Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Flood In Begusarai Bihar crisis Of Everyday Things - Amar Ujala Hindi News Live Up News 10 Years Ago Accused Had Relations With Teenager Mother Now Cousin Harassment Teenager And Then Killed - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand News Big Relief To Teachers Government Will Return The Money Recovered - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: Two Road Accidents In One Night, Two Dead After Car And Unknown Vehicle Hit - Amar Ujala Hindi News Live Dausa Road Accident Updates, More Than 250 People Died In One Year On This Highway Syas Mp - Amar Ujala Hindi News Live - Dausa Accident:जानिए दौसा हाईवे का नाम क्यों पड़ा 'किलर रोड': सांसद बोले Himachal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेंगी हिमाचल की तनुजा कंवर सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की पहलवान सुशील कुमार की जमानत, एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करने के लिए कहा सलवार-सूट पहनकर बर्थडे मनाने निकलीं सारा अली खान, गले में दिखी चीज पर टिकी निगाहें, लोग करने लगे वाहवाही Visa Releases Money Travels 2025 Remittances Report for Asia Pacific ATMA Receives International Honour for Tyre Safety Awareness

Tax Evasion Of More Than 100 Crores Found At Perfume Trader’s Place In Kannauj – Amar Ujala Hindi News Live


Tax evasion of more than 100 crores found at perfume trader's place in Kannauj

स्वरूप नगर स्थित एसएनके पान मसाला ग्रुप के मालिक के आवास छापा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एसएनके ब्रांड का पान मसाला बनाने वाले समूह के चार प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की जांच लगातार पांचवें दिन रविवार को भी जारी रही। अब तक की जांच में अरबों रुपये की कर चोरी के दस्तावेज अफसरों के हाथ लगे हैं। दूसरी ओर, समूह से जुड़े कन्नौज के इत्र कारोबारी पंडित चंद्रवली एंड संस के यहां से 100 से 150 करोड़ की कर चोरी पकड़ने का दावा किया गया है।

Trending Videos

बोगस फर्मों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी) के जरिये अरबों रुपये का लेन-देन पहले ही अफसर पकड़ चुके हैं। इसमें समूह और इसके सप्लायर शामिल हैं। अब तक 500 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज अफसरों को मिल चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि कानपुर शहर में अब तक की सबसे बड़ी कर चोरी पकड़ी गई है। विभाग के अफसरों ने आगे की कार्रवाई के तहत समूह के संचालकों और निदेशकों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि कन्नौज के इत्र कारोबारी पंडित चंद्रवली एंड संस के ठिकानों पर कार्रवाई खत्म कर दी गई है। 100-150 करोड़ के बीच कर चोरी पकड़ी गई है। दोनों समूहों में गहरा गठजोड़ मिला है। कारोबार का बड़ा हिस्सा नकद में होता था और इस कमाई को रियल इस्टेट के कारोबार में लगाया जा रहा था।

आयकर विभाग के अफसरों ने एसएनके पान मसाला समूह व सप्लायरों पर बुधवार को देशव्यापी छापा मारा था। दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, गोवा, दमन और दीव के साथ प्रदेश के कानपुर, बरेली, झांसी, ललितपुर और कन्नौज स्थित इत्र कारोबारी पंडित चंद्रवली एंड संस के साथ ही तंबाकू, सुपाड़ी कारोबारी और ट्रांसपोर्टरों की जांच शुरू की गई थी।

सूत्रों ने बताया कि पान मसाला समूह और इत्र कारोबारी के प्रतिष्ठानों में मिलाकर 35 करोड़ के गहने और नकदी मिल चुकी है। अब कानपुर में एसएनके समूह के मालिकों नवीन कुरेले व प्रवीण कुरेले के स्वरूपनगर स्थित आवास के अलावा पनकी स्थित तीन फैक्टरियों में ही कार्रवाई चल रही है। अन्य 51 जगहों से टीमें लौट गई हैं। सूत्रों ने बताया कि समूह के संचालकों से बरामद संपत्तियों की जांच बेनामी प्रकोष्ठ से भी कराई जा सकती है। बड़े पैमाने पर काली कमाई के जरिये देश के अलग-अलग हिस्सों में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की गई है।



Source link

2439440cookie-checkTax Evasion Of More Than 100 Crores Found At Perfume Trader’s Place In Kannauj – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Flood In Begusarai Bihar crisis Of Everyday Things – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up News 10 Years Ago Accused Had Relations With Teenager Mother Now Cousin Harassment Teenager And Then Killed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News Big Relief To Teachers Government Will Return The Money Recovered – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Two Road Accidents In One Night, Two Dead After Car And Unknown Vehicle Hit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dausa Road Accident Updates, More Than 250 People Died In One Year On This Highway Syas Mp – Amar Ujala Hindi News Live – Dausa Accident:जानिए दौसा हाईवे का नाम क्यों पड़ा ‘किलर रोड’: सांसद बोले     |     Himachal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेंगी हिमाचल की तनुजा कंवर     |     सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की पहलवान सुशील कुमार की जमानत, एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करने के लिए कहा     |     सलवार-सूट पहनकर बर्थडे मनाने निकलीं सारा अली खान, गले में दिखी चीज पर टिकी निगाहें, लोग करने लगे वाहवाही     |     Visa Releases Money Travels 2025 Remittances Report for Asia Pacific     |     ATMA Receives International Honour for Tyre Safety Awareness     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088