Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में रचिन रवींद्र ने शतक ठोक रचा बड़ा कीर्तिमान, कुछ दिन पहले हुए थे लहूलुहान


Champions Trophy

Image Source : GETTY
रचिन रवींद्र

ICC Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत से अपने अभियान का आगाज किया था। 19 फरवरी को कराची में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने मेजबान पाकिस्तान को 60 रनों से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र नहीं खेल पाए थे। रचिन ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज से कुछ दिन पहले ही गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे।

पाकिस्तान की धरती पर खेली गई ट्राई नेशन वनडे सीरीज के पहले मैच में 8 फरवरी को रचिन रवींद्र फील्डिंग के दौरान कैच लेने की कोशिश में घायल हो गए थे। उनके सिर पर गेंद लगी थी और काफी खून बह गया था। इसके बाद वह पूरी ट्राई नेशन सीरीज में नहीं खेल सके थे और फिर पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच से भी बाहर हो गए थे। अब चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार वापसी करते हुए रचिन रवींद्र ने शानदार शतक ठोक दिया है। रचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार सेंचुरी जड़ी।

केन विलियमसन का कीर्तिमान ध्वस्त

रचिन ने 95 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला शतक ठोका जो उनके वनडे करियर का चौथा शतक है। रचिन ने इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए साल 2023 में भारतीय सरजमीं पर शानदार शतक लगाने का कारनामा किया था। 25 साल के रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ने के साथ ही बड़ा कारनामा कर दिया है। वह चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केन विलियमसन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। केन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में 26 साल 298 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। अब रचिन ने महज 25 साल और 98 दिन की उम्र में शतक लगाने का कमाल कर दिया है। 

चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के सबसे युवा बल्लेबाज

  • 25 साल 98 दिन – रचिन रविंद्र बनाम बांग्लादेश, 2025
  • 26 साल 298 दिन – केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2017
  • 30 साल 124 दिन – क्रिस केर्न्स बनाम भारत, 2000
  • 32 साल 89 दिन – विल यंग बनाम पाकिस्तान, 2025
  • 32 साल 323 दिन – टॉम लैथम बनाम पाकिस्तान, 2025

 

Latest Cricket News





Source link

2483890cookie-checkचैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में रचिन रवींद्र ने शतक ठोक रचा बड़ा कीर्तिमान, कुछ दिन पहले हुए थे लहूलुहान
Artical

Comments are closed.

Garena Free Fire MAX के नए Redeem Codes, आज फ्री में पाएं Gloo Wall समेत कई धांसू आइटम     |     सरकार ने चीन समेत अन्य पड़ोसी देशों से FDI मंजूरी को किया तेज, जानें पूरी डिटेल्स     |     आईपीएस या आईएफएस बनने पर मिलती है इतनी SALARY, गाड़ी-बंगले के अलावा दी जाती है ये भी खास सुविधाएं     |     TVS Motor Company’s May 2025 Sales Registers 17% Growth     |     RSS leader booked over alleged inflammatory speech in Dakshina Kannada | India News     |     Bpsc 71st Cce 2025: Application Process Begins Today For 1250 Civil Service Posts – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lucknow News: बिजली की आवाजाही से लोग हलकान, दो घंटे में तीन बार उपकेंद्र का घेराव-सड़क जाम; पुलिस से भी भिड़े     |     Leopard’s Body Found In Suspicious Circumstances – Madhya Pradesh News     |     Sirohi News: Two Accused Arrested In Case Of Assault And Robbery, Video Was Posted On Social Media – Rajasthan News     |     Murder: Wife Killed By Beating With A Stick, Sensational Incident In Kotkhai, Accused Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088