Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
राम दरबार की मूर्ति बनाने से पहले मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे क्यों करते थे 540 बार परिक्रमा? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे Rajveer Ahuja Unveils a Bold New Chapter in Digital Storytelling with Mona Ki Manohar Kahaniyaan Shahnawaz Hussain Says Pm Modi Had Announced To Teach Lesson To Pakistan From Bihar Fulfilled It Congress - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:शाहनवाज हुसैन बोले Kanpur: विधायक के नंदोई के घर से 90 लाख की चोरी के चार आरोपी औरैया से गिरफ्तार Uttarakhand News Dependents Of Martyred Soldier Will Get 50 Lakh Rupees - Amar Ujala Hindi News Live Attackers Entered House And Shot Couple In Swaroop Nagar Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Family Created A Ruckus When The Outsourced Employee Died Due To Electric Shock - Khandwa News Sanchore Police Recovered 47 Liquor Cartons From A Car, Two Smugglers Arrested - Jalore News Bhiwani: खेत में मिला पाकिस्तानी बैलून, हरकत में आया प्रशासन,  फॉरेन्सिक टीम कर रही जांच देवभूमि शर्मसार: बहू की इज्जत पर ससुर ने डाला डाका; डेढ़ साल पहले हुई शादी, पीड़िता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Chittorgarh News Chittorgarh Mla Akya Said In House Locals Do Not Get Employment In Industries – Chittorgarh News – Chittorgarh News:सदन में चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या बोले


Chittorgarh News Chittorgarh MLA Akya said in House Locals do not get employment in industries

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा में आय व्यय अनुमान वर्ष 2025-26 पर वाद विवाद पर बोलते हुए बजट को ऐतिहासिक बताया। साथ ही उन्होंने चित्तौड़गढ़ जिले के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का विषय उठाया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, विधायक आक्या ने विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो ऐतिहासिक विकास हुआ है, उसी अनुरूप सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार ने भी अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राजस्थान में विकास को गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-18 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अनेक विकास के कार्य हुए थे। लेकिन उसके बाद की सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्य ठप सा हो गया था।

विधायक आक्या ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में अनेक सीमेंट फैक्ट्री व हिन्दुंस्तान जिंक जैसा उद्योग है। लेकिन उनके द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जाता है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री से अनुरोध किया कि प्राइवेट इंडस्ट्रीज में स्थानीय युवाओ को 50 फीसदी रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी नियम बनाए जाए। विधायक आक्या ने यह भी कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोशाला खोल कर मनरेगा को उससे जोड़ा जाए। इससे प्रतिमाह गोशाला को बजट आवंटित किया जाए। इससे गोवंश का पर्याप्त रख रखाव किया जा सके। विधायक आक्या ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में अफीम की अच्छी पैदावार होती है। हमारे किसान अफीम की पेदावार मे अपना खुन पसीना बहा देतेे है तथा ईमानदारी से अफीम सरकार को दे देते है। सरकार को अफीम के साथ डोडे चूरे को भी खरीद कर किसान को राहत प्रदान करनी चाहिए।

रिवर फ्रंट सहित कई मांग रखी

विधायक ने बजट में चित्तौड़गढ़ विधानसभा को पर्याप्त महत्व देने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में रिवर फ्रंट, ब्यावर से गंठेड़ी के मध्य वागन नदी पर पुलिया, धनेत से चित्तौड़गढ़ के मध्य बेड़च नदी पर पुलिया, चित्तौड़ दुर्ग के पूर्वी द्वार को खोलने, चित्तौड़गढ़ की विभिन्न रोड निर्माण के लिए पर्याप्त बजट आवंटित करने, विधानसभा के अनेक सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर रिक्त पद भरने सहित अनेक मांग सरकार के समक्ष रखी।



Source link

2483160cookie-checkChittorgarh News Chittorgarh Mla Akya Said In House Locals Do Not Get Employment In Industries – Chittorgarh News – Chittorgarh News:सदन में चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या बोले
Artical

Comments are closed.

राम दरबार की मूर्ति बनाने से पहले मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे क्यों करते थे 540 बार परिक्रमा? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे     |     Rajveer Ahuja Unveils a Bold New Chapter in Digital Storytelling with Mona Ki Manohar Kahaniyaan     |     Shahnawaz Hussain Says Pm Modi Had Announced To Teach Lesson To Pakistan From Bihar Fulfilled It Congress – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:शाहनवाज हुसैन बोले     |     Kanpur: विधायक के नंदोई के घर से 90 लाख की चोरी के चार आरोपी औरैया से गिरफ्तार     |     Uttarakhand News Dependents Of Martyred Soldier Will Get 50 Lakh Rupees – Amar Ujala Hindi News Live     |     Attackers Entered House And Shot Couple In Swaroop Nagar Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Family Created A Ruckus When The Outsourced Employee Died Due To Electric Shock – Khandwa News     |     Sanchore Police Recovered 47 Liquor Cartons From A Car, Two Smugglers Arrested – Jalore News     |     Bhiwani: खेत में मिला पाकिस्तानी बैलून, हरकत में आया प्रशासन,  फॉरेन्सिक टीम कर रही जांच     |     देवभूमि शर्मसार: बहू की इज्जत पर ससुर ने डाला डाका; डेढ़ साल पहले हुई शादी, पीड़िता ने किए चौंकाने वाले खुलासे     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088