashmir, Himachal And Uttarakhand - Amar Ujala Hindi News Live 'कोई पृथ्वी शॉ को ये फोटो दिखाओ', IND-ENG सीरीज के बीच केविन पीटरसन ने किया ऐसा ट्वीट

चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित के निशाने पर शाहिद अफरीदी का कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय!


रोहित शर्मा और शाहिद अफरीदी

Image Source : GETTY
रोहित शर्मा और शाहिद अफरीदी

Rohit Sharma Champions Trophy: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिनके नाम तीन दोहरे शतक दर्ज हैं। वह एक बार क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। उनके पुल शॉट का क्रिकेट की दुनिया में कोई सानी नहीं है। अभी इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर वह अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पा चुके हैं और लय में लौट आए हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनके बल्ले से रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। 

निशाने पर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अभी तक अपने वनडे करियर के 268 मैचों में 338 छक्के लगाए हैं। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वह 14 छक्के और लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर बन जाएंगे और शाहिद अफरीदी (351 छक्के) को पीछे कर देंगे। इस समय रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं और अफरीदी पहले नंबर पर। 331 छक्के के साथ क्रिस गेल तीसरे नंबर पायदान पर हैं। 

ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले भारतीय

चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा 12 छक्के भी जड़ते ही वनडे क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्लेयर बनेंगे। उनसे पहले कोई भी भारतीय वनडे क्रिकेट में 350 छक्के नहीं जड़ पाया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद भारतीय टीम अगर फाइनल में पहुंचती है, तो वह कुल पांच मुकाबले खेल लेगी। ऐसे में रोहित आसानी से शाहिद अफरीदी को पीछे कर सकते हैं। 

ODI में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट: 

  1. शाहिद अफरीदी- 351 
  2. रोहित शर्मा- 338 
  3. क्रिस गेल- 331 
  4. सनथ जयसूर्या-270 
  5. महेंद्र सिंह धोनी-229 

भारतीय टीम के साथ जीत चुके हैं चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भी हिस्सा लिया था। वह अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के 10 मैचं में कुल 481 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस टीम को कभी नहीं हरा सकी है टीम इंडिया, 25 साल बाद फिर होगी भिड़ंत

Ranji Trophy Semifinal: इन 4 टीमों में होगी जंग! जानें स्क्वाड, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Latest Cricket News





Source link

2434670cookie-checkचैंपियंस ट्रॉफी में रोहित के निशाने पर शाहिद अफरीदी का कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय!
Artical

Comments are closed.

‘Bengal first’ as focus, Didi calls for language movement | India News     |     Bihar: Demand To End Special Intensive Review Was Raised In The Public Hearing Held In Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras: दवा विक्रेता व उसके साथियों पर नर्स ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो-फोटो खींचे, मुकदमा दर्ज     |     High-speed Bike Collided With Tractor Bogie Youth Died Accident Video Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     Karan Dev Murder Case Wife Had Started Thinking About Killing Her Husband Since Last Six Months – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: A 13 Feet Long Injured Python Was Found In A Field In Budhni, Villagers Panicked…video – Madhya Pradesh News     |     बांग्लादेश से आए विस्थापितों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मिलेगा जमीन का मालिकाना हक     |     शहर के बीचों-बीच उदयपुर स्थित एक होटल में कोबरा सांपों का झुंड मिलने से मचा हड़कंप     |     Weather Rain Update More Than 400 Roads Closed In Jammu-kashmir, Himachal And Uttarakhand – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘कोई पृथ्वी शॉ को ये फोटो दिखाओ’, IND-ENG सीरीज के बीच केविन पीटरसन ने किया ऐसा ट्वीट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088