Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
J&K: Soldier killed in Uri as Army foils LoC infiltration bid; Chinar Corps expressed 'deepest condolences' | India News Bihar Cabinet: Green Signal To The Construction Of Six New Airports, Gayaji Airport Will Also Be Expanded - Amar Ujala Hindi News Live Up Dgp Said: Police Should Be On High Alert On Independence Day And Janmashtami, Get The Processions And March - Amar Ujala Hindi News Live - Up :डीजीपी का आदेश Uniform Civil Code: 26 जनवरी तक मिलेगी विवाह पंजीकरण शुल्क में छूट, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना RBI की बड़ी कार्रवाई: इन 16 फाइनेंस कंपनियों पर गिरी गाज, लाइसेंस रद्द होने के बाद कारोबार बंद  B.tech Pass Accused Of Cheating Of Rs 6.03 Crore Arrested From Greater Noida - Delhi News Mp News: Mp Board 2026 Exam Schedule Announced,12th Exams From 7 February, 10th Exams From 11 February - Amar Ujala Hindi News Live Jodhpur To Host State-level Independence Day Celebrations With India’s First Operation Sindhur Drone Show - Amar Ujala Hindi News Live Haryana Crime: बंद मकान में मिला युवक का शव, पिता ने दो दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप Himachal News: चताड़ा गांव के अरुण कुमार अरुणाचल प्रदेश में बलिदान, व्यायाम करते समय अचानक हृदयघात से मौत

Bakswaha Is The Residence Of 309 Out Of 735 Vultures In The Chhatarpur District – Chhatarpur News


Bakswaha is the residence of 309 out of 735 vultures in the Chhatarpur district

जिले के 735 गिद्धों में से 309 का निवास बकस्वाहा..

विस्तार


मध्य प्रदेश वन विभाग और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) मप्र भोपाल के निर्देशन में 2024-25 के गिद्ध गणना अभियान के तहत छतरपुर जिले में तीन दिनों तक गिद्धों की गणना की गई। जिले के छह वन परिक्षेत्रों में कुल 735 गिद्धों की पहचान हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 अधिक हैं। विशेष रूप से बकस्वाहा वन क्षेत्र में सबसे अधिक 309 गिद्ध और 109 घोंसले पाए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि यह क्षेत्र गिद्धों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।

Trending Videos

प्रजातियों की विविधता और संरक्षण के प्रयास

गणना के दौरान भारतीय गिद्ध, राज गिद्ध और इजिप्शियन गिद्ध जैसी विभिन्न प्रजातियाँ पाई गईं। बकस्वाहा में सबसे अधिक प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की गई। वनमंडलाधिकारी सर्वेश सोनवानी ने बताया कि गिद्ध मृत प्राणियों को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं और संक्रामक रोगों को फैलने से रोकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बकस्वाहा का घना जंगल, उपयुक्त जलवायु और पर्याप्त भोजन गिद्धों के लिए आदर्श आवास है। इस बार निवार और चंदनपुरा जैसे नए इलाकों में भी गिद्धों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिन्हें सुरक्षित रखने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे।

संख्या में निरंतर वृद्धि, पर्यावरण के लिए शुभ संकेत

पिछले वर्षों की तुलना में गिद्धों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी गई है। 2019 में छतरपुर जिले में 514 गिद्ध थे, जिनमें से 209 बकस्वाहा में थे। 2024 में यह संख्या 709 हो गई, जिसमें से 299 गिद्ध बकस्वाहा में दर्ज किए गए। 2025 में जिले में कुल 735 गिद्धों की गणना हुई, जिनमें से 309 बकस्वाहा में पाए गए।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संकेत

गिद्धों को पर्यावरण का स्वच्छता प्रहरी माना जाता है, और उनकी संख्या में वृद्धि पर्यावरण के स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी संतुलन का संकेत है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पर गिद्धों की बढ़ती संख्या पर खुशी जताई और इसे राज्य के संरक्षण प्रयासों की सफलता बताया। बकस्वाहा के घने जंगल और सुरक्षित वातावरण ने गिद्धों के लिए एक आदर्श आवास स्थल प्रदान किया है, जो पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।



Source link

2476520cookie-checkBakswaha Is The Residence Of 309 Out Of 735 Vultures In The Chhatarpur District – Chhatarpur News
Artical

Comments are closed.

J&K: Soldier killed in Uri as Army foils LoC infiltration bid; Chinar Corps expressed ‘deepest condolences’ | India News     |     Bihar Cabinet: Green Signal To The Construction Of Six New Airports, Gayaji Airport Will Also Be Expanded – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Dgp Said: Police Should Be On High Alert On Independence Day And Janmashtami, Get The Processions And March – Amar Ujala Hindi News Live – Up :डीजीपी का आदेश     |     Uniform Civil Code: 26 जनवरी तक मिलेगी विवाह पंजीकरण शुल्क में छूट, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना     |     RBI की बड़ी कार्रवाई: इन 16 फाइनेंस कंपनियों पर गिरी गाज, लाइसेंस रद्द होने के बाद कारोबार बंद      |     B.tech Pass Accused Of Cheating Of Rs 6.03 Crore Arrested From Greater Noida – Delhi News     |     Mp News: Mp Board 2026 Exam Schedule Announced,12th Exams From 7 February, 10th Exams From 11 February – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jodhpur To Host State-level Independence Day Celebrations With India’s First Operation Sindhur Drone Show – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Crime: बंद मकान में मिला युवक का शव, पिता ने दो दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप     |     Himachal News: चताड़ा गांव के अरुण कुमार अरुणाचल प्रदेश में बलिदान, व्यायाम करते समय अचानक हृदयघात से मौत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088