Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
रिश्ते में होती है बार-बार लड़ाई? जानिए 5-5-5 रूल, आज से करें फॉलो ‘Take-off aborted at Kochi’: Technical glitch hits Delhi-bound Air India flight; passengers offloaded | India News Bihar News: Villagers Beat Up A Miscreant Who Threatened With A Pistol On Asking For Money For Cigarettes - Amar Ujala Hindi News Live UP: 'सपनों के सौदागर गुमराह करने के लिए चुनाव आयोग पर कर रहे हमला...', स्वतंत्र देव ने अखिलेश पर साधा निशाना Uttarakhand Weataher: चमोली, देहरादून सहित कई जिलों में बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी, 24 घंटे के लिए अलर्ट Delhi News: मेट्रो में पतंगबाजी से होने वाली बाधाओं में आई कमी Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल की शाही सवारी आज, सेल्फी पर रहेगा बैन, जानें क्या रहेगा शेड्यूल Budget Announcements For Employees: Implementation Delays Raise Concerns - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan:कर्मचारी भी बोले राजस्थान में अफसर हावी, कहा Flood Alert In Delhi Water In Yamuna River Rain In Mountain Flood In Yamuna River - Amar Ujala Hindi News Live कगिसो रबाडा के पास इरफान पठान को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत

Bihar News: Video Of Bjp Leaders Talking About Lalu Yadav And Tejashwi Yadav Goes Viral, Rjd, Jp Nadda – Amar Ujala Hindi News Live – Bjp Party:जेपी नड्डा से मुलाकात के पहले भाजपा नेताओं ने यह क्या किया; राजद बोला


Bihar News: Video of BJP leaders talking about Lalu Yadav and Tejashwi Yadav goes viral, RJD, JP Nadda

भाजपा के वरीय नेताओं के बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी कोटे से बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक वीडियो वायरल है। यह वीडियो भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान जुटे भाजपा नेताओं की बातचीत का है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सम्राट चौधरी बता रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ बोलने से हमें (भाजपा को) फायदा होता है, लेकिन तेजस्वी यादव के खिलाफ कुछ बोला जाए तो नुकसान। गिरिराज इसपर बात समझ जाने का इशारा करते हुए हाथ जोड़ते हैं। अब राजद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार भाजपा के पास चाल-चरित्र-चेहरा या विकास का रोडमैप नहीं है। उसे तेजस्वी यादव की ताकत का अंदाजा लग गया है।

Trending Videos

पड़ताल करने पर पता चला कि यह वीडियो भागलपुर सर्किट हाउस का है। पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सारे दिग्गज नेता इकट्ठा हुए थे। इनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधर, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत पार्टी के कई वरीय नेता थे। पीएम के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं के भाषण में किन किन मुद्दों पर चर्चा करनी है इस पर बातचीत हो रही है। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब इस पर सियासत गरमा गई है। 

राजद ने पूछा- बिहार भाजपा की यह कैसी हालत है?

इधर, इस वीडियो को शेयर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के बाद केंद्र और राज्य के मंत्रीगण वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मंत्रणा बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं अन्य नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ बोलने से मना कर रहे है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव जी पर बोलने से हमसब को नुक़सान होता है और लालू यादव जी पर बोलने से फ़ायदा होता है। बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह युवा जननेता तेजस्वी के ख़िलाफ़ बोलने पर माफ़ी मांगते नज़र आ रहे है। राजद ने लिखा कि सोचिए बिहार भाजपा की ये कैसी हालत है? इनके पास ना कोई चेहरा है, चरित्र है, ना चाल है ना कोई विकास का रोडमैप। यह बस सत्ता का पिछलग्गू बन प्रदेश लूटने में मस्त-व्यस्त है।



Source link

2485850cookie-checkBihar News: Video Of Bjp Leaders Talking About Lalu Yadav And Tejashwi Yadav Goes Viral, Rjd, Jp Nadda – Amar Ujala Hindi News Live – Bjp Party:जेपी नड्डा से मुलाकात के पहले भाजपा नेताओं ने यह क्या किया; राजद बोला
Artical

Comments are closed.

रिश्ते में होती है बार-बार लड़ाई? जानिए 5-5-5 रूल, आज से करें फॉलो     |     ‘Take-off aborted at Kochi’: Technical glitch hits Delhi-bound Air India flight; passengers offloaded | India News     |     Bihar News: Villagers Beat Up A Miscreant Who Threatened With A Pistol On Asking For Money For Cigarettes – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: 'सपनों के सौदागर गुमराह करने के लिए चुनाव आयोग पर कर रहे हमला…', स्वतंत्र देव ने अखिलेश पर साधा निशाना     |     Uttarakhand Weataher: चमोली, देहरादून सहित कई जिलों में बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी, 24 घंटे के लिए अलर्ट     |     Delhi News: मेट्रो में पतंगबाजी से होने वाली बाधाओं में आई कमी     |     Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल की शाही सवारी आज, सेल्फी पर रहेगा बैन, जानें क्या रहेगा शेड्यूल     |     Budget Announcements For Employees: Implementation Delays Raise Concerns – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan:कर्मचारी भी बोले राजस्थान में अफसर हावी, कहा     |     Flood Alert In Delhi Water In Yamuna River Rain In Mountain Flood In Yamuna River – Amar Ujala Hindi News Live     |     कगिसो रबाडा के पास इरफान पठान को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088