Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
BJP: Marshals were signalled to assault MLAs | India News ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी खाली जेब लिए मुंबई पहुंचा एक्टर, कभी होटल में देता था रूम सर्विस, आज है OTT का बेताज बादशाह, सादगी से जीता दिल FICCI Madhya Pradesh welcomes GST reforms, says will strengthen foundation of Viksit Bharat Teacher's Day 2025: टीचर्स डे पर सिर्फ शिक्षकों को ही नहीं, इन लोगों को भी दें शुभकामनाएं Union Minister Piyush Goyal on Trump tariffs ICCR DG Nandini Singla on India's mathematical contributions Bihar News : Bihar Board Announced Sakshamta Exam Will Be Held On September Bseb Patna News - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur Laziness Or Smart Move Of The Police On Akhilesh Dubey  More Than 25 Complaints Fir Only Nine - Amar Ujala Hindi News Live - Up:अखिलेश पर सुस्ती या पुलिस की सधी चाल, 25 से ज्यादा शिकायतें…fir स... Delhi News: बाढ़ में मवेशी निकालने गया व्यक्ति गायब, डूबने की आशंका

मेहंदी में मिला लें ये 1 चीज, सफेद बाल हो जाएंगे नेचुरली काले, नहीं होगा किसी तरह का साइडइफेक्ट


मेहंदी में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं

Image Source : INDIA TV
मेहंदी में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं

समय से पहले बाल सफेद हो जाएं तो लुक खराब हो जाता है। हालांकि आजकल युवाओं के बाल काफी सफेद होने लगे हैं। इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा माना जाता है। सफेद बालों को भी कलर करने के लिए केमिकल वाले कलर मिलते हैं जिनसे और तेजी से बाल सफेद होने लगते हैं। हेयर कलर, डाई लगाने के बाद बाल एकदम सफेद निकलते हैं जो दिखने में काफी खराब लगते हैं। अगर आप भी बालों को काला बनाना चाहते हैं और वो भी किसी नेचुरल तरीके से तो इसके लिए हिना बेस यानि मेहंदी का इस्तेमाल करें। मेहंदी में कई चीजों को मिलाकर बालों को नेचुरली काला बनाया जा सकता है। इससे बालों पर अच्छा कलर आएगा और आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।

बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं

बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में आंवला, शिकाकाई, चाय पत्ती का पानी और कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। मेहंदी लगाने से बाल काफी रूखे हो जाते हैं इससे बचने के लिए लोग दही और नींबू का भी इस्तेमाल मेहंदी में करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मेहंदी में मिलाकर बालों पर  लगाने से बाल काले हो जाएंगे।

मेहंदी में मिला लें ये चीज, काले हो जाएंगे बाल

सबसे पहले ताजा मेहंदी लें और उसे एक लोहे की कड़ाही में डाल दें। अब मेहंदी में गहरा रंग लाने के लिए 2 चम्मच भीगा हुआ कत्था का पेस्ट मिला दें। आप कत्था को भिगोकर पेस्ट बना लें। या फिर किसी पान की दुकान से खरीद लें। अब मेहंदी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिला लें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पानी डालते हुए घोल दें।

बालों पर कितनी देर लगाएं मेहंदी 

मेहंदी और सारी चीजों को रातभर या 2-3 घंटे कड़ाही में भिगोकर रखें। इससे मेहंदी का रंग बालों पर अच्छा आएगा। अब स्पून से मेहंदी को घोलते हुए स्मूद पेस्ट बना लें। मेहंदी को ज्यादा पतला न करें। बालों पर मेहंदी को लगाते वक्त 5 बूंद लौंग का तेल मिला दें और फिर लगा लें। मेहंदी को 2-3 घंटे लगाकर रखें जिससे अच्छा कलर आ जाए। मेहंदी को धूप या पंखे में बैठकर न सुखाएं। अगर फैन के नीचे बैठें तो शावर कैप से बालों को कवर कर लें। 

समय पूरा होने के बाद मेहंदी को नॉर्मल पानी से बालों से निकालते हुए धो लें। इस दिन शैंपू करने से बचें और सूखने के बाद बालों में सरसों का तेल लगा लें। अगले दिन बालों को शैंपू से वॉश कर लें। आपके बालों को नेचुरल रंग मिलेगा। इस तरह मेहंदी का रंग आपके सफेद बालों को काला बना देगा।

Latest Lifestyle News





Source link

2494430cookie-checkमेहंदी में मिला लें ये 1 चीज, सफेद बाल हो जाएंगे नेचुरली काले, नहीं होगा किसी तरह का साइडइफेक्ट
Artical

Comments are closed.

BJP: Marshals were signalled to assault MLAs | India News     |     ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी     |     खाली जेब लिए मुंबई पहुंचा एक्टर, कभी होटल में देता था रूम सर्विस, आज है OTT का बेताज बादशाह, सादगी से जीता दिल     |     FICCI Madhya Pradesh welcomes GST reforms, says will strengthen foundation of Viksit Bharat     |     Teacher’s Day 2025: टीचर्स डे पर सिर्फ शिक्षकों को ही नहीं, इन लोगों को भी दें शुभकामनाएं     |     Union Minister Piyush Goyal on Trump tariffs     |     ICCR DG Nandini Singla on India’s mathematical contributions     |     Bihar News : Bihar Board Announced Sakshamta Exam Will Be Held On September Bseb Patna News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur Laziness Or Smart Move Of The Police On Akhilesh Dubey  More Than 25 Complaints Fir Only Nine – Amar Ujala Hindi News Live – Up:अखिलेश पर सुस्ती या पुलिस की सधी चाल, 25 से ज्यादा शिकायतें…fir सिर्फ नौ, सीपी बोले     |     Delhi News: बाढ़ में मवेशी निकालने गया व्यक्ति गायब, डूबने की आशंका     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088