Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Pilot Saved Indigo Plane From Crashing Airport Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Hathras News: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के कोर्ट में दर्ज हुए बयान, मेडिकल रिपोर्ट का है इंतजार Haridwar Ardh Kumbh 2027 Chief Secretary' Order Nominate Nodal Officers Within Seven Days - Amar Ujala Hindi News Live ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, NCL ने निकाली 200 पदों पर भर्ती, 10 मई तक भरें फॉर्म, इतनी लगेगी फीस, जानें डिटेल  Mp News: Many Influential People Are Surrounded In Funding Saurabh Sharma Accused Will Increase - Amar Ujala Hindi News Live Bjp Women Workers Slapped The Statue Of Mla Indira Meena - Karauli News PDP hits back at NC over Article 370, cites ‘deals with BJP’ | India News पहले OUT फिर NOT OUT! हेनरिक क्लासेन ने किया ब्लंडर, क्रिकेट में कभी कभार ही दिखती है ऐसी भयंकर गलती बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस, जिसने तलाक के बाद पति को दी थी लाखों की एलिमनी, मोल खरीद ली थी बेटी की आजादी सोना हुआ फिर महंगा, कीमत फ्रेश नई ऊंचाई पर, चांदी ₹1400 सस्ती, जानें आज का भाव

Champions Trophy 2025: 2 दिन पहले ही हो गई Playing 11 की घोषणा, धाकड़ खिलाड़ी को मिला मौका


Champions Trophy 2025

Image Source : GETTY
जो रूट

ENG vs AUS, ICC Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। पहले 2 दिन ग्रुप ए के मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का आमना सामना हुआ। वहीं, दूसरे मैच में ग्रुप ए की टीम भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत हुई। अब 21 फरवरी से ग्रुप-बी के मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप-बी का पहला मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच होगा जबकि अगले दिन यानी 22 फरवरी को वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर में जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

दरअसल, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच की प्लेइंग इलेवन का खुलासा कर दिया है। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में फिल साल्ट, बेन डकेट जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को मौका दिया है। जेमी स्मिथ की टीम में वापसी हुई है, वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे और विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। जोफ्रा आर्चर को साथी तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से और मार्क वुड के साथ चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए टीम में आदिल रशीद को भी जगह मिली है। रशीद को पार्ट टाइम स्पिनर जो रूट और लियाम लिविंगस्टोन का साथ मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन जारी नहीं की है। कल या 22 फरवरी के दिन मैच से कुछ देर पहले ऑस्ट्रेलिया के 11 खिलाड़ियों के नाम सामने आने की उम्मीद है। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड। 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के ग्रुप स्टेज मैच

  • 22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 01 मार्च: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है:

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा।

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: टीम इंडिया ने ये कैसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया? बांग्लादेश ने ध्वस्त किया 19 साल पुराना कीर्तिमान

IND vs BAN: विराट कोहली का कीर्तिमान ध्वस्त, कप्तान रोहित शर्मा ने छोड़ दिया सबको पीछे

Latest Cricket News





Source link

2461520cookie-checkChampions Trophy 2025: 2 दिन पहले ही हो गई Playing 11 की घोषणा, धाकड़ खिलाड़ी को मिला मौका
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Pilot Saved Indigo Plane From Crashing Airport Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras News: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के कोर्ट में दर्ज हुए बयान, मेडिकल रिपोर्ट का है इंतजार     |     Haridwar Ardh Kumbh 2027 Chief Secretary’ Order Nominate Nodal Officers Within Seven Days – Amar Ujala Hindi News Live     |     ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, NCL ने निकाली 200 पदों पर भर्ती, 10 मई तक भरें फॉर्म, इतनी लगेगी फीस, जानें डिटेल      |     Mp News: Many Influential People Are Surrounded In Funding Saurabh Sharma Accused Will Increase – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp Women Workers Slapped The Statue Of Mla Indira Meena – Karauli News     |     PDP hits back at NC over Article 370, cites ‘deals with BJP’ | India News     |     पहले OUT फिर NOT OUT! हेनरिक क्लासेन ने किया ब्लंडर, क्रिकेट में कभी कभार ही दिखती है ऐसी भयंकर गलती     |     बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस, जिसने तलाक के बाद पति को दी थी लाखों की एलिमनी, मोल खरीद ली थी बेटी की आजादी     |     सोना हुआ फिर महंगा, कीमत फ्रेश नई ऊंचाई पर, चांदी ₹1400 सस्ती, जानें आज का भाव     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088